Mehnat Shayari Collection - Hard work, struggle, and success expressed through powerful poetry

Mehnat Shayari beautifully captures the spirit of hard work, dedication, and relentless struggle. These verses reflect the journey from effort to achievement, where every koshish leads closer to success. Whether you're chasing dreams or overcoming obstacles, this collection inspires with powerful words of perseverance and growth.

What is Mehnat Shayari?

Mehnat Shayari is a form of poetry that expresses the value of hard work, dedication, and persistence. It highlights how consistent effort leads to success and personal growth.

Mehnat Shayari in Hindi

Authentic Hindi shayari that reflects the true essence of hard work and dedication.

जहाँ सारे हवा बनने की कोशिश कर रहे थे वहाँ भी हम दिया बनने की कोशिश कर रहे थे — Abbas Qamar
हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा माँगेंगे इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे — Faiz Ahmad Faiz
मैं ने मेहनत से हथेली पे लकीरें खींचीं वो जिन्हें कातिब-ए-तक़दीर नहीं खींच सका — Umair Najmi
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri
इस दुनिया का हर मंसूबा हर कोशिश बेकार हुई इक बच्चे ने हाथ बढ़ाया चाँद को छू कर देख लिया — Tariq Qamar
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो हम थे परेशाँ तुम से ज़ियादा चाक किए हैं हम ने अज़ीज़ो चार गरेबाँ तुम से ज़ियादा — Majrooh Sultanpuri
कितनी लंबी ख़ामोशी से गुज़रा हूँ उन से कितना कुछ कहने की कोशिश की — Gulzar

You can also explore motivational shayari to find more inspiring verses on effort and success.

Mehnat Shayari on Life

Verses that connect hard work with real-life struggles and the journey of growth.

वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
कोई ख़ुद-कुशी की तरफ़ चल दिया उदासी की मेहनत ठिकाने लगी — Adil Mansuri
ख़ुद जिसे मेहनत मशक़्क़त से बनाता हूँ 'जमाल' छोड़ देता हूँ वो रस्ता आम हो जाने के बा'द — Jamal Ehsani
तदबीर के दस्त-ए-रंगीं से तक़दीर दरख़्शाँ होती है क़ुदरत भी मदद फ़रमाती है जब कोशिश-ए-इंसाँ होती है — Hafeez Banarasi
ये फ़ोकस, पढ़ाई, फ्यूचर, लगन और कैरियर की बातें मियाँ, मसअला ये है तुम ने अभी उस को देखा नहीं है — Ahmad Farhad
बी.ए भी पास हों मिले बी-बी भी दिल-पसंद मेहनत की है वो बात ये क़िस्मत की बात है — Akbar Allahabadi
एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
मुहब्बत दुसरी कोशिश में पहली मर्तबा होगी वही स्कूल की लड़की मेरे कॉलेज में आई है — Nasir khan 'Nasir'
मेहनत से है अज़्मत कि ज़माने में नगीं को बे-काविश-ए-सीना न कभी नामवरी दी — Bahadur Shah Zafar
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi
फ़रिश्ते से बढ़ कर है इंसान बनना मगर इस में लगती है मेहनत ज़ियादा — Altaf Hussain Hali

For deeper reflections, check out zindagi shayari that beautifully captures life’s journey.

Mehnat Shayari on Success

Shayari that celebrates the rewards of persistence and achieving your goals.

बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
शायद अगली इक कोशिश तक़दीर बदल दे ज़हर तो जब जी चाहे खाया जा सकता है — Siraj Faisal Khan
कुछ न मैं समझा जुनून ओ इश्क़ में देर नासेह मुझ को समझाता रहा — Meer Taqi Meer
मेरी कोशिश तो यही है कि ये मासूम रहे और दिल है कि समझदार हुआ जाता है — Vikas Sharma Raaz
दुनिया वालों ने तो पूरी कोशिश की ठुकराने की लेकिन अपनी जिद्द में हम ने ख़ुद को मनवा रक्खा है — Manish Shukla
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal

If you enjoy success-themed poetry, explore jeet shayari for more inspiring lines.

Mehnat Shayari with Meaning

Thoughtful shayari with simple meanings to understand the depth of hard work.

एक मुसलसल कोशिश ये बतलाती है छैनी से पर्वत काटा जा सकता है — Divy Kamaldhwaj
मुमकिन ही नहीं जीतना कोशिश से कोई दिल कुछ बस में नहीं बाल बनाने के अलावा — Shariq Kaifi
ख़ुद को मसरूफ़ किए रखने की कोशिश करना क्या तेरी याद के ज़ुमरे में नहीं आता है — Jawwad Sheikh
जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था वो हौसले ज़माने के मेआ'र हो गए — Ali Jawwad Zaidi
पहले कोई कोशिश कर के तो देखे हम इतने भी सख़्त नहीं दुनिया वालों — Divy Kamaldhwaj
मिरे नादान दिल को साज़िशों से फ़ना करने की कोशिश की गई है — Akash Rajpoot
उन्हें आँखों ने बे-दर्दी से बे-घर कर दिया है ये आँसू क़हक़हा बनने की कोशिश कर रहे थे — Abbas Qamar

You may also like ehsaas shayari that adds emotional depth to meaningful poetry.

