Berozgari Shayari Collection - Struggles of joblessness, sapne, and harsh realities of life

Berozgari shayari reflects the pain, struggle, and silent battles of those searching for work and stability in life. It captures emotions like majboori, broken dreams, and the constant fight for respect and survival. These verses give voice to the unheard feelings behind unemployment and the hope that still survives.

What is berozgari shayari?

Berozgari shayari is a form of poetry that expresses the struggles, pain, and emotional impact of unemployment. It highlights feelings of majboori, financial pressure, and the search for dignity in life.

Berozgari Shayari in Hindi

Simple and relatable Hindi shayari expressing the pain and reality of unemployment.

ख़ूँ पिला कर जो शे'र पाला था उस ने सर्कस में नौकरी कर ली — Fahmi Badayuni
कब करे ये दिल मुहब्बत नौकरी दिन खा रही है — Ravi 'VEER'
तुम्हारे बा'द ये दुख भी तो सहना पड़ रहा है किसी के साथ मजबूरी में रहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
'जौन' दुनिया की चाकरी कर के तू ने दिल की वो नौकरी क्या की — Jaun Elia
इसी लिए तो है ज़िंदाँ को जुस्तुजू मेरी कि मुफ़लिसी को सिखाई है सर-कशी मैं ने — Ali Sardar Jafri
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj
उस को भी उस की बाँहों में सोना होगा सोना ही है रिश्तों की भी मजबूरी है — Umesh Maurya
हम तुम में कल दूरी भी हो सकती है वज्ह कोई मजबूरी भी हो सकती है — Bedil Haidri

If you connect with life struggles, explore zindagi shayari for deeper expressions.

Berozgari Shayari on Life Struggles

Verses that highlight daily struggles, failures, and the harsh truths of life without work.

ये मरना जीना भी शायद मजबूरी की दो लहरें हैं कुछ सोच के मरना चाहा था कुछ सोच के जीना चाहा है — Sahar Ansari
झुक के मिलना मेरी आदत नहीं मजबूरी है मैं ने अहबाब के एहसान उठाए हुए हैं — Sarwar Khan Sarwar
इतनी महोब्बत के बा'द भी फासला बढ़ाओगे तुम मतलब मिरी मजबूरी का पूरा फ़ाएदा उठाओगे तुम — karan singh rajput
इक दूजे के आँसू पोंछ नहीं सकते मजबूरी आख़िर मजबूरी होती है — Saarthi Baidyanath
तकलीफ़ में है वो भी मुझे देख के तन्हा मजबूरी उस की ये है कुछ कर नहीं सकती — Aryan Goswami
मुंसिफ़ सुनो तुम, उम्र-भर की ये सज़ा कम ही लगे इंसान को मिल मुफ़लिसी, है ये सज़ा-ए-मौत ही — Zain Aalamgir
सब सेे आला सब सेे उम्दा आशिक़ी है शा'इरी सच मैं बोलूँ तो ख़ुदा की नौकरी है शा'इरी — Sajal Shrivastava

You may also relate to haalaat shayari that reflect tough life conditions.

Berozgari Shayari on Reality and Society

Shayari that questions society, expectations, and the reality of joblessness.

मैं ने उस की गली ढूँढ़ ली है अब यहाँ नौकरी ढूँढनी है — Manish Nauhwar
पराए शहर में मरने से ये तो ठीक ही है कि अपने शहर में ज़िंदा रहें हम मुफ़लिसी में — Saarthi Baidyanath
अपनी कहानी फिर कभी पूरी सही मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही — karan singh rajput
पेशानी को चूम रही है लब को छोड़ दिया उस ने मजबूरी का नाम बता कर दिल को तोड़ दिया उस ने — Kush Pandey ' Saarang '
मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही कुछ भी नहीं तो मीलों की दूरी सही — karan singh rajput
ज़लील जितना हुए नौकरी के चक्कर में कभी न इतना हुए छोकरी के चक्कर में — Saarthi Baidyanath
ये हक़ीक़त और ये उम्मीद, यकसाँ क्यूँ नहीं है मुफ़लिसी जब हो मुक़द्दर, चल रही साँसे सज़ा हो — Zain Aalamgir
ख़ुशी जब मैं ने देखी मुफ़लिसी में उन फ़क़ीरों की कहीं तब मैं ने जाना, जीते हैं ये ज़िंदगी कैसे — Chandan Sharma
हम अपनी मुफ़लिसी पर ख़ूब रोए है "रज़ा" कहा जब बच्चे ने मुझ को खिलौना चाहिए — Raza sahil

For similar thoughts, read gareebi shayari that talk about financial hardships.

