Mazdoor Shayari - Mehnat, zindagi aur mazdoor ki kahaniyon ki shayari

Mazdoor shayari reflects the struggles, dignity, and silent strength of hardworking people. It captures the reality of daily labor, mehnat, and the emotions tied to survival and respect. These verses honor those whose मेहनत builds the world yet often goes unnoticed.

What is mazdoor shayari?

Mazdoor shayari is poetry that highlights the life, struggles, and dignity of laborers. It expresses emotions related to hard work, survival, and the reality of working-class life.

Mazdoor Shayari in Hindi

Simple and powerful Hindi shayari capturing the life and emotions of mazdoor.

उन के बच्चे यूँँ ही मुरझाएँगे बैठे बैठे ये जो मज़दूर हैं क्या खाएँगे बैठे बैठे — Salman Zafar
हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा माँगेंगे इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे — Faiz Ahmad Faiz
मैं ने मेहनत से हथेली पे लकीरें खींचीं वो जिन्हें कातिब-ए-तक़दीर नहीं खींच सका — Umair Najmi
फूटने वाली है मज़दूर के माथे से किरन सुर्ख़ परचम उफ़ुक़-ए-सुब्ह पे लहराते हैं — Ali Sardar Jafri
ख़ुद जिसे मेहनत मशक़्क़त से बनाता हूँ 'जमाल' छोड़ देता हूँ वो रस्ता आम हो जाने के बा'द — Jamal Ehsani
आने वाले जाने वाले हर ज़माने के लिए आदमी मज़दूर है राहें बनाने के लिए — Hafeez Jalandhari
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढ़ने निकले जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते — Munawwar Rana
दिल देख के रो देता है मज़दूर के बच्चे जब फावड़ा चुन लेते हैं बस्ता नहीं चुनते — Bhaskar Shukla
बी.ए भी पास हों मिले बी-बी भी दिल-पसंद मेहनत की है वो बात ये क़िस्मत की बात है — Akbar Allahabadi
कोई ख़ुद-कुशी की तरफ़ चल दिया उदासी की मेहनत ठिकाने लगी — Adil Mansuri
मेहनत से है अज़्मत कि ज़माने में नगीं को बे-काविश-ए-सीना न कभी नामवरी दी — Bahadur Shah Zafar
फ़रिश्ते से बढ़ कर है इंसान बनना मगर इस में लगती है मेहनत ज़ियादा — Altaf Hussain Hali

If you relate to effort and dedication, explore mehnat shayari for more inspiring lines.

Mazdoor Shayari on Life

Verses that reflect the harsh and real journey of a mazdoor’s zindagi.

ये परिंदे भी खेतों के मज़दूर हैं लौट के अपने घर शाम तक जाएँगे — Bashir Badr
दुनिया ने तेरी याद से बेगाना कर दिया तुझ से भी दिल-फ़रेब हैं ग़म रोज़गार के — Faiz Ahmad Faiz
ग़म अगरचे जाँ-गुसिल है प कहाँ बचें कि दिल है ग़म-ए-इश्क़ गर न होता ग़म-ए-रोज़गार होता — Mirza Ghalib
इन्ही हैरत-ज़दा आँखों से देखे हैं वो आँसू भी जो अक्सर धूप में मेहनत की पेशानी से ढलते हैं — Jameel Mazhari
रोते फिरते हैं सारी सारी रात अब यही रोज़गार है अपना — Meer Taqi Meer
होने दो चराग़ाँ महलों में क्या हम को अगर दीवाली है मज़दूर हैं हम मज़दूर हैं हम मज़दूर की दुनिया काली है — Jameel Mazhari
गो मैं रहा रहीन-ए-सितम-हा-ए-रोज़गार लेकिन तिरे ख़याल से ग़ाफ़िल नहीं रहा — Mirza Ghalib
इलाही एक ग़म-ए-रोज़गार क्या कम था कि इश्क़ भेज दिया जान-ए-मुब्तला के लिए — Hafeez Jalandhari
अव्वल, अव्वल सबने आने की ज़िद है क्या सबने मेहनत फ़र-फ़र कर लेना है? — Abhinav Baishander

For broader life reflections, read zindagi shayari filled with deep meanings.

