Gareebi Shayari - Zindagi ki majboori, sangharsh aur haqeeqat ki shayari

Gareebi shayari reflects the harsh realities of life, where struggles, hunger, and majboori shape everyday existence. These lines capture the silent pain of muflisi and the strength of those who continue fighting despite hardships. Explore heartfelt shayari that gives voice to real-life challenges and emotions.

What is gareebi shayari?

Gareebi shayari is poetry that expresses the pain, struggles, and realities of poverty. It highlights themes like hunger, hardship, and majboori while reflecting real-life emotions.

Gareebi Shayari in Hindi

Simple and powerful shayari that expresses poverty and real-life struggles in Hindi.

इसी लिए तो है ज़िंदाँ को जुस्तुजू मेरी कि मुफ़लिसी को सिखाई है सर-कशी मैं ने — Ali Sardar Jafri
भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ आजकल दिल्ली में है ज़ेर-ए-बहस ये मुद्दआ' — Dushyant Kumar
सुनहरी लड़कियों इनको मिलो मिलो न मिलो ग़रीब होते हैं बस ख़्वाब देखने के लिए — Abbas Tabish
तुम्हारे बा'द ये दुख भी तो सहना पड़ रहा है किसी के साथ मजबूरी में रहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
ग़रीब लोग कहाँ ख़ुद को बचा पाएँगे वबास बच भी गए भूख से मर जाएँगे — Astitwa Ankur
तेरी आवाज़ मेरा रिज़्क हुआ करती थी तू मुझे भूख से मारेगा ये सोचा नहीं था — Rafi Raza
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj

For deeper emotional lines, explore dard shayari that express inner pain.

Gareebi Shayari on Life

Shayari that reflects how poverty shapes life, dreams, and daily struggles.

उस को भी उस की बाँहों में सोना होगा सोना ही है रिश्तों की भी मजबूरी है — Umesh Maurya
मिलना हमारा कम हुआ फिर बात कम हुई क़िस्तों में मुझ ग़रीब की ख़ैरात कम हुई — Bhawana Srivastava
जो संसदों में हैं कमाते सौ करोड़ रोज़ के उन्हें कहाँ पता ग़रीब के बुरे हैं दिन बहुत — Amaan Pathan
ये मरना जीना भी शायद मजबूरी की दो लहरें हैं कुछ सोच के मरना चाहा था कुछ सोच के जीना चाहा है — Sahar Ansari
हम तुम में कल दूरी भी हो सकती है वज्ह कोई मजबूरी भी हो सकती है — Bedil Haidri
झुक के मिलना मेरी आदत नहीं मजबूरी है मैं ने अहबाब के एहसान उठाए हुए हैं — Sarwar Khan Sarwar

Understand broader perspectives through zindagi shayari that capture life’s journey.

Gareebi Shayari on Reality

Lines that reveal the harsh truth of society, inequality, and survival.

इक दूजे के आँसू पोंछ नहीं सकते मजबूरी आख़िर मजबूरी होती है — Saarthi Baidyanath
फ़क़ीरी को ख़ुदाई हुस्न देना है हमें 'लाजो इसी फ़ाके का हम को यार अब रोज़ा बनाना है — Aarush Sarkaar
फ़क़ीरी से किस्मत न बदले अगर कुदालों से अपना तू कासा बदल — Aarush Sarkaar
मुमकिन है चंद रोज़ मैं लड़ पाऊँ भूख से सर से मगर ये आप का अहसान तो गया — Shakir Dehlvi
इतनी महोब्बत के बा'द भी फासला बढ़ाओगे तुम मतलब मिरी मजबूरी का पूरा फ़ाएदा उठाओगे तुम — karan singh rajput
तुम्हें कुछ दे नहीं सकता मगर फिर भी फ़कीरी में निकलती है दुआ मुझ सेे — Prashant Sitapuri
भूख ने है कर दिया नंगा जिसे उस बदन पे कितने छाले चाहिए — Lokesh Singh
मुंसिफ़ सुनो तुम, उम्र-भर की ये सज़ा कम ही लगे इंसान को मिल मुफ़लिसी, है ये सज़ा-ए-मौत ही — Zain Aalamgir
तकलीफ़ में है वो भी मुझे देख के तन्हा मजबूरी उस की ये है कुछ कर नहीं सकती — Aryan Goswami

You may also like haalaat shayari reflecting tough life situations.

Gareebi Shayari on Struggle

Shayari about hard work, survival, and the constant fight against poverty.

