Deedar Shayari - Unspoken longing and joy of seeing someone special

Deedar shayari beautifully captures the emotion of seeing someone you deeply long for. It reflects the excitement, peace, and silent joy that comes with a single glance or meeting. Whether it’s a fleeting jhalak or a heartfelt mulaqat, these lines express the magic of presence and connection.

What is deedar shayari?

Deedar shayari expresses the emotions of seeing someone special after longing or desire. It captures the beauty of a glance, meeting, or presence in poetic form.

Deedar Shayari in Hindi

Simple and expressive deedar shayari in Hindi capturing the joy of seeing someone special.

अच्छे हो कर लौट गए सब घर लेकिन मौत का चेहरा याद रहा बीमारों को — Shariq Kaifi
कोई चेहरा किसी को उम्र भर अच्छा नहीं लगता हसीं है चाँद भी, शब भर मगर अच्छा नहीं लगता — Munawwar Rana
इक गुल के मुरझाने पर क्या गुलशन में कोहराम मचा इक चेहरा कुम्हला जाने से कितने दिल नाशाद हुए — Faiz Ahmad Faiz
उम्र गुज़री उस का चेहरा देखते और जी लेते तो दुनिया देखते — Vipul Kumar
वो मेरी पीठ में ख़ंजर ज़रूर उतारेगा मगर निगाह मिलेगी तो कैसे मारेगा — Waseem Barelvi
हमें जिन की हिमायत चाहिए थी वही नज़रें चुरा कर जा रहे हैं — Shadab Javed
भुला के दूल्हा जिसे बैठता है मंडप में वो चेहरा आख़िरी फेरे में याद आता है — Shanawar Kiratpuri
नहीं निगाह में मंज़िल, तो जुस्तजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
रुकें तो धूप से नज़रें बचाते रहते हैं चलें तो कितने दरख़्त आते जाते रहते हैं — Charagh Sharma

If you enjoy emotional expression, explore ishq shayari to deepen the feeling.

Deedar Shayari on Love

Romantic lines that reflect the magic of seeing your beloved and feeling complete.

शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali
उसे यूँँ चेहरा-चेहरा ढूँढ़ता हूँ वो जैसे रात-दिन सड़कों पे होगा — Shariq Kaifi
मुद्दत के बा'द उस ने जो की लुत्फ़ की निगाह जी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े — Kaifi Azmi
तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ' की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो — Anwar Taban
मैं तो 'मुनीर' आईने में ख़ुद को तक कर हैरान हुआ ये चेहरा कुछ और तरह था पहले किसी ज़माने में — Muneer Niyazi
लाई न ऐसों-वैसों को ख़ातिर में आज तक ऊँची है किस क़दर तिरी नीची निगाह भी — Firaq Gorakhpuri
क्यूँँ इक तरफ़ निगाह जमाए हुए हो तुम क्या राज़ है जो मुझ से छुपाए हुए हो तुम — Shakeel Badayuni
हम भी ख़ुद को तबाह कर लेते तुम इधर भी निगाह कर लेते — Behzad Lakhnavi
हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर' वो जो इक शय मिरी निगाह में है — Jigar Moradabadi
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali

For deeper romantic vibes, you can also read romantic shayari .

Deedar Shayari on Life and Moments

Poetry that connects deedar with life’s fleeting moments and meaningful encounters.

तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
चेहरा देखें तेरे होंट और पलकें देखें दिल पे आँखें रक्खें तेरी साँसें देखें — Tehzeeb Hafi
कुछ ने आँखें कुछ ने चेहरा देखा है सब ने तुझ को थोड़ा थोड़ा देखा है — Tousief Tabish
घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
उतर गया है चेहरा तेरे जाने से लॉक नहीं खुलता है अब मोबाइल का — Tanoj Dadhich
जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें ईद के चाँद का दीदार बहाना ही सही — Amjad Islam Amjad
हमारे सीने पे उँगलियों से तुम अपना चेहरा बना रहे थे तुम्हें कुछ उस की ख़बर नहीं थी हमारे दिल में जो चल रहा था — Nadim Nadeem
इतना प्यारा है वो चेहरा कि नज़र पड़ते ही लोग हाथों की लकीरों की तरफ़ देखते हैं — Nadir Ariz

To reflect more on life’s emotions, check out zindagi shayari .

Deedar Shayari with Meaning

Thoughtful shayari that explains the depth behind a single glance or meeting.

