"क्या करें हम?"

कभी तुम्हें ना मैं याद आऊँ
तुम भूल जाओ, मैं भूल जाऊँ
भला और क्या करें हम

कर ना तू ख़ुद को बर्बाद
दिल से मिटा दे मेरी याद
तू मेरी यादों को फूँक डाले
मैं तेरी यादों को फूँक डालूँ
भला और क्या करें हम

कैसे ना आए तेरी याद
जी ना सकूँ मैं तेरे बा'द
हम जी न पाएँ गर तुम्हें भूलाएँ
तुम्हारी यादों में जीते जाएँ
भला और क्या करें हम

दुनिया से हो के मजबूर
ले चल मुझे तू कहीं दूर
इस जालिम दुनिया को हम भूलाएँ
जा कर जहाँ कोई दुजा बसाएं
भला और क्या करें हम
भला और क्या करें हम

— Vikas Sangam

More by Vikas Sangam

Other nazm from the same pen

See all from Vikas Sangam →

Majboori Shayari

Shers of majboori.

All Majboori Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling