Zulm Shayari - Dard, injustice aur sitam ke ehsaas ko bayan karti shayari

Zulm shayari captures the pain of injustice, oppression, and emotional suffering. These lines reflect the harsh realities of life where sitam and beinsaafi leave deep marks on the heart. Whether it is personal betrayal or societal injustice, zulm poetry gives a powerful voice to silent pain.

What is zulm shayari?

Zulm shayari is a form of poetry that expresses pain caused by injustice, oppression, or cruelty. It often reflects emotional suffering, betrayal, or societal wrongs.

Zulm Shayari in Hindi

Powerful Hindi shayari that highlights zulm, sitam, and emotional injustice.

मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
क्या सितम है कि अब तिरी सूरत ग़ौर करने पे याद आती है — Jaun Elia
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों — Nawaz Deobandi
सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
ख़ून से सींची है मैं ने जो ज़मीं मर मर के वो ज़मीं एक सितम-गर ने कहा उस की है — Javed Akhtar
ख़याल में भी उसे बे-रिदा नहीं किया है ये ज़ुल्म मुझ सेे नहीं हो सका नहीं किया है — Ali Zaryoun
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
सारी दुनिया के ग़म हमारे हैं और सितम ये कि हम तुम्हारे हैं — Jaun Elia
सुतून-ए-दार पे रखते चलो सरों के चराग़ जहाँ तलक ये सितम की सियाह रात चले — Majrooh Sultanpuri
रोने को तो ज़िंदगी पड़ी है कुछ तेरे सितम पे मुस्कुरा लें — Firaq Gorakhpuri
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi

If you relate to deeper pain, explore dard shayari for more intense emotions.

Zulm Shayari on Life

Lines that reflect injustice and struggles faced in real life situations.

दिल बना दोस्त तो क्या क्या न सितम उस ने किए हम भी नादां थे निभाते रहे नादान के साथ — Shakeel Badayuni
सितम भी मुझ पे वो करता रहा करम की तरह वो मेहरबाँ तो न था मेहरबान जैसा था — Anwar Taban
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer
क्या सितम है, लोग मेरे दुख में भी बस फाइलातुन वाइलातुन देखते है — Saad Ahmad
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं — Unknown
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
इस गए साल बड़े ज़ुल्म हुए हैं मुझ पर ऐ नए साल मसीहा की तरह मिल मुझ से — Sarfraz Nawaz

You may also connect with zindagi shayari to understand life’s harsh realities.

Zulm Shayari on Love

Shayari expressing betrayal, heartbreak, and unfair treatment in love.

ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz
क्या सितम करते हैं मिट्टी के खिलौने वाले राम को रक्खे हुए बैठे हैं रावण के क़रीब — Asghar Mehdi Hosh
डाली है ख़ुद पे ज़ुल्म की यूँँ इक मिसाल और उस के बग़ैर काट दिया एक साल और — Subhan Asad
तू याद आया तेरे जौर-ओ-सितम लेकिन न याद आए मोहब्बत में ये मा'सूमी बड़ी मुश्किल से आती है — Firaq Gorakhpuri
है ये कैसा सितम मौला ये हैं दुश्वारियाँ कैसी जहाँ पर रोना था हम को वहीं पर मुस्कुराना है — Aqib khan
तबक़ों में रंग-ओ-नस्ल के उलझा के रख दिया ये ज़ुल्म आदमी ने किया आदमी के साथ — Bakhtiyar Ziya
वो कहते हैं हर चोट पर मुस्कुराओ वफ़ा याद रक्खो सितम भूल जाओ — Kaleem Aajiz
काठ की हाँडी अब न चढ़ेगी ज़ुल्म के चूल्हे पर यारो वक़्त का पहिया घूमेगा मुंसिफ़ भी जेल में जाएगा — Amaan Pathan

For heartbreak themes, read dhokha shayari that dive into broken trust.

Zulm Shayari with Meaning

Carefully written shayari with clear meanings to understand deeper emotions.