दर्द चेहरा पहन के आया था तेरा चेहरा था सो क़ुबूल किया — Aslam Rashid
आँसू हमारे गिर गए उन की निगाह से इन मोतियों की अब कोई क़ीमत नहीं रही — Jaleel Manikpuri
तुम तो सर्दी की हसीं धूप का चेहरा हो जिसे देखते रहते हैं दीवार से जाते हुए हम — Nomaan Shauque
बस इक ज़रा निगाह उचटती सी डाल कर वो कह रहे हैं इतने में खर्चा निकालिए — Sarfraz Nawaz
बरसों बा'द दिखा चहरा तो समझे हम कैसे इक तस्वीर पुरानी होती है — Shriyansh Qaabiz
वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहाँ में जो दूर है वो दिल से उतर क्यूँँ नहीं जाता — Nida Fazli
बोसा देते नहीं और दिल पे है हर लहजा निगाह जी में कहते हैं कि मुफ़्त आए तो माल अच्छा है — Mirza Ghalib
हम ऐसों को बना कर के ख़ुदा उकता गया था फिर तेरी आँखें बना डाली तेरा चेहरा बना डाला — Ankit Maurya
चाँद चेहरा ज़ुल्फ़ दरिया बात ख़ुशबू दिल चमन इक तुम्हें दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे — Bashir Badr
तुम्हारी इक झलक से रंग उल्फत के उड़ाए हैं नज़ारों की नज़ाकत को ज़रा देखो मेरी जानाँ — Aniket sagar
ठहर जाती हैं क्यूँ नज़रें वहाँ पर जहाँ बैठी थी तुम जुल्फ़ें सुखाकर — Umesh Maurya

If you like meaningful lines, explore ehsaas shayari for more depth.

Deedar Shayari on Eyes and Nazar

Shayari that highlights the power of eyes, nazar, and silent emotions in a glance.

नज़रें हो गड़ीं जिन की वसीयत पे दिनो-रात माँ-बाप कि 'उम्रों कि दुआ ख़ाक करेंगे — Asad Akbarabadi
नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
इस दौर में इंसान का चेहरा नहीं मिलता कब से मैं नक़ाबों की तहें खोल रहा हूँ — Moghisuddin Fareedi
खड़े होकर कहा ये आइने के रु-बा-रु मैं ने शजर तुम को कहीं मिल जाए मुझ को इत्तिला करना — Shajar Abbas
देखने के लिए सारा आलम भी कम चाहने के लिए एक चेहरा बहुत — Asad Badayuni
निगाह-ए-शोख़ का क़ैदी नहीं है कौन यहाँ किसे तमन्ना नहीं फूल चूमने को मिले — Aks samastipuri
तब्दीलियों का नश्शा मुझ पर चढ़ा हुआ है कपड़े बदल रहा हूँ चेहरा बदल रहा हूँ — Alam Khursheed

You might also enjoy nazar shayari focused purely on expressions through eyes.

2 Line Deedar Shayari

Short and impactful two-line deedar shayari perfect for quick emotional expression.

मुझे दिखता नहीं आईने में अपना चेहरा इक तुझे ढूँढ़ने में ख़ुद को भी खोया है बहुत — Amaan Pathan
तुम्हें भी दिखेगा कभी शाह का असली चेहरा तुम्हारी भी आँखों से पट्टी हटेगी किसी दिन — Haresh Vanza
कुछ तुम्हारी निगाह काफ़िर थी कुछ मुझे भी ख़राब होना था — Asrar Ul Haq Majaz
तू अकेला है बंद है कमरा अब तो चेहरा उतार कर रख दे — Sheen Kaaf Nizam
किसी को ढूँडते हैं हम किसी के पैकर में किसी का चेहरा किसी से मिलाते रहते हैं — Alam Khursheed
पाँव साकित हो गए 'सरवत' किसी को देख कर इक कशिश महताब जैसी चेहरा-ए-दिलबर में थी — Sarvat Husain
न थी हाल की जब हमें अपने ख़बर रहे देखते औरों के ऐब-ओ-हुनर पड़ी अपनी बुराइयों पर जो नज़र तो निगाह में कोई बुरा न रहा — Bahadur Shah Zafar
दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल में इक आईना था टूट गया देख-भाल में — Seemab Akbarabadi
सब के शानों पे एक चेहरा था जिन पे सूरत बनी हुई थी मेरी — Anjum Saleemi

Short Deedar Shayari

Concise shayari capturing the essence of deedar in just a few words.

