Charity Shayari - Kindness, daan, and humanity expressed through heartfelt poetic words

Charity Shayari beautifully captures the spirit of kindness, daan, and insaniyat. These poetic lines reflect the power of helping others, sharing blessings, and spreading compassion. Whether it’s about giving, empathy, or humanity, charity shayari inspires hearts to act with love and generosity.

What is charity shayari?

Charity shayari is poetry that expresses the values of giving, kindness, and helping others. It highlights emotions like compassion, generosity, and insaniyat through meaningful words.

Charity Shayari in Hindi

Meaningful charity shayari in Hindi expressing daan, kindness, and humanity.

हमारे साँस भी ले कर न बच सके अफ़ज़ल ये ख़ाक-दान में दम तोड़ते हुए सिगरेट — Afzal Khan
आज भी शायद कोई फूलों का तोहफ़ा भेज दे तितलियाँ मंडला रही हैं काँच के गुल-दान पर — Shakeb Jalali
गुल-दान में गुलाब की कलियाँ महक उठीं कुर्सी ने उस को देख के आग़ोश वा किया — Mohammad Alvi
फिर किसी ने लक्ष्मी देवी को ठोकर मार दी आज कूड़े दान में फिर एक बच्ची मिल गई — Munawwar Rana
तदबीर के दस्त-ए-रंगीं से तक़दीर दरख़्शाँ होती है क़ुदरत भी मदद फ़रमाती है जब कोशिश-ए-इंसाँ होती है — Hafeez Banarasi
दिल में न हो जुरअत तो मोहब्बत नहीं मिलती ख़ैरात में इतनी बड़ी दौलत नहीं मिलती — Nida Fazli
ख़ैरात में अब दे दिया जाए इसे हर रात नीदें ज़ाया' होती रहती हैं — Nishant Singh
इक अँगूठी की मदद से तो गए हनुमत वहाँ और चूड़ी की मदद से आ गए वापस यहाँ — Tanoj Dadhich
गुलाब चाँदनी-रातों पे वार आए हम तुम्हारे होंटों का सदक़ा उतार आए हम — Azhar Iqbal

For deeper reflections on humanity, explore insaan shayari that beautifully complements these verses.

Charity Shayari on Life

Poetic thoughts connecting charity with life lessons and real-world values.

मिलना हमारा कम हुआ फिर बात कम हुई क़िस्तों में मुझ ग़रीब की ख़ैरात कम हुई — Bhawana Srivastava
कल तक तो बादशा थे अब राख-दान हो तुम हाकिम नहीं हो दिल के बस पासबान हो तुम — Amaan Pathan
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi
मैं अपनी जान हथेली पे ले के आया हूँ किसी की जान का सदक़ा निकालना है मुझे — Shakir Dehlvi
कोई वा'दा न देंगे दान में क्या झूट तक अब नहीं ज़बान में क्या — Tufail chaturvedi
बहुत मज़ाक़ उड़ाते हो तुम ग़रीबों का मदद तो करते हो तस्वीर खींच लेते हो — Nawaz Deobandi
जो आए मदद को कोई ऐसा भी नहीं है ये टूट सके मुझ सेे वो पिंजरा भी नहीं है — Amaan Pathan
तअज्जुब उन को है क्यूँँ मेरी ख़ुद-कलामी पर हर आदमी का कोई राज़-दाँ ज़रूरी है — Sagheer Malal
सारे रौशन दीप "अशरफ़" बुझ गए यूँँ हवा थी बे-रहम, सब कुछ ख़तम — Ashraf Ali

You can also read zindagi shayari to understand how giving shapes life perspectives.

Charity Shayari on Humanity

Shayari focused on insaniyat, compassion, and the beauty of helping others.

