Tohfa Shayari - Dil se diye hue gifts aur ehsaas ki shayari

Tohfa shayari beautifully expresses the emotions behind giving and receiving gifts. Whether it's a small gesture or a heartfelt nazrana, these lines capture love, gratitude, and memories. Perfect for sharing feelings that words alone sometimes cannot express.

What is tohfa shayari?

Tohfa shayari is poetry that expresses emotions related to giving or receiving gifts. It often reflects love, appreciation, and the feelings behind a meaningful gesture.

Tohfa Shayari in Hindi

Heartfelt tohfa shayari written in Hindi to express gifts and emotions beautifully.

मशहूर भी हैं बदनाम भी हैं ख़ुशियों के नए पैग़ाम भी हैं कुछ ग़म के बड़े इनआ'म भी हैं पढ़िए तो कहानी काम की है — Anjum Barabankvi
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi
उस मेहरबाँ नज़र की इनायत का शुक्रिया तोहफ़ा दिया है ईद पे हम को जुदाई का — Unknown
तुम अगर सीखना चाहो मुझे बतला देना आम सा फ़न तो कोई है नहीं तोहफ़ा देना — Jawwad Sheikh
गिफ़्ट कर देता हूँ उस को मैं किताबें, लेकिन उन को पढ़ लेने की मोहलत नहीं देता उस को — Harman Dinesh
हम ने ग़ज़लों में हुक़ूमत को लिखी है 'लानत धमकियाँ आती हैं, इन'आम तो आने से रहा — Harman Dinesh
आज भी शायद कोई फूलों का तोहफ़ा भेज दे तितलियाँ मंडला रही हैं काँच के गुल-दान पर — Shakeb Jalali
छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं हैं जाम हैं ये क़ुदरत ने जो हम को बख़्शा है, वो सब सेे हसीं ईनाम हैं ये — Sahir Ludhianvi
सभी इन'आम नित पाते हैं ऐ शीरीं-दहन तुझ से कभू तू एक बोसे से हमारा मुँह भी मीठा कर — Jurat Qalandar Bakhsh
कोई ख़त-वत नहीं फाड़ा कोई तोहफ़ा नहीं तोड़ा कि वो देखे तो ख़ुद सोचे कि दिल तोड़ा, नहीं तोड़ा? — Charagh Sharma

You can also explore love shayari in Hindi to express deeper romantic feelings.

Tohfa Shayari on Love

Romantic lines where gifts become a symbol of love and heartfelt connection.

ऐ जानेमन इस को फ़क़त तोहफ़ा न समझो टेड्डी बियर में दिल छुपा कर दे रहे हैं — Adnan Ali SHAGAF
हँस हँस के जवाँ दिल के हम क्यूँँ न चुनें टुकड़े हर शख़्स की क़िस्मत में इनआ'म नहीं होता — Meena Kumari Naaz
तोहफ़ा मुझे वफ़ा का बस इक अता करे वो अपना मुझे बना ले या फिर जुदा करे वो — ATUL SINGH
जिगर में दर्द हाथों में छलकता जाम होता है मोहब्बत का यही तो दोस्तो इन'आम होता है — Ajeetendra Aazi Tamaam
कोई तोहफ़ा नहीं लेना, कोई तोहफ़ा नहीं देना जवानी में हुई ग़लती का सब कुछ याद रहता है — Sarthak Bechen
सावन-रुत और उड़ती पुर्वा तेरे नाम धूप-नगर से है ये तोहफ़ा तेरे नाम — Tajdar Adil
मोहब्बत की सज़ा तर्क-ए-मोहब्बत मोहब्बत का यही इन'आम भी है — Wamiq Jaunpuri
जो वफ़ा करते हैं उन को तो सज़ा मिलती है बेवफाओं को ही ईनाम-ए-वफ़ा मिलती है — Aditya
तोहफ़ा ये ज़माने भर से जुदा मिला हम को एक यार की सूरत में ख़ुदा मिला हम को — Kinshu Sinha

For more romantic vibes, read mohabbat shayari that celebrate deep affection.

Tohfa Shayari on Life

Meaningful shayari that sees life itself as the biggest gift or tohfa.