Mazdoor Shayari on Struggle

Shayari highlighting sangharsh, hardship, and daily challenges faced by workers.

क़ैस-ओ-लैला की ही मेहनत का नतीजा है 'शजर' कू-ब-कू ये जो मोहब्बत के अलम उठते हैं — Shajar Abbas
किसी तरह हँसा मुझे ज़रा मिरे ख़ुदा न प्यार मिल रहा न रोज़गार मिल रहा — Sarvjeet Singh
कमा के खाने से, मेहनत से तुम को क्या मतलब तुम्हें तो लग चुकी है अब हराम की आदत — Amaan mirza
तुम्हें तो यूँँ ही किस्मत से मोहब्बत मिल गई थी ना अगर मेहनत से मिलती तो जुदा होने का ग़म होता — anupam shah
सब कुछ देख नज़र फिर भी ख़ाली ख़ाली सी है यार बहुत दिन से हँसता मज़दूर नहीं देखा — Sandeep dabral 'sendy'
उठ जाओ अब बन्धू मेरे आख़िर किस दिन जागोगे भाग रहे हो मेहनत से मेहनत से कब तक भागोगे — Pushpendra Mishra
उस की यादों कि तंगदस्ती में अब ग़ज़ल रोज़गार है अपना — Nasir khan 'Nasir'
कामयाबी तीन लोगों को ही मिलती है जहाँ में जो दियानत-दार मेहनतकश व अख़लाक़ी हों साहब — A R Sahil "Aleeg"
और इक रोज़ हम ने ये देखा यार मुश्किल नहीं मेहनत करना — Akash Panwar
तेरी महनत की इज़्ज़त को गिरा दिया है पैसों के लालच ने तुझ को हरा दिया है — Meem Alif Shaz
अगर मेहनत समझनी हो तो सीखो तुम किसानों से ज़रा इक बार आ कर खेत में हल ख़ेंच कर देखो — Kushal "PARINDA"
नसीहत तो क़िस्मत को देनी है अब उसे शक है मेहनत पे शायद मेरी — Shivam Mishra

You may also like gareebi shayari that dives deeper into life struggles.

Mazdoor Shayari with Meaning

Thoughtful lines with deeper meanings behind the life of labor and effort.

मैं मुस्तक़िल पड़ा रहता हूँ ऐसे बिस्तर पर कि जैसे काम किए जा रहा हूँ मेहनत का — Aadi Ratnam
हम को मज़दूर कहते हैं साहिब घर से निकले हैं घर बचाने को — Ajeetendra Aazi Tamaam
तराशा महल कर यूँँ मेहनत, उसे मिला हक़ में कच्चा मकाँ तक नहीं — Avadhesh Vijay
ऐसे मज़दूर राम काज करें कोई सेना हो जैसे वानर की — 'June' Sahab Barelvi
इज़्ज़त अलग ही होती है फिर दोस्त यार में गर आदमी लगा हो किसी रोज़गार में — Rohit tewatia 'Ishq'
हम सेे ये फूल ले के जान-ए-वफ़ा बर सर-ए-रोज़गार कर दो हमें — Shajar Abbas

To explore human emotions further, check out insaan shayari for relatable poetry.

Mazdoor Quotes and Thoughts

Short quotes and reflections about dignity, work, and survival.