Mehnat Shayari on Dreams

Poetry that connects dreams with dedication and the effort needed to achieve them.

तुझे पाने की कोशिश में कुछ इतना खो चुका हूँ मैं कि तू मिल भी अगर जाए तो अब मिलने का ग़म होगा — Waseem Barelvi
बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
इन्ही हैरत-ज़दा आँखों से देखे हैं वो आँसू भी जो अक्सर धूप में मेहनत की पेशानी से ढलते हैं — Jameel Mazhari
मैं पीछे भागने वालों में सब से आगे हूँ ये मेरी आख़िरी कोशिश है ख़ुद को पाने की — Abbas Qamar
कितने रूप बदल कर तेरे चेहरे को छूने की मैं कोशिश करता रहता हूँ — Saarthi Baidyanath
कभी दर्द की तमन्ना कभी कोशिश-ए-मुदावा कभी बिजलियों की ख़्वाहिश कभी फ़िक्र-ए-आशियाना — Moin Ahsan Jazbi
इक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी — Mahir ul Qadri
ये काएनात मेरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं — Akhtar Usman
ये सच है शौक़ भी पहले जुनून होता था मगर जुनून भी अब शौक़ बन गया देखो — Saarthi Baidyanath
मैं तुझे भूल जाने की कोशिश में हूँ तू मुझे याद आने की कोशिश न कर — Shekhar kumar
अव्वल, अव्वल सबने आने की ज़िद है क्या सबने मेहनत फ़र-फ़र कर लेना है? — Abhinav Baishander

To explore dream-focused poetry, visit khwab shayari for more inspiring lines.

2 Line Mehnat Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick motivation.

दुनिया बचाने की कोशिश में लगा था मैं तो पर जल गया मेरा ही घर-बार धीरे धीरे — Alankrat Srivastava
देखना है अगर जुनून-ए-इश्क़ लहरों पे नाचते सफ़ीने देख — Chandan Sharma
क़ैस-ओ-लैला की ही मेहनत का नतीजा है 'शजर' कू-ब-कू ये जो मोहब्बत के अलम उठते हैं — Shajar Abbas
दिवाने पन की अपने भी कोई सीमा नहीं यारो जुनूँ में ख़ुद ही ख़ुद से ख़ुद का ही सर फोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
ख़ुदा से तो कभी दुनिया, कभी ख़ुदस लड़ा हूँ मैं जुनूँ-ए-इश्क़ में मत पूछ, दिल कितनों के तोड़े हैं — A R Sahil "Aleeg"
बहुत रोने की कोशिश की मगर आँसू नहीं आए इन्हीं आँखों से फिर कैसे कहाँ से खूँ टपकता है — Saarthi Baidyanath
मिन्नत, कोशिश, अश्क-ओ-आह, फ़ुज़ूल है उफ़! ये उल्फ़त कितनी ऊल-जुलूल है — Saurabh Mehta 'Alfaaz'
उतर न पाएगा ता उम्र इन के सर से जुनूँ ये नौजवान अगर देख लेंगे आँखें तेरी — Shajar Abbas
इश्क़ की अब, इंतिहा क्या? इब्तिदा क्या? शय ये ला-हासिल व ला-फ़ानी जुनूँ है — A R Sahil "Aleeg"
ख़ुदा मुझ को मेहनती भी बना, फिर दे बेबसी भी सुना है मेहनतकशी, बेबसी ही भाती है तुझ को — A R Sahil "Aleeg"

Short Mehnat Shayari

Concise shayari that delivers powerful messages about effort and dedication.

