Vikas Sangam

Vikas Sangam

@Yaduvanshi

Vikas Sangam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vikas Sangam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

28

Likes

132

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm

Sher

पूरी इतनी ख़्वाहिश कर दे मेरे घर भी बारिश कर दे — Vikas Sangam
माया-ओ-भरम के सिवा कुछ न था इश्क़, सितम के सिवा कुछ न था — Vikas Sangam
वो रोए देख आसमाँ की तरफ़ और कहे देखता हूँ माँ की तरफ़ — Vikas Sangam
अब न हैं हम को बहाने आँसू होते हैं दिल के ख़ज़ाने आँसू — Vikas Sangam
फ्रेंडशिप डे के बहाने याद आए मुझे कुछ दोस्त पुराने याद आए — Vikas Sangam
किस सेे बयाँ अपने हालात करूँँ आप नहीं मैं किस सेे बात करूँँ — Vikas Sangam

Nazm

"ज़मीर" कभी कभी ये बेचैनी क्यूँ होती है? ये सवालों का तूफ़ान कहाँ से आता है? धड़कने इतनी तेज़ क्यूँ हो जाती हैं? दिल ज़ोर से मेरा क्यूँ घबराता है लगता है, सपने बिखर गए सारे एहसास जम गए, जज़्बात मर गए सारे एक अजीब-सी ख़ामोशी छा गई या ज़ोर से कोई चीखता रहा है या सह में हुए से बच्चे को कोई सीने से अपने लगा रहा है शायद वो मेरा ज़मीर है वो मुझ सेे मेरी पहचान पूछता है जिस बाजार में बेच आया उसे उस ख़रीदार की दुकान पूछता है समझ नहीं आता इन सवालों को कैसे रोकूँ? फिर अचानक एक माजी ज़ेहन में आता है जो सारी आवाज़ों को शांत कर मेरी ओर देख मुस्कुराता है जैसे मुझ सेे कोई उम्मीद लगाए बैठा है — Vikas Sangam
"भूला न देना" सुनो, बदलते वक़्त के साथ तुम बदल तो नहीं जाओगी तुम मुझे भूल तो नहीं जाओगी वो अपनी मुलाक़ातें, वो देर तक फोन पर बातें साथ हँसना, साथ रोना, रूठना, मनाना तुम भूल तो नहीं जाओगी पता है! हम एक-दूसरे के कभी नहीं हो सकते लेकिन ये तो बा'द की बात है नहम एक-दूसरे के हो चुके हैं, है न? पता है, जो आज है कल नहीं होगा एक दिन ये साथ छुट जाएँगे उम्मीदों के धागे टूट जाएँगे तन कहीं और मन कहीं होगा यादों के सिवा कुछ नहीं होगा पता है, जो आज है कल नहीं होगा अक़्श आँखों से मिटा न सकूँगा चाह कर भी तुम्हें भूला न सकूँगा कैसे यक़ीं दिलाऊँ तुम्हें तुम मुझे बहुत याद आओगी सुनो, तुम मुझे भूल तो नहीं जाओगी — Vikas Sangam