Wada Shayari Collection - Promises of love, trust, and emotions expressed in heartfelt words

Wada Shayari beautifully captures the emotions tied to promises, trust, and heartfelt commitments. Whether it’s a romantic vaada, a broken promise, or a silent expectation, these lines reflect the depth of human connections. Explore shayari that speaks of loyalty, hope, and the delicate bond of words given from the heart.

What is Wada Shayari?

Wada Shayari is a form of poetry that expresses promises, commitments, and emotional bonds between people. It often highlights trust, love, and the impact of keeping or breaking a promise.

Wada Shayari in Hindi

Express promises and emotions in simple Hindi shayari that connects deeply with the heart.

तेरा इकरार मुझे सिर्फ़ तेरा कर देता तेरे इनकार ने ते माँग बढ़ाई मेरी — Vishal Bagh
हम को क़सम से यार ऐसी जानकारी थी नहीं कहते थे जिस को जान वो लड़की हमारी थी नहीं — Aqib khan
डूब चुका हूँ इश्क़ में तेरे फिर वादे-पे-वादा है क्या — Navneet krishna
तुझे तेरी मोहब्बत की क़सम है अब मिटाना है गुमाँ सब इश्क़ को ले कर — Amanpreet singh
मिला ना अब नज़र को, बोल भी कुछ क़सम है बोल उल्फ़त थी, नहीं ना — "Nadeem khan' Kaavish"

If you value loyalty in promises, explore wafa shayari to feel deeper connections.

Wada Shayari on Love

Romantic shayari that captures promises made in love and the emotions behind them.

क़सम खाने से कोई मरता होता तो क़सम शिव की मैं कब का मर गया होता — Prit
क़र्ज़ दशरथ के वचन का यूँँ चुकाया राम ने सर झुकाया और ख़ुशी से राजधानी छोड़ दी — Shakir Dehlvi
मोहब्बत का तक़ाज़ा कर दिया इकरार से पहले हमें इस जल्दबाज़ी की सज़ा दी दोस्त कह कर के — arjun chamoli
नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम ? बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम? — Jaun Elia
अपना रिश्ता ज़मीं से ही रक्खो कुछ नहीं आसमान में रक्खा — Jaun Elia
कँवल से है रुख़ और नदी सी अधर है ख़ुदा की क़सम तेरा मुखड़ा ग़ज़ब का — Sachin kumar
ये जिस्मों को तुम ने लिबासों में रख कर हया की है देखो क़सम झूठी खाई — Kashif Hussain Kashif
उसे भी धोका मिलेगा यक़ीन है मुझ को भरोसा वो भी किसी पर तो कर रहा होगा — Aqib Jawed
जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो — Azm Shakri

Promises in love often connect with feelings found in ishq shayari .

Broken Promise Shayari

Heart-touching lines that reflect the pain of टूटे हुए वादे and emotional betrayal.

दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
हैं बाशिंदे उसी बस्ती के हम भी सो ख़ुद पर भी भरोसा क्यूँ करें हम — Jaun Elia
या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को — Shahryar
सगी बहनों का जो रिश्ता रिश्ता है उर्दू और हिन्दी में कहीं दुनिया की दो ज़िंदा ज़बानों में नहीं मिलता — Munawwar Rana
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे — Shakeel Badayuni
हमारा ख़ून का रिश्ता है सरहदों का नहीं हमारे ख़ून में गँगा भी चनाब भी है — Kanval Ziai
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता था तालों की ईजाद से पहले सिर्फ़ भरोसा होता था — Azhar Faragh
है दुख तो कह दो किसी पेड़ से परिंदे से अब आदमी का भरोसा नहीं है प्यारे कोई — Madan Mohan Danish
कभी ये भी नहीं पूछा है गर्दन पे निशाँ कैसा हमें अंधी मोहब्बत थी हमें अंधा भरोसा था — Shayra kirti

When promises break, emotions often align with dhokha shayari .

Wada Shayari on Trust

Shayari that highlights the importance of trust and keeping your word in relationships.