ख़ामुशी कब चीख़ बन जाए किसे मालूम है ज़ुल्म कर लो जब तलक ये बे-ज़बानी और है — Munawwar Rana
सितम कि वो कभी आया नहीं मिरी जानिब अना कि मैं भी कभी ढूँढ़ने न निकला उसे — Dharmesh Solanki
क्या भला हम को पता हो किसी मौसम के सितम बाप साया किए हम पर जो खड़ा रहता है — Haider Khan
यूँँ ज़ोर से ना दे दुहाई, ज़ुल्म सहता शख़्स तू रूठे ख़ुदा ना और भी, तेरा ख़ुदा है सो रहा — Zain Aalamgir
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi
मेरी जाँ कोई ज़ुल्म न कर ख़ुदा के लिए यहाँ कोई ग़ुरूर नहीं रहता सदा के लिए — Praveen Bhardwaj
हमारी वफ़ा का वो इंसाफ़ होगा तिरी आँख से जब ये काजल छटेंगे — Aarush Sarkaar
क्या बतायेँ क्या सितम है ज़िन्दगी में ये समझिये जी रहे हैं हर घड़ी में — Prashant Sitapuri
सितम ये था मुझे समझा नहीं वो ख़ुशी ये है मुझे पढ़ते हो तुम सब — Kush Pandey ' Saarang '
सब याद रहता है मुझे ये ज़ुल्म भी तारी यहाँ — Zain Aalamgir

If you seek emotional depth, explore gham shayari for layered expressions.

Zulm Quotes and Thoughts

Short yet impactful quotes about injustice, pain, and emotional suffering.

ख़रीदी थी जो इक पाजेब उस के वास्ते मैं ने सितम ये की मैं उस को आज तक वो दे नहीं पाया — karan singh rajput
कोई उठता नहीं मज़लूम का हामी बनकर कब तलक ज़ुल्म पा ख़ामोश रहेगी दुनिया — ''Akbar Rizvi"
माया-ओ-भरम के सिवा कुछ न था इश्क़, सितम के सिवा कुछ न था — Vikas Sangam
ज़िन्दगी अपने सितम को ज़रा देख क्या तुझे भी ख़ुदा का ख़ौफ़ नहीं — Shivam Shaw
कोई ग़म है न सितम है न ही तन्हाई है हम को फ़ुर्सत है कि हम याद तुम्हें करते हैं — Akash Rajpoot
इस दर्द को भी अपना बनाया जा सकता है हँस के भी हर सितम को उठाया जा सकता है — karan singh rajput
ओ सितमगर ज़रा कम सितम कर खा तरस मुझ पे, थोड़ा रहम कर — Prit
देर तक कोई भी एहल-ए-ज़ुल्म यूँँ टिकता नहीं चार सू फैली हुई है कर्बला की रौशनी — ''Akbar Rizvi"
एक सितम ये कि मुझे मंज़िल का अंदाज़ा नहीं एक सितम ये कि मेरा वो हम-सफ़र आया नहीं — Hasan Raqim

You might also like nafrat shayari that express strong negative emotions.

2 Line Zulm Shayari

Short two-line shayari capturing the essence of zulm and sitam.

ख़ुदा से रू-बा-रू होना हैं रोज़-ए-महशर में ये बात सोच लो तुम मुझ पा ज़ुल्म ढाते हुए — Shajar Abbas
ख़ुशी है कि मेरे दिल में ही रह रहे हो तुम सितम है कि तुम को ढूँढ़ते फिर रहे हैं हम — Intzar Akhtar
शिकायत तो बहुत है और सितम ये, कर नहीं सकता — A R Sahil "Aleeg"
एक गुल ने भी चुभोया है बहुत ख़ार मुझे क्या सितम है, उसी से हो गया है प्यार मुझे — Paheli
ख़ुदा तेरे वजूद से इनकार नहीं है मुझ को मगर सवाल तो तेरे इंसाफ-परस्त का है — A R Sahil "Aleeg"
ये सूरत को देखा जो करते हो इतनी कभी दिल भी देखा करो तुम सितम-गर — Umrez Ali Haider
रहम, इंसाफ़ से ख़ाली जब हो ये दिल फिर वो कुछ और ही है पर इंसाँ नहीं है — A R Sahil "Aleeg"
पहला सितम शफ़ा की दवा एक शख़्स था दूजा सितम है ये कि दवा कुछ न कर सकी — Prashant Sitapuri

Short Zulm Shayari

Brief and impactful shayari expressing injustice in a few words.