इस क़दर दिल सहे ज़द ठीक नहीं इश्क़ की इतनी भी हद ठीक नहीं बंद कमरे से निकल आ बाहर दर्द की इतनी मदद ठीक नहीं — Nakul kumar
है ज़ेहन यूँँ मुहीत मेरा याद-ए-यार से ख़ुशबू रखी हो जैसे किसी इत्र-दान में — shahnawaaz khan
लगती है ऐसी बैठी हुई वो मकान में जैसे रखा हो फूल कोई फूल दान में — Shajar Abbas
अपने हिस्से की मोहब्बत बाँट कर ख़ैरात में चल दिए ख़ैरात में हम फिर मोहब्बत माँगने — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
की ग़लतियाँ हज़ारों फिर ये हुनर है आया मुझ को मिली सफलता ख़ैरात की नहीं है — Ravi 'VEER'
लिखे ने लेख किस्मत ने मिरी ता जान जानी अए किसे दस दाँ किसे कह दाँ तिरी ता मैं दीवानी अए — Afzal Sultanpuri

These lines align closely with dua shayari that highlight human values and dignity.

Charity Shayari with Meaning

Simple yet deep charity shayari explained with meaningful interpretations.

ठुकरा के आ गया था मैं ख़ैरात एक दिन फिर कुछ नहीं बचा मेरे कासा-ए-इश्क़ में — Dipendra Singh 'Raaz'
कंठ से ज़हर नीचे आ पहुँचा भोले शंकर मदद करो मेरी — Sohil Barelvi
नहीं मालूम वो किस शक्ल में करता मदद मेरी फ़रिश्तों की सुनी है यार परछाई नहीं होती — Sagar Sahab Badayuni
सभी राज़-दाँ हैं जहाँ में हमारे किसी से भी अब कोई ख़तरा नहीं है — Sohil Barelvi
जिसे ख़ुद्दारी प्यारी हो सियासत दान कर देता मोहब्बत जो भी करता है विरासत दान कर देता — Nirbhay Nishchhal
मिल गई ख़ैरात में उस को ज़रा सी रौशनी क्या वो समझने ये लगा है जेब में सूरज पड़ा है — Akash Gagan Anjaan
अपनी जाँ की हिफाज़त भी ख़ुद करते हैं अब फ़क़ीरों को सदक़ा नहीं देते लोग — Amaan mirza
कैसे बताऊँ मैं ये ग़म बस देते हो सौग़ात में मुझ को नहीं अब चाहिए ये प्यार भी ख़ैरात में — Danish Balliavi
किसी हालात में नइँ माँगी हम ने ख़ुशी ख़ैरात में नइँ माँगी हम ने — Kumar Aryan
"बीते लम्हें" जो थे हर लम्हे में सिर्फ़ मेरे उन सेे अब साझा हम जज़्बात नहीं करते जो कुछ वक़्त बात न होने पर नाराज़ हुआ करते थे हाँ यार उन सेे अब हम बात नहीं करते जिन की ज़ुल्फ़ों में थी हर छाँव मेरी वो अब इस बेग़ैरत धूप में भी बरसात नहीं करते जिन के लबों से हम इश्क़ पढ़ा करते थे अब ग़म हो या ख़ुशी हम मुलाक़ात नहीं करते याद आए मुझे उन के सात जन्मों के कुछ वादे कमबख़्त इस जन्म में भी वादों के साथ नहीं चलते जिन्होंने सिखाया था मुझे चलने का हुनर वो अब गिर जाने पर भी आगे हाथ नहीं करते हर्फ़-ए-इश्क़ सीखा हम ने जिन दिलो से वो दिल भी अब दिल का काम नहीं करते आँसू भी अब सूखे से आते है हुज़ूर ये आँसू भी ठीक से ख़ैरात नहीं करते — Hashim Khan

For emotionally layered content, explore ehsaas shayari that resonates with similar depth.

Charity Shayari on Helping Others

Lines that inspire helping the needy and spreading kindness in society.