अपने हालात पर मैं हँसती हूँ कोई तोहफ़ा नहीं मिला मुझ को — shampa andaliib
हम को भी ख़ता करने का इन'आम मिला है इक झूठ से बचने का भी इल्ज़ाम मिला है — Meem Alif Shaz
गर देना हो पहला तोहफ़ा तो फिर उस को पायल देना — Prakamyan Gautam
मिलें तुझ से ये ग़म तन्हाई ज़िल्लत दर्द तो जाना मिली हर चीज़ तोहफ़े में हाँ बस तोहफ़ा नहीं होता — 100rav
आज उस ने हमें ऐसा तोहफ़ा दिया आँख भर आई जब उस ने धोखा दिया — Rachit Sonkar
सब को घुट कर मरने का तोहफ़ा हम देंगे रक्खा ही नइँ इक भी महफ़ूज़ शजर हम ने — Sagar Sahab Badayuni
नवंबर दो, दिया था हिज्र का तोहफ़ा उसी तारीख़ को मातम मनाता हूँ — Kuldeep Tripathi KD
हैं उल्फ़त में कई इन'आम लेकिन वफ़ादारी से बेहतर कुछ नहीं है — Prashant Sitapuri

Pair these thoughts with zindagi shayari to reflect deeper life meanings.

Tohfa Shayari with Meaning

Thoughtful verses explaining the emotional depth behind every gift and gesture.

मियाँ अक्सर वो पूछा करते हैं ये आँखों में क्या है बताऊँ कैसे मैं पहली मुहब्बत का ये तोहफ़ा है — Sandeep dabral 'sendy'
उदासी का हमें तोहफ़ा मिला है ख़ुशी से ग़म कहीं ज़्यादा मिला है — Shivsagar Sahar
ये मेरा सादगी से भरा लहजा हाए क्या ही तोहफ़ा दिया जाँ तेरे इश्क़ ने — Brajnabh Pandey
इक रिश्ता मैं ने भी जगत कुछ इस तरह निभा दिया तोहफ़ा खरीदना था बस घर बेच कर दिखा दिया — Jagat Singh
तोहफ़ा एक अनोखा पाया जीवन भर का धोखा पाया — Ambar
मिटाकर होलिका में ग़म चलो ख़ुशियाँ लुटाएँ हम ज़माने को दिया जाए मधुर व्यवहार का तोहफ़ा — Shivsagar Sahar
ब्याह रचाया उस सेे कल इज़्ज़त लूट उस की परसों बरी हुआ हूँ गुनाह कर के और ईनाम मिला है — KUNAL
आप आओ सामने यां ख़्वाब में मेरे कभी ये भी तोहफ़ा है जुदाई में तो वो भी तोहफ़ा है — Jagat Singh
तेरी मुहब्बत की कोई क़ीमत नहीं दे सकता मैं पर लाया हूँ बहना ये तोहफ़ा तेरी राखी के लिए — Brajnabh Pandey

You may also like yaad shayari to explore emotions behind memories.

Tohfa Shayari for Special Occasions

Perfect shayari to accompany gifts on birthdays, anniversaries, and celebrations.

ख़ुद चली आई मिलने वो मुझ से तोहफ़ा इस सेे हसीन क्या होगा — ABhishek Parashar
मुस्कुराना तुम जहाँ में जब मिलें हम इक यही तोहफ़ा मुझे दो ज़िंदगी भर — Vinod Ganeshpure
गिला भी तुझ से बहुत है मगर मोहब्बत भी वो बात अपनी जगह है ये बात अपनी जगह — Basir Sultan Kazmi
ये तुम ने कैसा बना कर हमें किया है गुम ख़ुशी से झूम उठेगा जिसे मिलेंगे हम — Swapnil Tiwari
मैं ने निशानी फूँक दी इश्क़-ओ-मोहब्बत की सभी तोहफ़ा जला और बुझ गया पर ख़त जला था रात भर — Divyansh Rawat
कभी कभी तो झगड़ने का जी भी चाहेगा मगर ये जंग मोहब्बत से जीती जाएगी — Amaan Abbas Naqvi
तुम को हिचकी लेने से भी दिक़्क़त थी मैं ने तुम को याद ही करना छोड़ दिया — Mehshar Afridi

For festive gifting ideas, check out birthday shayari as well.

2 Line Tohfa Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick expression of gifting emotions.

भुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता है मोहब्बत करने वाला इस लिए बर्बाद रहता है — Munawwar Rana
इन्हें अपनी ज़रूरत के ठिकाने याद रहते हैं कहाँ पर है खिलौनों की दुकाँ बच्चे समझते हैं — Munawwar Rana
उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझ सेे ज़ियादा उसे रुलाती थी — Ali Zaryoun
तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं — Faiz Ahmad Faiz
तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रास्ता तुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने — Munawwar Rana
किसी को याद रख के भूल जाना किसी का भूल जाना याद रहना — Rachit Dixit
ख़ुदा ने ये सिफ़त दुनिया की हर औरत को बख़्शी है कि वो पागल भी हो जाए तो बेटे याद रहते हैं — Munawwar Rana
मैं ने बोला था याद मत आना झूठ बोला था याद आओ मुझे — Ali Zaryoun
दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के — Faiz Ahmad Faiz
किसे ख़बर वो मोहब्बत थी या रक़ाबत थी बहुत से लोग तुझे देख कर हमारे हुए — Ahmad Faraz
कब तुम्हें इश्क़ पे मजबूर किया है हम ने हम तो बस याद दिलाते हैं चले जाते हैं — Abbas Tabish

Short Tohfa Shayari

Concise and meaningful lines that capture the essence of gifts and feelings.