ये सच है राज़िक़-ए-कुल एक बस अल्लाह है लेकिन बिना मेहनत मशक्कत के किसी को कुछ नहीं देता — Abdulla Asif
काफ़ी मेहनत है हर काम में करने को कुछ भी आसाँ नहीं — Jagat Singh
उम्र भर वो दूसरों की ही बनाता था छतें ऐ ख़ुदा मज़दूर की दीवार पक्की क्यूँँ नहीं — Saurabh Yadav Kaalikhh
है सारा खेल मेहनत का लकीरें काम आती हैं — Abdulla Asif
जिस पौधे को पेड़ किया मेहनत से उस के ही फल से महरूम रहा मैं — Irshad Siddique "Shibu"
पहन के धूप रहता है यहाँ मज़दूर पसीने का मगर शिकवा नहीं करता — Meem Alif Shaz
सपने गए सुकून भी उल्फ़त चली गई मिलने की अपने आप से फ़ुर्सत चली गई मेरी तो बोलने की ही आदत चली गई तेरे ही साथ सारी शरारत चली गई खुशियांँ थीं उस सेे घर में थीं आंँगन में रौनकें बिटिया के साथ घर की भी बरकत चली गई छूटा तुम्हारा साथ तो बाक़ी ही क्या बचा दिल में जो पल रही थी वो हसरत चली गई आते नहीं फ़क़ीर न साइल भी आजकल माँ क्या गई कि घर की रिवायत चली गई मेरे सुख़न पे तू ने उठाईं जो उँगलियाँ मेरी तमाम उम्र की मेहनत चली गई यूँँंँ भी कभी जहान में इफ़रात में न थी थोड़ी बहुत थी वो भी सदाक़त चली गई होती नहीं है शे'र की आमद भी अब नज़र तुम क्या गए कि लफ़्ज़ की ताक़त चली गई — Nazar Dwivedi
उम्र भर वो दूसरों की ही बनाता था छतें ऐ ख़ुदा मज़दूर की दीवार पक्की क्यूँँ नहीं — Saurabh Yadav Kaalikhh
उगाई फ़स्ल मैं ने थी बड़ी मेहनत लगाकर के मगर बेवक़्त बारिश ने तबाही सी मचाई है — Prashant Arahat
कुछ भी हासिल नहीं होता यहाँ बिन मेहनत के ख़ुद का साया भी मुझे धूप में आने से मिला — Daqiiq Jabaalii

For more social reality themes, visit poverty shayari that shares similar depth.

2 Line Mazdoor Shayari

Short two-line shayari expressing powerful emotions of mazdoor life.

उस की निगाह-ए-नाज़ में आने के वास्ते मेहनत के साथ-साथ मुक़द्दर भी चाहिए — Karan Sahar
तुम्हारी बात का रोना है रोज़गार मेरा तुम्हीं बताओ नया काम कोई कैसे करूँँ — Shashank Tripathi
देखो इतनी मेहनत के बा'द भी कुछ न बन सके हम आख़िर मिट्टी ही होना था सो मिट्टी ही रहे हम — Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
आँख से मुहब्बत के जब ख़ुमार जाएँगे हम सुख़न-वरों के तो रोज़गार जाएँगे — Saurabh
कोई जीते हारे हम को जाना तो आगे है मेहनत करते हम को यूँँ जाना ये तो लागे है — Vinod Ganeshpure
बंदा है नेक तू तो मशक़्क़त से कुछ कमा मेहनत बिना मिले जो वो दौलत हराम है — Nityanand Vajpayee
अमीर हो तो लोग सोचते गुनाह है किया न देखते वो मेहनत-ए-तलब जले ज़रूर हैं — arjun chamoli
ईंट के भट्टों पे अपना तोड़ता है तन-बदन ये किसी का बाप है मज़दूर है मजबूर है — nakul kumar

Short Mazdoor Shayari

Compact and impactful lines about hard work and daily struggles.