Berozgari Shayari with Meaning

Carefully written lines with meanings that explain deeper emotions behind unemployment.

शा'इरी और नौकरी है दोनों ही मेरी ज़रूरत इक है दिल भरने को और इक पेट भरने के लिए है — BR SUDHAKAR
तुझे बदनाम करने की निय्यत रखता नहीं था मैं ,लेकिन ये मजबूरी थी मेरी, बज्म में जो नाम बोला है तेरा — A R Sahil "Aleeg"
दोस्त से जब माँगे पैसे मैं ने तब वो दे रहा था झाँसा मुझ को मुफ़लिसी का — Saahir
घर के लिए जो वक़्त बचा कर रखा था मैं यूँँ मुफ़लिसी हुई कि उसे बेंचना पड़ा — Ashraf Ali
गर हो मजबूरी जो लड़कों की तो, ठहरी बेवफ़ाई कर दे लड़की बे-वफ़ाई गर जो, मजबूरी है भाई — A R Sahil "Aleeg"
मुफ़लिसी में रहे अदाकारी है अमीरी, ख़राब बरकत को — Vishal Jha
रोज़ ही सताती हैं हम को घर की तकलीफ़ें शौक़ से कभी कोई नौकरी नहीं करता — Simran
रखा है प्यार हिस्से में परिंदों के 'शजर' की नौकरी बस चोट खानी है — Kartik tripathi

You can also explore majboori shayari to understand emotional struggles better.

Berozgari Shayari on Hope and Survival

Poetry that shows hope, patience, and the strength to keep moving forward.

लिबास-ए-मुफ़लिसी जो ज़िन्दगी ने ओढ़ रक्खा है ख़ुदा-रा बादशाह-ए-सल्तनत तू लूट ले इस को — Shajar Abbas
लग गई नौकरी, पर नहीं था पता बेच कर ख़्वाब, ख़र्चा चलेगा नहीं — Piyush Mishra 'Aab'
मुफ़्लिसी में ख़्वाहिशें गर पालो तो फिर गला उन का दबाना पड़ता है — Shabab Shahzad Khan
इश्क़ में मजबूरी क्या होती है कोई उन सेे पूछिए जो सूची में पहले नंबर को भी कॉल न कर पाए — Sandeep dabral 'sendy'
देख मजबूरी क़लम की रो रहे अल्फ़ाज़ सारे — A R Sahil "Aleeg"
यहाँ फुटपाथ पे अब तो नज़र है ही नहीं आख़िर पढ़ाई छोड़ मजबूरी कहे मुझ को कमाना है — Raunak Karn
नहीं अब वो ज़माना जब मोहब्बत भी ज़रूरी थी अभी है बस ज़रूरी आदमी की नौकरी होना। — Ajay Choubey

Stay inspired with ummeed shayari that focus on positivity and belief.

2 Line Berozgari Shayari

Short two-line shayari perfect to express job struggles in a simple way.

मुझे क्या अपनी बेटी देगा कोई मुझे जब नौकरी नइँ देता कोई — Rachit Sonkar
मर जाना मुफ़्लिसी से गवारा करें ब-शौक़ कम-ज़र्फ का नहीं मगर एहसाँ उठाइए — Asif Mujtaba Farooqui
ख़ुदा के घर से मैं दूरी बनाऊँगा जी फिर मैं घर में मजबूरी बनाऊँगा — Amanpreet singh
घाव देती है मेरी जाँ लेकिन मुफ़्लिसी चारा-गर नहीं देती — Ajeetendra Aazi Tamaam
हर किसी में नज़र मुझ को तू आ रही सब को अब चाहना मेरी मजबूरी है — SHIV SAFAR
रातों को जगना मेरी मजबूरी है मेरे घर की छत से पानी आता है — Meem Alif Shaz
मेरी मुफ़लिसी पे अक्सर मेरे यार यूँँ न हँस तू न ख़ुदा करे कि तुझ पे भी मुसीबत आए कोई — Aadi Ratnam
लूट ली मुस्कान उस की मुफ़लिसी ने सस्ते में अब किताबों की जगह कुछ बोलते हैं बस्ते में — Sandeep dabral 'sendy'
वो बिकाऊ नहीं उस की कोई मजबूरी है पेट की भट्टी का ईंधन ही बहुत महँगा है — Moni Gopal Tapish
मेरा जनाज़ा रोज़ उठता है, कि अब शमशान में दो नौकरी कोई मुझे — Kuldeep Tripathi KD

Short Berozgari Shayari

Compact and impactful lines capturing the feeling of being jobless.

