Ahmad Salman

Ahmad Salman

@ahmad-salman

Ahmad Salman shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ahmad Salman's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

15

Content

6

Likes

86

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था — Ahmad Salman

Ghazal

जो हम पे गुज़रे थे रंज सारे जो ख़ुद पे गुज़रे तो लोग समझे जब अपनी अपनी मोहब्बतों के अज़ाब झेले तो लोग समझे वो जिन दरख़्तों की छाँव में से मुसाफ़िरों को उठा दिया था उन्हीं दरख़्तों पे अगले मौसम जो फल न उतरे तो लोग समझे उस एक कच्ची सी उम्र वाली के फ़लसफ़े को कोई न समझा जब उस के कमरे से लाश निकली ख़ुतूत निकले तो लोग समझे वो ख़्वाब थे ही चँबेलियों से सो सब ने हाकिम की कर ली बै'अत फिर इक चँबेली की ओट में से जो साँप निकले तो लोग समझे वो गाँव का इक ज़ईफ़ दहक़ाँ सड़क के बनने पे क्यूँँ ख़फ़ा था जब उन के बच्चे जो शहर जा कर कभी न लौटे तो लोग समझे — Ahmad Salman