चमकना है तो फिर चुगली लगाना सीख लो उपमन्यु वगरना सिर्फ़ मेहनत से कोई तारा न चमकेगा — Nityanand Vajpayee
जो गुज़ारी न जा सकी हम से हम ने वो ज़िन्दगी गुज़ारी है — Jaun Elia
जहाँ पंखा चल रहा है वहीं रस्सी भी पड़ी है मुझे फिर ख़याल आया, अभी ज़िन्दगी पड़ी है — Zubair Ali Tabish
तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना ज़िन्दगी माँगी भी तुम ने तो दवा से माँगी — Munawwar Rana
इज़्ज़त शोहरत शान-ओ-शौक़त सब है मेहनत की रहमत ग़फ़लत से अव्वल इंसाँ को बर्बादी ही मिलती है — Nityanand Vajpayee
ज़िन्दगी अब के मेरा नाम ना शामिल करना गर ये तय है कि यही खेल दोबारा होगा — Wasi Shah
ये भी अच्छा हुआ मौत ने आ कर हम को बचा लिया वरना हालत ऐसी थी, हम शाइ'र भी हो सकते थे — Bhaskar Shukla
तुम्हारे बा'द ये दुख भी तो सहना पड़ रहा है किसी के साथ मजबूरी में रहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun

Mazdoor Shayari for Status

Perfect shayari for WhatsApp status expressing labor and real-life emotions.

ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं — Faiz Ahmad Faiz
ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे तू बहुत देर से मिला है मुझे — Ahmad Faraz
कुछ इस तरह से गुज़ारी है ज़िन्दगी जैसे तमाम उम्र किसी दूसरे के घर में रहा — Ahmad Faraz
ज़िंदगी पर इस से बढ़ कर तंज़ क्या होगा 'फ़राज़' उस का ये कहना कि तू शाएर है दीवाना नहीं — Ahmad Faraz
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो — Ahmad Faraz
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम — Ahmad Faraz
सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना — Ahmad Faraz
तेरे बग़ैर भी तो ग़नीमत है ज़िंदगी ख़ुद को गँवा के कौन तेरी जुस्तुजू करे — Ahmad Faraz
कितनी सच्चाई से मुझ से ज़िंदगी ने कह दिया तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा — Bashir Badr
पहेली ज़िंदगी की कब तू ऐ नादान समझेगा बहुत दुश्वारियाँ होंगी अगर आसान समझेगा — Zubair Ali Tabish

Mazdoor Captions for Instagram

Meaningful captions for Instagram posts related to work, struggle, and life.

काम की बात मैं ने की ही नहीं ये मेरा तौर-ए-ज़िंदगी ही नहीं — Jaun Elia
ज़िंदगी क्या है इक कहानी है ये कहानी नहीं सुनानी है — Jaun Elia
हालत-ए-हाल से बेगाना बना रक्खा है ख़ुद को माज़ी का निहाँ-ख़ाना बना रक्खा है — Abbas Qamar
अजीब हालत है जिस्म-ओ-जाँ की हज़ार पहलू बदल रहा हूँ वो मेरे अंदर उतर गया है मैं ख़ुद से बाहर निकल रहा हूँ — Azm Shakri
मिरी ज़िंदगी तो गुज़री तिरे हिज्र के सहारे मिरी मौत को भी प्यारे कोई चाहिए बहाना — Jigar Moradabadi
होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है — Nida Fazli
ज़िंदगी किस तरह बसर होगी दिल नहीं लग रहा मोहब्बत में — Jaun Elia
गँवाई किस की तमन्ना में ज़िंदगी मैं ने वो कौन है जिसे देखा नहीं कभी मैं ने — Jaun Elia
यूँँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तिरे बग़ैर जैसे कोई गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं और क्या जुर्म है पता ही नहीं — Krishna Bihari Noor

FAQs

Yes, mazdoor shayari works well as a WhatsApp status or social media caption to express respect for hard work and real-life struggles.
Mazdoor shayari focuses more on the life and hardships of laborers, while mehnat shayari is broader and can include motivation, success, and effort in any field.
People read mazdoor shayari to connect with real-life struggles, understand social realities, and express empathy for those who work tirelessly.
No, while it often touches on poverty, it also highlights dignity, resilience, and the strength of people who earn through hard work.
Yes, mazdoor shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The emotion and message matter more than the language.
You can use mazdoor shayari in captions, speeches, social posts, or even to raise awareness about labor issues and real-life struggles.