ख़ाक हो जाएँगे हम ख़ाक में मिल कर तेरी तुझ सेे रिश्ता न कभी अरज़े वतन टूटेगा — Hashim Raza Jalalpuri
तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr
हिम्मत, ताकत, प्यार, भरोसा जो है सब इनसे ही है कुछ नंबर हैं जिन पर मैं ने अक्सर फोन लगाया है — Pratap Somvanshi
मैं शाइ'र उस को चूड़ी ही दे सकता था बस रिश्ता सोने के कंगन देने पर होता है — Neeraj Neer
इतना धीरे-धीरे रिश्ता ख़त्म हुआ बहुत दिनों तक लगा नहीं हम बिछड़े हैं — Ajmal Siddiqui
दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता — Ahmad Faraz
उस ने हँसते हुए तोड़ा था हमारा रिश्ता हम सभी को ये बताते हुए रो देते हैं — Zubair Alam
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
जब अपना दिल ख़ुद ले डूबे औरों पे सहारा कौन करे कश्ती पे भरोसा जब न रहा तिनकों पे भरोसा कौन करे — Anand Narayan Mulla
झूट पर उस के भरोसा कर लिया धूप इतनी थी कि साया कर लिया — Shariq Kaifi

Trust and promises go hand in hand, much like in bharosa shayari .

Wada Shayari on Relationships

Meaningful verses about promises that shape and define relationships over time.

हर-चंद ए'तिबार में धोके भी हैं मगर ये तो नहीं किसी पे भरोसा किया न जाए — Jaan Nisar Akhtar
वो कहते हैं मैं ज़िंदगानी हूँ तेरी ये सच है तो उन का भरोसा नहीं है — Aasi Ghazipuri
जान तुझ पर कुछ ए'तिमाद नहीं ज़िंदगानी का क्या भरोसा है — Khan Arzoo Sirajuddin Ali
तिरा दिल मुस्कुराएगा दुआ है हमें भी तो भरोसा है ख़ुदा पर — Meem Alif Shaz
भरोसा मुझ पे रक्खो और कुछ पल रुका हूँ, मैं अभी हारा नहीं हूँ — Divy Kamaldhwaj
मिरी तरफ़ से तो टूटा नहीं कोई रिश्ता किसी ने तोड़ दिया ए'तिबार टूट गया — Akhtar Nazmi
हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi
उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
तुम्हारी ख़ानदानी रस्म रस्म-ए-बेवफ़ाई है हमीं पागल थे जो तुम पर भरोसा कर लिया हम ने — Shajar Abbas
प्यार का रिश्ता ऐसा रिश्ता शबनम भी चिंगारी भी या'नी उन सेे रोज़ ही झगड़ा और उन्हीं से यारी भी — Ateeq Allahabadi

Strong relationships built on promises are reflected in rishta shayari .

2 Line Wada Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing promises and heartfelt emotions.

निभाया जिस सेे भी रिश्ता तो फिर हद में रहे हैं हम किसी के मखमली तकिए के ऊपर सर नहीं रक्खा — Nirbhay Nishchhal
भरोसा तोड़ कर अच्छा किया तुम ने मैं दुनिया पर भरोसा करने वाला था — Aatish Alok
ज़िंदगी तुझ से भी क्या ख़ूब तअल्लुक़ है मिरा जैसे सूखे हुए पत्ते से हवा का रिश्ता — Khalish Akbarabadi
कितनी मुश्किल के बा'द टूटा है एक रिश्ता कभी जो था ही नहीं — Shahbaz Rizvi
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उमीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
अजीब दर्द का रिश्ता है सारी दुनिया में कहीं हो जलता मकाँ अपना घर लगे है मुझे — Malikzada Manzoor Ahmad
एक रिश्ता जिसे मैं दे न सका कोई नाम एक रिश्ता जिसे ता-उम्र निभाए रक्खा — Aks samastipuri
ख़ुद से मैं ये कहता हूँ कि सब ठीक है लेकिन मुझ को मिरी बातों पे भरोसा भी नहीं है — Amaan Pathan
ख़ुद से मैं ये कहता हूँ कि सब ठीक है लेकिन मुझ को मिरी बातों पे भरोसा भी नहीं है — Amaan Pathan
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz

Short Wada Shayari

Concise shayari perfect for expressing promises in a few meaningful words.