न कोई शिकवा शिकायत, न रोना-धोना, न कोशिश करूँँगा मैं रोकने की फ़क़त इतना कह दो, इस बेवफ़ाई की क्या वजह है? ख़ता आख़िर क्या है मेरी — A R Sahil "Aleeg"
कामयाबी तीन लोगों को ही मिलती है जहाँ में जो दियानत-दार मेहनतकश व अख़लाक़ी हों साहब — A R Sahil "Aleeg"
हर एक बात पे करते हो क़त्ल-ए-आम की बातें तुम्हीं बताओ अब अंज़ाम-ए-गर्मी-ए-जुनूँ क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
हर बात पर जो क़सम खाते रहते हो तुम ये झूठ को सच बनाने की कोशिश है क्या — A R Sahil "Aleeg"
और हर दिन एक ही कोशिश ज़िंदगी बस जीने की साज़िश — Faizan Faizi
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है — Mahesh Natakwala
हर इक कोशिश करने वालों की क़िस्मत में जीत होती नहीं साहब शिकस्ता लोगों को तो दोस्त, दुनिया में याद कोई नहीं रखता — A R Sahil "Aleeg"
कमा के खाने से, मेहनत से तुम को क्या मतलब तुम्हें तो लग चुकी है अब हराम की आदत — Amaan mirza
उस के बिन मर जाएँगे हम ने कहा था अब हो कोशिश क्यूँ? कि जब जीना ग़लत है — BR SUDHAKAR
रही यार कोशिश यही हर समय बस न ख़ुद को दिलों में बिठा ही सके हम — Raunak Karn
और इक रोज़ हम ने ये देखा यार मुश्किल नहीं मेहनत करना — Akash Panwar
मैं तुम्हें भूलने की कोशिश में जान-ए-मन ख़ुद को भूल बैठा हूँ — Shajar Abbas

Mehnat Shayari for WhatsApp Status

Motivational lines perfect for sharing as WhatsApp status updates.

सिर्फ़ कोशिश का नतीजा ही नहीं है अल्ताफ़ फज़ले रब्बी से ये पाए है किनारे हम ने — Altaf Iqbal
भले कर लो बहुत कोशिश कि सब कुछ साफ सुथरा हो मगर जो दिल के गंदे हैं भला क्या साफ हो सकते — Nirbhay Nishchhal
करो कोशिश लकीरों को मिटाने की मुकद्दर में लिखा बदला नहीं जाता — Aniket sagar
तुम्हें तो यूँँ ही किस्मत से मोहब्बत मिल गई थी ना अगर मेहनत से मिलती तो जुदा होने का ग़म होता — anupam shah
हुई थी लाख कोशिश बच निकलने की कभी निकले नहीं दिल से नहीं निकले — Akshay Sopori
हल्के हल्के ही से तेरा जुनून निकलेगा फिर भी आई याद अब आँखों से ख़ून निकलेगा — Shadab khan
तेरी महनत की इज़्ज़त को गिरा दिया है पैसों के लालच ने तुझ को हरा दिया है — Meem Alif Shaz
आवाज़-ए-क़ैस सुन के सभी आशिक़-ए-जहाँ दश्त-ए-जुनूँ की सिम्त को आमादा हो गए — Shajar Abbas

Mehnat Shayari Captions for Instagram

Engaging captions that reflect hard work and inspire your social media posts.

अगर मेहनत समझनी हो तो सीखो तुम किसानों से ज़रा इक बार आ कर खेत में हल ख़ेंच कर देखो — Kushal "PARINDA"
है वक़्त का कोई तक़ाज़ा या जुनूँ बाक़ी मेरा मैं लिख रहा हूँ जिस्म पर जब तक है ख़ूँ बाक़ी मेरा — Ashkrit Tiwari
है बाप का संघर्ष ही औलाद की तो प्रेरणा — "Dharam" Barot
हमें भूलाने की कोशिश में मारे जाओगे हमें भूलाने में ख़ुद को भूलाना पड़ता है — Harun Umar
उठ जाओ अब बन्धू मेरे आख़िर किस दिन जागोगे भाग रहे हो मेहनत से मेहनत से कब तक भागोगे — Pushpendra Mishra
नफ़रतों में जलाने की कोशिश न कर तू हमें यूँँ मिटाने की साज़िश न कर — Danish Balliavi
रात में यूँँ सुकून का होना बात में यूँँ जुनून का होना — Seema Mahapatra
चाहे कितनी भी कोशिश करलूँ लेकिन तुझ सेे नफ़रत करना तो नामुमकिन है — Sanskar Shrivastav
लाख दुश्मन करें यहाँ कोशिश सत्य हैं हम तो हम को काल कहाँ — Navneet krishna
कोशिश सब करते हैं उस को पाने की सौ में लेकिन एक निशाना लगता है — Arvind Asar

FAQs

Yes, Mehnat Shayari is often used as motivational content to inspire people to stay focused, work hard, and never give up on their goals.
Absolutely, these shayaris are perfect for WhatsApp status, Instagram captions, and sharing daily motivation with friends and followers.
Common themes include struggle, discipline, patience, success, dreams, and the journey from effort to achievement.
Mehnat Shayari specifically focuses on hard work and effort, while motivational shayari can include broader themes like hope, positivity, and life lessons.
Yes, while traditionally in Hindi or Urdu, Mehnat Shayari can also be written in English or Hinglish to reach a wider audience.
People read Mehnat Shayari to stay inspired, boost their morale during tough times, and remind themselves of the importance of consistent effort.