मैं माँगू वक़्त नोटों सा तू चिल्लड़ सा थमा जाए तेरी ख़ैरात में अपना गुज़ारा हो नहीं सकता — Firdous khan
रस्सी तो जल गई है मगर बल नहीं गया साक़ी पिला न जाम मदद-गार की तरह — Shivansh Singhaniya
तुम को हमारी याद का सदक़ा नहीं रहा तब से हमारा हाल भी अच्छा नहीं रहा — Jitendra "jeet"
हज़रत-ए-दिल पे इतने ज़ुल्म-ओ-सितम हुस्न-दाँ मत करो ख़ुदा के लिए — Shajar Abbas
जो बिन माँगे मिल जाए वो है मुहब्बत ख़ुशामद करोगे तो ख़ैरात होगी — Hameed Sarwar Bahraichi
घरों से निकले जलाने सब कुछ मदद को आगे न आया कोई — Manoj Devdutt
उस को डर है कि तकब्बुर न कहीं आ जाए आँख रखता है झुका कर के वो ख़ैरात के बा'द — Shakir Dehlvi
हिक़ारत से मिला एज़ाज़ हम ठोकर पे रखते हैं मुहब्बत से कोई दे दे तो फिर ख़ैरात चलती है — Qadeer Asad

You may also like gareebi shayari which reflects struggles and support in tough times.

2 Line Charity Shayari

Short two-line charity shayari perfect for quick emotional expression.

फिर न कहना मदद नहीं माँगी काफ़ी ख़ामोश रहते हैं अब हम — Chetan
ख़ुदा महफ़ूज़ रक्खे हर बला से तेरी आँखों का सदक़ा दे रहा हूँ — Shamsul Hasan ShamS
तुम गरीबों से गरीबों की तरह मिलते रहो ये मदद काफ़ी है उन के मुस्कुराने के लिए — Meem Alif Shaz
उतरते ही चले जाते हो दिल से उतारा था कभी सदक़ा तुम्हारा — Suraj kumar 'mayank'
मौत मालूम हो ख़ता मेरी सब सेे कहना मदद नहीं माँगी — Chetan
अब यहाँ कोई भी क़द्र-दाँ है नहीं देखते पहले सब ज़ात और धर्म हैं — Manoj Devdutt
'इरम' जब जाएगी इक दिन मेरी तुम से गुज़ारिश है मदद कर देना तुम आ के ज़रा कांधा लगाने में — Satakshi Pandey "Irum"
ज़ुल्म माशूक़ा के सहो हँस कर इश्क़ का सदक़ा और ज़कात है ये — A R Sahil "Aleeg"
गरीब के घर आज वही मेहमान आए हैं चुनावी है माहौल सियासत-दान आए हैं — Mohammad Akram

Short Charity Shayari

Compact and impactful charity shayari for easy reading and sharing.

मत से तिरे सहमत न हो सरकार हिन्दुस्तान में मत दान कर फिर अपना मत ऐसे किसी मतदान में — nakul kumar
रौनक़-ए-शहर-ए-सुख़न ताज़ा सुख़न-दान हैं हम मीर-ओ-ग़ालिब की तरह साहिब-ए-दीवान हैं हम — Shajar Abbas
ज़ुल्म माशूक़ा के सहो हँस कर इश्क़ का सदक़ा और ज़कात है ये — A R Sahil "Aleeg"
मदद के वास्ते जो हर घड़ी तय्यार मिलते हैं बड़ी क़िस्मत से ही दुनिया में ऐसे यार मिलते हैं — MAHESH CHAUHAN NARNAULI
तुम ने एहसान किया था जो हमें चाहा था अब वो एहसान जता दो तो मज़ा आ जाए — Jaun Elia
यही वो लोग जब माँगो मदद मुँह फेर लेते हैं यही वो हैं जो कहते हैं मदद कोई नहीं करता — Divya 'Kumar Sahab'
हॅंसो फिर आज खेलो ध्यान भी करना मिला दिन ख़ास जी लो दान भी करना — Vinod Ganeshpure
क़ुसूर हो तो हमारे हिसाब में लिख जाए मोहब्बतों में जो एहसान हो तुम्हारा हो — Parveen Shakir
ये लुत्फ़ मुझ पर किसलिए एहसान का क्या फ़ाइदा अब वक़्त सारा कट चुका, अच्छा-बुरा, थोड़ा-बहुत — Aziz Nabeel

Charity Shayari for WhatsApp Status

Shareable charity shayari to inspire kindness through WhatsApp status.