ख़्वाहिशों का गला दबाना है छोड़ती कब है नौकरी मुझ को — Abhishek Dhakad
मैं जिधर भी जाऊँ हर कोई मुझ पे हँसता है मेरी मुफ़लिसी मुझ को चलने भी नहीं देती — Meem Alif Shaz
मुफ़लिसी ने जुनून छीना है और तुम ने सुकून छीना है — Meem Alif Shaz
सुब्ह अखबारों में आया देश में दौलत बहुत है फिर भी जाने क्यूँँ यहाँ पर लोग मरते मुफ़्लिसी में — AYUSH SONI
तिरे दर पे करेंगे नौकरी हम तिरा दर ही है अब दफ़्तर हमारा — ABhishek Parashar
वो शादी तो करेगी मगर एक शर्त पर हम हिज्र में रहेंगे अगर नौकरी नहीं — Harsh saxena
घर वालों के कहने पे तर्क-ए-शायरी करूँ या'नी पहले जान अपनी लूॅं तब नौकरी करूँ — SHIV SAFAR
मैं किसी हुक्काम की दरबार का शाइ'र नहीं हूँ मन मिरा लगता नहीं है इस तरह की नौकरी में — AYUSH SONI

Berozgari Shayari for WhatsApp Status

Express your current situation with meaningful shayari for WhatsApp status.

हमें इस नौकरी के फेर में उलझा दिया सबने वगरना एक दिन हम दुनिया पे छा जाने वाले थे — Prit
मुफ़्लिसी का वो दौर भी देखा दर ब दर माँगते वफ़ा जब थे — Kuldeep Tripathi KD
चाहती क्या है ज़िंदगी हम से अब नहीं होती नौकरी हम से — Adarsh Akshar
हो गया फिर क़त्ल उलफ़त, सच,भरोसा, दिल क़सम, वा'दा-वफ़ा इश्क़ में जब भी बहाना और मजबूरी के सिक्के चल गए — A R Sahil "Aleeg"
हम ने देखा है दौर मुफ़लिसी का भी जब से हाथों से हाथ उस ने खींचा है — Pankaj murenvi
दोस्त हम वो लोग जो लड़ते रहे बस हिज्र से हम बाप दादा मुफ़लिसी से — Kuldeep Tripathi KD
सितम तो देखिए इस मुफ़लिसी का भी हमें कुछ नींद दे कर ख़्वाब लेती है — Meem Alif Shaz
इश्क़ की ये मजबूरी ठहरी दाग़ों को भी तिल कहना है — A R Sahil "Aleeg"
बे-वफ़ाई या वफ़ादारी या मजबूरी अहम अरकान लेकिन बुज़दिली की और हिम्मत की कहानी भी निहाँ इस इश्क़ में है — A R Sahil "Aleeg"

Berozgari Captions for Instagram

Thoughtful captions to share your struggles and emotions on Instagram.

बे-वफ़ाई न कोई मजबूरी मसअला ये तो फ़ौक़ियत का है — A R Sahil "Aleeg"
वो भी दिवानी हो रही है शा'इरी पढ़ कर मिरी बेरोजगारी में जगी एक नौकरी की आस है — Ganesh gorakhpuri
मजबूरी ही, बाज़ीगर की हिम्मत है रस्सी पर चलते हैं, ध्यान सँभाले हम — Moin Ahmed "Aazad"
मुझ को बख़्शी है तू ने ख़ुद्दारी मुफ़्लिसी दिल से शुक्रिया तेरा — Zafar Siddqui
वो महीने में मुझ से एक बार मिलती है जैसे नौकरी पेशा को पगार मिलती है — RAJAT AWASTHI
मंज़ूर नौकरी भी ऐ इश्क़ तेरी हम को रोज़ीने में जो दिलबर की दीद हो मुकर्रर — Abha sethi
रिश्तों में खालीपन सा आ जाता है बातें करते रहना भी मजबूरी है — Sanskar Shrivastav
मुफ़्लिसी में हसीन लड़की ने ख़ुद कुशी को गले लगाया है — Arohi Tripathi

FAQs

Yes, many people use short berozgari shayari as WhatsApp status to express their current situation, struggles, or emotions related to joblessness in a relatable way.
It reflects emotions like frustration, helplessness, hope, struggle, and sometimes quiet resilience while dealing with unemployment and uncertain future.
No, while it often includes pain, it also carries hope, determination, and the will to overcome tough situations and find a better future.
Berozgari shayari focuses specifically on unemployment and lack of jobs, while gareebi shayari covers broader themes of poverty and financial hardship in life.
Yes, you can write your own by expressing real-life struggles, emotions, and experiences related to joblessness in simple and heartfelt words.
It is commonly written in Hindi, Urdu, or Hinglish, but many versions are also available in simple English for wider understanding.