जीना वो क्या जो हो नफ़स-ए-ग़ैर पर मदार शोहरत की ज़िंदगी का भरोसा भी छोड़ दे — Allama Iqbal
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori
तेरे इंतिज़ार के लम्हें कितने लंबे हो गए घर के बाहर रुके और लाइट के खंबे हो गए — RUSHIKESH PAWAR
इक लड़की से रिश्ता टूटा है साॅंसे अब भी चलती है मेरी — Abhishek Jadhav
जिन पे होता है बहुत दिल को भरोसा 'ताबिश' वक़्त पड़ने पे वही लोग दग़ा देते हैं — Tabish Dehlvi
जानता हूँ, है जहाँ ये झूठ लेकिन मैं भरोसा तुम पे करना चाहता हूँ — Charagh
बचा भी क्या है अब और इस अफसाने में ज़िन्दगी तो बीत गई एक रिश्ता बचाने में — karan singh rajput
कितनी जल्दी टूट गया देखो कितना गहरा रिश्ता लगता था — Pawan
है बड़े अदबी हुए ये लोग जब मैं लाख बोला तोड़ रिश्ता वो गए, उन को ज़बाँ था बंद करना — Zain Aalamgir

Wada Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to share promises and emotions on WhatsApp status updates.

काश अपने दरमियाँ इक यार होता अपना ये रिश्ता न हद से पार होता — Govind kumar
दे दी ज़बान फिर भी भरोसा नहीं हुआ अब ऐसा क्या करें जो उन्हें ए'तिबार हो — Prashant Sitapuri
बचाता कब तलक मैं एक रिश्ता तुम्हें पाता तो घर कैसे बचाता — anupam shah
अब आइना मेरा सहारा ना रहा वो मर गया मुझ पे भरोसा था जिसे — Pushkar Tripathi
ज़बाँ की आँधी मोहब्बतों से बसाए छप्पर उजाड़ देगी तुम्हारे लहज़े की तेज छैनी हमारा रिश्ता बिगाड़ देगी — Gaurav Singh

Wada Shayari Captions

Creative captions based on promises and emotions for Instagram and social media posts.

उदासी से मेरा रिश्ता तो कुछ ऐसा है अब ख़ालिद जो मैं ग़मगीन होता हूँ उदासी उस पे छाती है — Khalid Azad
प्यार मोहब्बत दर्द उदासी सब सेे गहरा रिश्ता है इस दुनिया में यार उदासी का भी गहरा क़िस्सा है — Ashutosh gour 'syaah'
कोई रस्ता नहीं बना पाए दिल का रिश्ता नहीं बचा पाए — Afzal Sultanpuri
जो मेरे सामने कहता है औरों को बुरा उस का भरोसा क्या किसी के सामने कहदे बुरा मुझ को — Aasif Buldhanvi
जो भी रिश्ता हो हर रिश्ते का तक़ाज़ा भी होता है सिर्फ़ यूँँ दोस्त कह देने से अदा हक़ नहीं होता — A R Sahil "Aleeg"
यहाँ तो वक़्त पे रिश्ता निभाता तो नहीं है अब ज़िया की बात हो फिर भी बताता तो नहीं है अब — Raunak Karn
मिलोगी तुम मुझे ही बा'द में जाना भरोसा था मिरे दिल को ज़माने से — Kaviraj " Madhukar"
रिश्ता अदबी रखते थे यार उसी के दिल से हम अब हर ग़लती अपने ही हाथ मिटाने आए हैं — Raunak Karn
कुछ ऐसे था तुम से ये रिश्ता मेरा जैसे होता है सागर का लहरों से — Surya Tiwari

FAQs

Yes, Wada Shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys deep emotions of promises and relationships in a short and meaningful way.
No, while it is often used in romantic contexts, Wada Shayari can also reflect promises in friendships, family bonds, and personal commitments.
Wada Shayari focuses on promises and commitments, while Wafa Shayari is about loyalty and fulfilling those promises over time.
People read Wada Shayari to connect with emotions of trust, express their feelings, or relate to experiences of broken or fulfilled promises.
Yes, many Wada Shayari lines reflect the pain of broken promises and the emotional impact it has on relationships.
Yes, Wada Shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible and relatable to a wide audience.