Manoj Devdutt

Manoj Devdutt

@Manoj

Manoj Devdutt shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manoj Devdutt's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

290

Likes

657

Shayari
Audios
  • Sher(184)
  • Ghazal(106)

Sher

किसी को भी कभी भी ग़म नहीं देंगे हमें मिलता रहा पर हम नहीं देंगे — Manoj Devdutt
अच्छा होना ख़राब है और बहुत हूँ ख़राब मैं — Manoj Devdutt
मोहब्बत में मक़ाम है बिछड़ना भी मुकम्मल ये मक़ाम पा चुके हैं हम — Manoj Devdutt
कुछ करने में इक पीढ़ी खपती है और हम वो खपने वाली पीढ़ी हैं — Manoj Devdutt
सिलसिला ये हम कभी रुकने नहीं देंगे ख़ुद के होते हम तुझे झुकने नहीं देंगे — Manoj Devdutt
मेरे सूखे होंठों पर लब जब नम वो रखेगा फिर जलते ही अंगारों पर शबनम वो रखेगा — Manoj Devdutt
अव्वल आ कर पिछड़े हैं हम साथ में रह कर बिछड़े हैं हम — Manoj Devdutt
ज़मीं से जब जुदा तू हो नहीं सकता यहाँ पर फिर ख़ुदा तू हो नहीं सकता — Manoj Devdutt
रिश्तों में मेरा दर्जा अब जो बढ़ता जा रहा है पर मेरे ऊपर कर्ज़ा भी तो बढ़ता जा रहा है — Manoj Devdutt
वक़्त जब जाने का आया है तब मुझे उस ने बुलाया है — Manoj Devdutt
जब इश्क़ का ये खेल पूरा हो नहीं सकता फिर तेरा मेरा मेल पूरा हो नहीं सकता — Manoj Devdutt
इतने चक्कर काटे हैं तेरे घर के रस्ते के हर गड्ढे से वाक़िफ़ हूँ मैं — Manoj Devdutt
ग़लत थी बात जो कह दी गई है ग़लत इंसान को शह दी गई है — Manoj Devdutt
तेरे नज़दीक आ कर सोचता हूँ हक़ीक़त है या कोई ख़्वाब है ये — Manoj Devdutt
न मुस्लिम बनूँगा न हिंदू बनूँगा मोहब्बत का मैं केन्द्र बिन्दू बनूँगा — Manoj Devdutt
सस्ते बिके गुलाब आज भी महँगी हुई है बस वफ़ा यहाँ — Manoj Devdutt
तुझी से बस जुदा मैं हो नहीं पाया वजह ये है ख़ुदा मैं हो नहीं पाया — Manoj Devdutt
बचपन से सब कुछ ज़्यादा ही मिला है मुझ को फिर ग़म तन्हाई और दुख कैसे कम मिलते — Manoj Devdutt

Ghazal