अगर जहाँ में मोहब्बत पे ज़ुल्म होता है लहद में क़ैस की मय्यत बहुत तड़पती है — Shajar Abbas
इक ही ग़म काफ़ी है इंसाँ को यहाँ बर्बाद करने को और सितम ये, ज़िन्दगी से ज़िन्दगी भर लड़ते रहना है — A R Sahil "Aleeg"
हवस की आग में जलकर जो लड़की डूब जाती है ख़ुदा देता सितम तो जल्दी शादी ही नहीं होती — Nirbhay Nishchhal
करेंगे ज़ुल्म उन पर और उन्हें हम भूल जाएँगे हमें ये बात भी उन को इशारों में बतानी है — Faizan Faizi
वफ़ा याद कर जान मेरी बता फिर सितम यार मेरा — MOHSIN JAHANGIR
सितम की आँधियाँ मुझ को नहीं बुझा सकतीं हवा के दोश पे जलता हुआ चराग़ हूँ मैं — Shajar Abbas
सितम जो मुझ पे हुआ है शजर मोहब्बत में अगर ये क़ैस पे होता वो मर गया होता — Shajar Abbas

Zulm Shayari for WhatsApp Status

Express your inner pain and injustice through relatable WhatsApp status lines.

मोहब्बत के सितम का हर कोई हक़दार है निर्भय भटक जाते हैं वो भी जो मोहब्बत भी नहीं करते — Nirbhay Nishchhal
क्या सितम है तुम पे ग़ज़लें लिख रहें हैं हम को ये दुख तो कभी लिखना नहीं था — Dileep Kumar
है हम पर भी ग़म की सलाख़ों की नेमत जो लब पे सितम हैं ज़बानों में आँसू — Rohit tewatia 'Ishq'
ग़लत आदत है आँखों की बड़ा ये ज़ुल्म करती हैं जिन्हें मैं पा नहीं सकता उन्हें फिर देखना ही क्यूँ — Ankesh Arjun
दिल के इतने टुकड़े हैं बीने भी नहीं जाते बे वफ़ा सितमगर ये क्या सितम किया तू ने — Shajar Abbas
माहिर है वो छिपाने में हर वारदात को ढा के सितम कभी वो सितमगर नहीं हुआ — shaan manral
जला यहाँ चराग़ तो दिखा ये कौन लोग हैं ख़मोश ज़ुल्म पर हैं सब यहाँ ये मौन लोग हैं — Kajiimran
पहली सफ़ में जो खड़े हैं क़त्ल का इंसाफ लेने गर जो मुर्दा बोलता होता तो फिर सफ़ साफ होती — Aqib khan
सितम को कर दिया रुस्वा तबस्सुम-ए-लब से अली के शे'र तेरा फन बड़ा निराला है — Shajar Abbas

Zulm Shayari Captions

Perfect captions for Instagram that reflect emotions of zulm and betrayal.

करती थी रोज़ रोज़ सितम हमपे ज़िंदगी मारा है मौत ने ही फ़क़त एक बार में — Rohit tewatia 'Ishq'
वालिद तिरा है ज़ुल्म हम पर कर रहा यूँँ भेजकर बाज़ार बुर्के में तुझे — Kuldeep Tripathi KD
वफ़ा होती, सितम होते, मगर लम्हें हसीं होते कहीं मैं हूँ, कहीं तुम हो, अगर हम भी कहीं होते — Hameed Sarwar Bahraichi
सितम तो ये है कि यारों हमारे होते हुए हमारा चाँद कोई और देखता होगा — Akash Rajpoot
झुकी थी झुकी है झुकी रहने दो अब उठाओ न पलकें सितम ढाने वाले — 'June' Sahab Barelvi
तोड़ कर दिल मिरा दिखाया है प्यार में तू ने ज़ुल्म ढ़ाया है — Danish Balliavi
देख कर ज़ुल्म-ओ-सितम मज़लूम पर आज फिर इंसानियत शर्मा गई — Shajar Abbas
इन लबों के तो गुनाहों की सज़ा मुझ को दे दी है उन सितम का क्या जो हम पे तेरी नज़रों ने किए हैं — Kabiir

FAQs

People usually read zulm shayari when they feel wronged, hurt, or treated unfairly, whether in relationships or in life situations.
Yes, zulm shayari is often used as WhatsApp status or Instagram captions to express inner pain, frustration, or silent anger.
No, while it can include love betrayal, zulm shayari also covers injustice in society, personal struggles, and emotional wounds.
Zulm shayari shows emotions like pain, anger, helplessness, revenge (intiqam), and sometimes a desire for justice.
Dard shayari focuses on general pain and sadness, while zulm shayari specifically highlights injustice, cruelty, and unfair treatment.
Yes, zulm shayari is commonly written in both Hindi and Urdu styles, often blending poetic expressions from both languages.