जहाँ इंसानियत वहशत के हाथों ज़ब्ह होती हो जहाँ तज़लील है जीना वहाँ बेहतर है मर जाना — Gulzar Dehlvi
उस्ताद के एहसान का कर शुक्र 'मुनीर' आज की अहल-ए-सुख़न ने तिरी ता'रीफ़ बड़ी बात — Muneer Shikohabadi
कभी कभी कितना नुक़सान उठाना पड़ता है ऐरों ग़ैरों का एहसान उठाना पड़ता है — Alam Khursheed
झुक के मिलना मेरी आदत नहीं मजबूरी है मैं ने अहबाब के एहसान उठाए हुए हैं — Sarwar Khan Sarwar
अब साथ नहीं है भी तो शिकवा नहीं 'अख़्तर' एहसान भी मुझ पर मिरे भाई के बहुत थे — Majeed Akhtar
हम पे एहसान हैं उदासी के मुस्कुराएँ तो शर्म आती है — Varun Anand
जिस ने कुछ एहसाँ किया इक बोझ सर पर रख दिया सर से तिनका क्या उतारा सर पे छप्पर रख दिया — Jalal Lakhnavi
यही है ज़िंदगी तो ज़िंदगी से ख़ुद-कुशी अच्छी कि इंसाँ आलम-ए-इंसानियत पर बार हो जाए — Jigar Moradabadi

Charity Shayari Captions

Perfect captions based on charity and kindness for Instagram and social posts.

मैं उस के पास में बैठूँ तो इस का सबब पूछता है क्या मैं अपने आप पे एहसान कर नहीं सकता ? — Parwez Akhtar
साल भर पढ़ते रहे बस पाई, थीटा दुख ग़रीबी का मिटाने के लिए हम — Govind kumar
वो तो सब बातों पर अब एहसान जताया करता है ख़ातिर जिस की मैं ख़ुद को आबाद बताया करता था — Kushal "PARINDA"
आँखों में अश्क भर के कहो यूँँ न अलविदा एहसान आँसुओं का उठाया न जाएगा — Dharamraj deshraj
इश्क़ ने तुम पर किया एहसान हैं वरना मियाँ मुफ़्त में इतना हसीं महबूब तो मिलता नहीं — Ravi 'VEER'
क़लम को कर दिया मैं ने ग़ज़ल के नाम बहुत एहसान मुझ पर शा'इरी का है — Saarthi Baidyanath
जिस्म से आती है मेरे जो ग़रीबी की महक इस लिए ईद को सीने से लगाया न गया — ''Akbar Rizvi"
तसल्ली कभी तो कभी आस देते ग़रीबी जिन्होंने गुज़ारी नहीं थी — Reshma Shaikh
देना ही है जो कुछ तो उसे ज़ख़्म दीजिये एहसान भूल जाएगा कम्बख़्त आदमी — Dharamraj deshraj
दोस्ती में हो रहे हैं आज जो वादे वफ़ा ये हबीब इबने मज़ाहिर आप का एहसान है — ''Akbar Rizvi"
लग रहा है मर चुकी है ग़ैरत-ए-इंसानियत बे रिदा फिरने लगी हैं बेटियाँ बाज़ार में — Shajar Abbas

FAQs

Yes, charity shayari is often used to spread awareness about helping the needy, supporting social causes, and encouraging people to contribute positively to society.
No, charity shayari is not limited to money. It also reflects acts of kindness, emotional support, time, and care given to others.
Absolutely, charity shayari works well as WhatsApp status or social media captions to inspire others and express your thoughts on kindness and giving.
Charity shayari expresses compassion, empathy, generosity, humanity, and a deep sense of responsibility towards helping others.
Yes, charity shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and sometimes Hinglish, making it accessible and relatable to a wide audience.
People read charity shayari to feel inspired, reflect on humanity, and connect with the emotional value of giving and helping others.