फ़क़त ये आज का मसला नहीं है भूख का जानी कई पुस्तें हमारी ऐसी भूखे ही मरी होंगी — Gaurav Singh
भूख जैसे मसअले का हल नहीं इस देश में लोग फिर भी खाने की बर्बादी से रुकते नहीं — karan singh rajput
जब तक है बरक़रार यहाँ भूख का वुजूद तब तक नहीं थमेगा गुनाहों का सिलसिला — Ramnath Shodharthi
साल भर पढ़ते रहे बस पाई, थीटा दुख ग़रीबी का मिटाने के लिए हम — Govind kumar
पेशानी को चूम रही है लब को छोड़ दिया उस ने मजबूरी का नाम बता कर दिल को तोड़ दिया उस ने — Kush Pandey ' Saarang '
मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही कुछ भी नहीं तो मीलों की दूरी सही — karan singh rajput
आप चख कर तो देखिए पहले भूख जितनी लज़ीज़ कुछ भी नहीं — Ramnath Shodharthi
पराए शहर में मरने से ये तो ठीक ही है कि अपने शहर में ज़िंदा रहें हम मुफ़लिसी में — Saarthi Baidyanath
ख़ूब-सूरत नहीं लगा शायद लड़का वो भी ग़रीब था शायद — Jasmeet singh 'Meet'

Explore more about hard work in mehnat shayari that honor effort.

Gareebi Shayari with Meaning

Thoughtful shayari that carries deep meaning about poverty and human dignity.

जिस्म से आती है मेरे जो ग़रीबी की महक इस लिए ईद को सीने से लगाया न गया — ''Akbar Rizvi"
अपनी कहानी फिर कभी पूरी सही मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही — karan singh rajput
गर हो मजबूरी जो लड़कों की तो, ठहरी बेवफ़ाई कर दे लड़की बे-वफ़ाई गर जो, मजबूरी है भाई — A R Sahil "Aleeg"
ये हक़ीक़त और ये उम्मीद, यकसाँ क्यूँ नहीं है मुफ़लिसी जब हो मुक़द्दर, चल रही साँसे सज़ा हो — Zain Aalamgir
ख़ुशी जब मैं ने देखी मुफ़लिसी में उन फ़क़ीरों की कहीं तब मैं ने जाना, जीते हैं ये ज़िंदगी कैसे — Chandan Sharma
हम अपनी मुफ़लिसी पर ख़ूब रोए है "रज़ा" कहा जब बच्चे ने मुझ को खिलौना चाहिए — Raza sahil
घर के लिए जो वक़्त बचा कर रखा था मैं यूँँ मुफ़लिसी हुई कि उसे बेंचना पड़ा — Ashraf Ali
मुफ़लिसी में रहे अदाकारी है अमीरी, ख़राब बरकत को — Vishal Jha

For more emotional depth, read gham shayari filled with intense feelings.

2 Line Gareebi Shayari

Short and impactful two-line shayari capturing the pain of gareebi.

तुझे बदनाम करने की निय्यत रखता नहीं था मैं ,लेकिन ये मजबूरी थी मेरी, बज्म में जो नाम बोला है तेरा — A R Sahil "Aleeg"
इस लिए सब हैं तालिबे जन्नत भूख लगती नहीं है जन्नत में — Vijay Anand Mahir
तसल्ली कभी तो कभी आस देते ग़रीबी जिन्होंने गुज़ारी नहीं थी — Reshma Shaikh
इश्क़ में मजबूरी क्या होती है कोई उन सेे पूछिए जो सूची में पहले नंबर को भी कॉल न कर पाए — Sandeep dabral 'sendy'
ख़ून पसीना दोनों मिल कर रोटी बनके आते हैं तब जा कर के रोज़ हमारी भूख कहीं मिट पाती है — Ravi 'VEER'
दोस्त से जब माँगे पैसे मैं ने तब वो दे रहा था झाँसा मुझ को मुफ़लिसी का — Saahir
मुफ़्लिसी में ख़्वाहिशें गर पालो तो फिर गला उन का दबाना पड़ता है — Shabab Shahzad Khan
लिबास-ए-मुफ़लिसी जो ज़िन्दगी ने ओढ़ रक्खा है ख़ुदा-रा बादशाह-ए-सल्तनत तू लूट ले इस को — Shajar Abbas

Short Gareebi Shayari

Quick and meaningful lines expressing poverty and real emotions.

भूख से जब इक छोटा बच्चा रोया माँ ने उस को खिलौनों से बहलाया — Meem Alif Shaz
यहाँ फुटपाथ पे अब तो नज़र है ही नहीं आख़िर पढ़ाई छोड़ मजबूरी कहे मुझ को कमाना है — Raunak Karn
शाम ढल गई है रोज़ी अभी नहीं आई रात में मिरे बच्चे भूख से तड़पते हैं — Meem Alif Shaz
यूँँ थप्पड़ ज़िन्दगी में सब ने मारा पर ग़रीबी का बहुत ही हाथ भारी था — Sanjay shajar
मेरी मुफ़लिसी पे अक्सर मेरे यार यूँँ न हँस तू न ख़ुदा करे कि तुझ पे भी मुसीबत आए कोई — Aadi Ratnam
देख मजबूरी क़लम की रो रहे अल्फ़ाज़ सारे — A R Sahil "Aleeg"
माँ के हाथों का रोटी का टुकड़ा भी पूरी दिन की भूख मिटाया करता था — Meem Alif Shaz
ज़ुल्फ़ें जो ये तिरी खुली रहती हैं सभी निगाहें वहीं टँगी रहती हैं — Akhilesh Anand
रातों को जगना मेरी मजबूरी है मेरे घर की छत से पानी आता है — Meem Alif Shaz
भूल जाता हूँ गाँव की गलियाँ भूख तय करती है सफ़र मेरा — Umesh Maurya
मर जाना मुफ़्लिसी से गवारा करें ब-शौक़ कम-ज़र्फ का नहीं मगर एहसाँ उठाइए — Asif Mujtaba Farooqui

Gareebi Shayari for WhatsApp Status

Perfect shayari lines to share your feelings of struggle on WhatsApp.

लूट ली मुस्कान उस की मुफ़लिसी ने सस्ते में अब किताबों की जगह कुछ बोलते हैं बस्ते में — Sandeep dabral 'sendy'
वो बिकाऊ नहीं उस की कोई मजबूरी है पेट की भट्टी का ईंधन ही बहुत महँगा है — Moni Gopal Tapish
हर किसी में नज़र मुझ को तू आ रही सब को अब चाहना मेरी मजबूरी है — SHIV SAFAR
चलते हैं जिन के घर याँ बोतल के ही सहारे उन सब ग़रीब बच्चों को मय-कदा मुबारक — Sandeep dabral 'sendy'
मैं जिधर भी जाऊँ हर कोई मुझ पे हँसता है मेरी मुफ़लिसी मुझ को चलने भी नहीं देती — Meem Alif Shaz
ख़ुदा के घर से मैं दूरी बनाऊँगा जी फिर मैं घर में मजबूरी बनाऊँगा — Amanpreet singh
घाव देती है मेरी जाँ लेकिन मुफ़्लिसी चारा-गर नहीं देती — Ajeetendra Aazi Tamaam
निवाले छीन लेती है हुकूमत अपने हाथों से ख़ुदाया भूख लगना भी यहाँ पर इक सियासत है — "Nadeem khan' Kaavish"
घर जला कर किसी ग़रीब का याँ रोटियाँ अपनी सेंकना न कभी — Sandeep dabral 'sendy'
चाँद‌ फिर सूरत बदल के‌ आसमाँ में आ चढ़ेगा राह देखेगा कही जब भूख से बेहाल कोई — Shantanu Sharma
मुफ़लिसी ने जुनून छीना है और तुम ने सुकून छीना है — Meem Alif Shaz

Gareebi Shayari Captions

Powerful captions for Instagram and social media reflecting real-life hardships.

कौन देता ग़रीब को इज़्ज़त तू अमीरों को ही बधाई दे — Shadab khan
अब तो उस को ग़रीब लगता हूँ जिस को पहले अमीर लगता था — Sabir Pathan
नहीं बुझती है प्यास मन की भई भूख जब तक हो तन की — Sahil Verma
सितम तो देखिए इस मुफ़लिसी का भी हमें कुछ नींद दे कर ख़्वाब लेती है — Meem Alif Shaz
सुब्ह अखबारों में आया देश में दौलत बहुत है फिर भी जाने क्यूँँ यहाँ पर लोग मरते मुफ़्लिसी में — AYUSH SONI
हम ने देखा है दौर मुफ़लिसी का भी जब से हाथों से हाथ उस ने खींचा है — Pankaj murenvi
मुफ़्लिसी का वो दौर भी देखा दर ब दर माँगते वफ़ा जब थे — Kuldeep Tripathi KD
दोस्त हम वो लोग जो लड़ते रहे बस हिज्र से हम बाप दादा मुफ़लिसी से — Kuldeep Tripathi KD
इश्क़ की ये मजबूरी ठहरी दाग़ों को भी तिल कहना है — A R Sahil "Aleeg"

FAQs

Yes, gareebi shayari is often used as WhatsApp status to express real-life struggles, emotional pain, and social realities in a relatable way.
Gareebi shayari focuses specifically on poverty and financial struggles, while dard shayari covers a broader range of emotional pain including love, loss, and heartbreak.
People read gareebi shayari to connect with real-life struggles, express empathy, and understand the emotional depth of hardship and survival.
Yes, gareebi shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and sometimes Hinglish, making it accessible and relatable to a wide audience.
Absolutely, gareebi shayari works well as Instagram captions to express raw emotions, reality, and social awareness in a powerful way.
No, while it often reflects pain and struggle, gareebi shayari can also highlight resilience, hope, and the strength to survive difficult conditions.