Santosh sagar

Santosh sagar

@santosh-sagar

Santosh sagar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Santosh sagar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

12

Likes

18

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

साथ उन के तुम मज़े लेते रहे हो पान की यार हम ने नीम की पत्ती चबाई प्यार में — Santosh sagar
घर से उन के दूर कहीं चल जाएँगे चारा-गर का ठौर-ठिकाना नईं होता — Santosh sagar
सुनो कब तक किसी की याद में रोते रहोगे तुम पुरानी जिल्द अब कितने दिनों तक साथ रक्खोगे — Santosh sagar
जा रहे हैं राम मेरे काटने वनवास को आएँगे तो देखना भगवान बन कर आएँगे — Santosh sagar

Ghazal

मत आ तू मेरी सम्त सफ़ाई न दे मुझे चल जा तू इतनी दूर दिखाई न दे मुझे जब पी रहा था ज़हर कोई रोका तक नहीं अब मर चुका हूँ अब तो दवाई न दे मुझे 'उम्रें गुज़ार दूँ तेरी बाँहों की जेल में इस जेल से कभी भी रिहाई न दे मुझे शीशे की तरह तोड़ के बर्बाद कर के दिल रिश्ते की अपनी और दुहाई न दे मुझे शोहरत नहीं है ये मेरे महबूब का है ग़म ऐसी कमाई पे तो बधाई न दे मुझे इन आँखों से किसी के कोई दुख न दिख सके अच्छा तो इस से ये है दिखाई न दे मुझे ज़ेवर ज़मीं को बाँट ले वो सब सहूँगा मैं माँ-बाप को जो बाँटे वो भाई न दे मुझे जिस से किसी गरीब की तौहीन कर दूँ मैं भगवान इस तरह की कमाई न दे मुझे — Santosh sagar