इस तरह के लब कौन तराशेगा दोबारा इस तरह का चेहरा तो किसी का नहीं बनना — Aamir Sohail
अभी तक मैं अगर उस के दिल से उतरा नहीं फिर मेरे लिए तो इस सेे ज़्यादा कुछ बुरा नहीं एक जैसे सात चेहरे तो मुमकिन है लेकिन मिरे ख़याल से तुम जैसा कोई दूसरा नहीं वो रूठके अगर चाहती है ,, मैं मनाऊं उसे तो फिर ये प्यार है उस का ,, नख़रा नहीं महोब्बत करना चाहते हो करो शौक़ से करो मियाँ मैं कहता हूँ इस में कुछ भी बुरा नहीं मिरे दोस्त ये किस की तस्वीर उठा लाए हो ये सूट तो उसी का है, मगर चेहरा नहीं मैं इश्क़ के मोहल्ले में गया था तन्हाई बहुत थी ये तो अच्छा हुआ मैं ज़्यादा दिन ठहरा नहीं "करन" तुम मोहब्बत में पूरे पागल हो जाओगे ये सारी दुनिया का शिकवा है सिर्फ़ मेरा नहीं — karan singh rajput
कुछ तू ही मेरे दर्द का मज़मून समझ ले हँसता हुआ चेहरा तो ज़माने के लिए है — Sultan
ये झाँक लेती है दिल से जो दूसरे दिल में मेरी निगाह में सारा कमाल दर्द का है — Farhat Abbas Shah
टूट जाया करते हैं सितारे भी जिन्हें देख कर बता किस हौसले से उन सेे नज़रें मिलाएं हम — Animesh Choubey
मैं मुसव्विर की कला को एकटक तकता रहा रंग कुछ था और चेहरा कुछ बयाँ करता रहा — Achyut Amogh
देखने को फिर मिलेगा तेरा चेहरा सोच कर ये फिर गली से तेरी गुजरे — Prashant Sitapuri

Deedar Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express the joy or longing of seeing someone through your status.

जाने क्यूँँ कुछ और दिखता ही नहीं सामने जब चेहरा तेरा होता है — karan singh rajput
ये कैसा जादू तू ने कर दिया है मुझ पे मेरी जाँ? किसी को भी मैं देखूँ चेहरा तेरा याद आता है — karan singh rajput
तुम्हारा चेहरा नज़र से नहीं उतरता है नज़र उतारते हो या नज़र लगाते हो — Ramnath Shodharthi
घूमता है वो आईना ले कर पास जिस के न ख़ुद का चेहरा है — Saarthi Baidyanath
बंद करता हूँ जब भी आँखों को तेरा चेहरा दिखाई देता है — ''Akbar Rizvi"
जब से तेरी निगाह में सजने लगे है हम ख़ुद को बड़ा हसीन समझने लगे है हम — Ali Mohammed Shaikh
ख़ुद-ब-ख़ुद ही खिल उठा चेहरा मेरा प्यार से बहनों ने बाँधी राखी जब — karan singh rajput
एक चेहरा यूँँ ज़ेहन में छप गया है जैसे की ड्राइंग पे कोई टूटा सा घर — karan singh rajput
ये आफ़ताब-ओ-क़मर कहकशाँ ख़ुदा की क़सम तुम्हारे चेहरा-ए-अनवर से नूर लेते हैं — Shajar Abbas

Deedar Shayari Captions

Creative captions inspired by deedar emotions for Instagram and social sharing.

धुँधली निगाह, बूढ़ा बदन और झुर्रियाँ यूँँ लग रहा है जैसे के मरने लगे हैं हम — Mohammad Aquib Khan
उस की बातें याद नहीं , चेहरा भी हम भूल चुके हैं अब उस लड़की की तस्वीर हटा सकते हो कमरे से — Surya Tiwari
कही है बात मैं ने भी सभी प्यारी मगर फिर भी जिसे देखो तेरी आँखें, तेरा चेहरा ही पढ़ता है — Alankrat Srivastava
मेरी निगाह में अक्सर जो तुम सेे बनता है बहुत हसीं है वो मंज़र जो तुम सेे बनता है — Ananya Rai Parashar
कई अर्से महीने बीतने के बा'द आया है तेरा चेहरा मुझे कैसे न जाने याद आया है — Aniket sagar

FAQs

You can use deedar shayari when you want to express feelings of meeting someone, admiration through sight, or the joy of seeing a loved one.
Mostly, deedar shayari carries a romantic tone, but it can also express admiration, respect, or emotional connection beyond romance.
Yes, short deedar shayari lines work perfectly as WhatsApp status to express longing, excitement, or the happiness of seeing someone.
Intezaar shayari focuses on waiting for someone, while deedar shayari highlights the moment of finally seeing them and the emotions that follow.
Yes, deedar shayari is widely written in both Hindi and Urdu, often blending words from both languages for deeper emotional expression.
People connect with deedar shayari because it reflects a universal feeling—the joy and emotion of seeing someone they deeply care about.