Muhammad Fuzail Khan

Muhammad Fuzail Khan

@Fuzail_Khan

Fuzail Khan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fuzail Khan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

27

Likes

62

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

यही इक बात रह-रहकर मिरे दिल को सताती है कि आख़िर क्यूँ वो रोया था बिछड़ने से ज़रा पहले — Muhammad Fuzail Khan
वो जब मिलेंगे तो ये बात उन सेे पूछेंगे कि मिल के आपसे क्यूँ दुनिया भूल जाते हैं — Muhammad Fuzail Khan
देखने को तो एक सवारी बैठी है लेकिन पीछे ज़िम्मेदारी बैठी है — Muhammad Fuzail Khan
हमेशा की तरह फिर इक अधूरा ख़्वाब देखा है हमेशा की तरह फिर से किनारा कर लिया तुम ने — Muhammad Fuzail Khan
तेरे जाने से कुछ बचा ही नहीं तू जो होता तो क्या नहीं होता — Muhammad Fuzail Khan
तिरी नज़रों से जो ख़ुद को अभी देखा हम ने हर ख़ामी में मुझ को ख़ूबी नज़र आने लगी — Muhammad Fuzail Khan
इस सोच में बैठे कि मिरी सोच का हर पल किस सोच में गुज़रा है यही सोच रहा हूँ — Muhammad Fuzail Khan
क्यूँ मेरे दिल तू बे-क़रार है अब दिल तुझे किस का इंतिज़ार है अब — Muhammad Fuzail Khan
हमें ख़बर है कि तुम को हम सेे बहुत से शिकवे‌ शिकायतें हैं — Muhammad Fuzail Khan
निगाह ए ग़ौर से देखो‌ बड़े मजबूर हैं हम उसी के पास में बैठे हैं जिस सेे दूर हैं हम — Muhammad Fuzail Khan
ऐसा खिलता गुलाब क्या भेजें जिस की ख़ुशबू न तुम तलक पहुँचे — Muhammad Fuzail Khan
अपना भी है लेकिन वो पराया भी बहुत है उस शख़्स को हाँ हम ने सताया भी बहुत है — Muhammad Fuzail Khan
कुछ घर अंदर से बाहर तक जगमग-जगमग रहते हैं कुछ घर के आंगन में केवल एक दीया ही जलता है — Muhammad Fuzail Khan
तो क्यूँ न अब कुछ नया किया जाए लबों से सब कुछ बयाँ किया जाए — Muhammad Fuzail Khan

Ghazal

Nazm

"हैं जितनी भी किताबें सब" हैं जितनी भी किताबें सब मेरी इस ज़िंदगानी में उन्हीं सारी किताबों की मेरी हर इक कहानी में जितने हैं सभी क़िस्से बहुत ही ख़ास रहते हैं मुझे सब याद रहते हैं मगर उन सारे क़िस्सों में कोई ऐसा भी क़िस्सा है जो मेरे सारे क़िस्सों को सदा बे-रंग करता है मुझे वो तंग करता है मुझ को तंग करना बस यही इक भेद है उस में वरक़ के दरमियाँ कोई ज़रा सा छेद है उस में कहानी का वही हिस्सा मैं जब भी खोलता हूँ तो लिखे हैं हर्फ़ जो उन को लबों से बोलता हूँ तो बड़े अंदाज़ से वो सब इकट्ठा हो तो जाते हैं मगर उस छेद से गिरकर सभी हर्फ़ खो भी जाते हैं — Muhammad Fuzail Khan