किसी भूके से मत पूछो मोहब्बत किस को कहते हैं कि तुम आँचल बिछाओगे वो दस्तर-ख़्वान समझेगा — Zubair Ali Tabish
अब तो हर बात याद रहती है ग़ालिबन मैं किसी को भूल गया — Jaun Elia
जाते जाते आप इतना काम तो कीजे मिरा याद का सारा सर-ओ-सामाँ जलाते जाइए — Jaun Elia
हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है वो हर इक बात पर कहना कि यूँँ होता तो क्या होता — Mirza Ghalib
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के, ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से, मोहब्बत हो गई तुम से — Zubair Ali Tabish
क्या सितम है कि अब तिरी सूरत ग़ौर करने पे याद आती है — Jaun Elia
तुम्हारी याद में जीने की आरज़ू है अभी कुछ अपना हाल सँभालूँ अगर इजाज़त हो — Jaun Elia
जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो — Azm Shakri
मोहब्बत में हम तो जिए हैं जिएँगे वो होंगे कोई और मर जाने वाले — Jigar Moradabadi
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले — Mirza Ghalib

Tohfa Shayari for WhatsApp Status

Express your gifting emotions with engaging WhatsApp status shayari.

भूलना चाहा अगर उस को कभी और भी वो याद आया देर तक — Nawaz Deobandi
बढ़ाई मय जो मोहब्बत से आज साक़ी ने ये काँपे हाथ कि साग़र भी हम उठा न सके — Majrooh Sultanpuri
अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी — Sahir Ludhianvi
नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
करूँँगा क्या जो मोहब्बत में हो गया नाकाम मुझे तो और कोई काम भी नहीं आता — Ghulam Mohammad Qasir
दिल धड़कने का सबब याद आया वो तिरी याद थी अब याद आया — Nasir Kazmi
याद तो होंगी वो बातें तुझे अब भी लेकिन शेल्फ़ में रक्खी हुई बंद किताबों की तरह — Parveen Shakir
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है हम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है — Hasrat Mohani
ग़ुर्बत की ठंडी छाँव में याद आई उस की धूप क़द्र-ए-वतन हुई हमें तर्क-ए-वतन के बा'द — Kaifi Azmi

Tohfa Shayari Captions

Creative captions for Instagram and social posts about gifts and surprises.

तुझे भूल जाने की कोशिशें कभी कामयाब न हो सकीं तिरी याद शाख़-ए-गुलाब है जो हवा चली तो लचक गई — Bashir Badr
कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा वो जो मिल गया उसे याद रख जो नहीं मिला उसे भूल जा — Amjad Islam Amjad
आ गई याद शाम ढलते ही बुझ गया दिल चराग़ जलते ही — Muneer Niyazi
जो दिल रखते हैं सीने में वो काफ़िर हो नहीं सकते मोहब्बत दीन होती है वफ़ा ईमान होती है — Arzoo Lakhnavi
हफ़ीज़' अपनी बोली मोहब्बत की बोली न उर्दू न हिन्दी न हिन्दोस्तानी — Hafeez Jalandhari
ऐ मौज-ए-हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या हम अहल-ए-मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते — Asad Bhopali
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं — Saghar Siddiqui
हम ही में थी न कोई बात याद न तुम को आ सके तुम ने हमें भुला दिया हम न तुम्हें भुला सके — Hafeez Jalandhari
ऐसा नहीं कि उन से मोहब्बत नहीं रही जज़्बात में वो पहली सी शिद्दत नहीं रही — Khumar Barabankvi

FAQs

You can use tohfa shayari in gift cards, messages, WhatsApp status, Instagram captions, or while presenting a gift to make the moment more special.
No, tohfa shayari can also represent emotional gifts like love, memories, time, and support, which are often more meaningful than material items.
Yes, it is perfect for birthdays, anniversaries, weddings, and festivals when you want to add emotional value to your gift.
Tohfa shayari focuses on the act of giving and the meaning behind gifts, while love shayari broadly expresses romantic feelings. However, both can overlap in emotional depth.
Yes, tohfa shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, but you can also find English versions that convey similar emotions.
People share tohfa shayari to make their gifts more meaningful, express emotions creatively, and leave a lasting impression on the receiver.