ख़ूब-सूरत प्यार की ही ये कहानी है बस
ताज दुनिया में मोहब्बत की निशानी है बस
Read Fullताज दुनिया में मोहब्बत की निशानी है बस
10
3 Likes
सूखे शजरों की कहानी सुनो
ख़ुद उन्हीं की ही जुबानी सुनो
ख़ुद उन्हीं की ही जुबानी सुनो
हम सुख़न-वर अब बहुत कम कहें
जब कहें तो तुम रवानी सुनो
नदियों की ही ये कहानी कहे
तुम कभी जो बहता पानी सुनो
जब शिकायत माँ की बेटे ने की
कुछ हमारी भी तो नानी सुनो
ठीक अब इतना ग़ुरूर है नहीं
इस जहाँ में सब है फ़ानी सुनो
अब तुम्हारे पास होंगे कई
पर नहीं है मेरा सानी सुनो
8
1 Like
7
1 Like
आदतें जब ख़राब होने लगी
हाथ में फिर शराब होने लगी
हाथ में फिर शराब होने लगी
सिर्फ़ तुझ से हुई मोहब्बत हमें
और फिर बे-हिसाब होने लगी
दुनिया में ठीक था शुरू में सभी
दुनिया अब बे-नकाब होने लगी
ज़िन्दगी में बची नहीं रौशनी
फिर माँ इक आफ़ताब होने लगी
बोलना हर दफ़ा मुनासिब नहीं
कामयाबी जबाब होने लगी
की मोहब्बत मनोज ने जिस से अब
याद उस की अज़ाब होने लगी
6
1 Like
पहली दफ़ा मुझ को हुआ था जो
वो आख़िरी ही इश्क़ था मेरा
वो आख़िरी ही इश्क़ था मेरा
5
3 Likes
अब मैं किसी के हाथ में आता नहीं
इक हाथ से बस मैं निकल पाता नहीं
इक हाथ से बस मैं निकल पाता नहीं
वो कह चुकी है तुम चले जाओ कहीं
वो शर्म हूँ मैं जो कहीं जाता नहीं
सूरत दिखा दी है उसी ने अब मुझे
चेहरा तभी कोई मुझे भाता नहीं
टूटा नहीं है दिल मेरा बस इस लिए
ग़ज़लें तरन्नुम में अभी गाता नहीं
मैं हो गया हूँ अब मुलाज़िम उस का ही
मेरा किसी से अब कोई नाता नहीं
बारिश कभी भी हो उसे है भीगना
छतरी लगा दूँ तो कहे छाता नहीं
पहला निवाला वो न खा ले जब तलक
खाना कभी मैं तब तलक खाता नहीं
3
1 Like










