Kuldeep Tripathi KD

Kuldeep Tripathi KD

@Kuldeep_429

Kuldeep Tripathi KD shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kuldeep Tripathi KD's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

11

Content

31

Likes

194

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

जंग या मुहब्बत में है अगर जो सब जायज़ क़त्ल करते हम उन का शा'इरी नहीं करते — Kuldeep Tripathi KD
मौत आई तो डाँट खाएगी इतनी भी कोई देर करता है — Kuldeep Tripathi KD
बेटा हो या हो बेटी बराबर हैं सब याद तब आया जब उन को बेटी हुई — Kuldeep Tripathi KD
तुम को खोने का डर, है अगर देखना इक क़साई की औरत का डर देखना — Kuldeep Tripathi KD
बड़ा मुश्किल है तेरा भक्त होना भी, खड़ाऊँ बस बना ले राम पैरों की — Kuldeep Tripathi KD
मोहब्बत ज़ुल्म करती है खिलौनों पर कि बच्चे इश्क़ में बर्बाद बैठे हैं — Kuldeep Tripathi KD
मजनुओं को मारना है, ले लो ये दिल काम तो आए कहीं पत्थर हमारा — Kuldeep Tripathi KD
मेरी ग़ज़लों मिरे शे'रों में होंगी ग़लतियाँ बेशक नहीं भेजा कोई मिसरा कभी उस्ताद को हम ने — Kuldeep Tripathi KD
दिए हैं ज़ख़्म कितने ज़िन्दगी ने भी फ़क़त महबूब ही क़ातिल नहीं मेरा — Kuldeep Tripathi KD
कल वो मुझ को छोड़ देगी और फिर मैं बता सकता नहीं परसों का दुख — Kuldeep Tripathi KD
दिखा कर के शहीदों की शहादत को कुछ ऐसे ही तो कल अख़बार रोएगा — Kuldeep Tripathi KD
हमारे बाप दादा ने जो सींचा है सही पूछो तो भारत वो बग़ीचा है — Kuldeep Tripathi KD
दोस्त हम वो लोग जो लड़ते रहे बस हिज्र से हम बाप दादा मुफ़लिसी से — Kuldeep Tripathi KD
मौत का देखना है अब मंज़र फ़रवरी में गुलाब बेचूंगा — Kuldeep Tripathi KD
मुफ़्लिसी का वो दौर भी देखा दर ब दर माँगते वफ़ा जब थे — Kuldeep Tripathi KD

Ghazal