Ishq Allahabadi

Ishq Allahabadi

@Ishq_allahabadi

Ishq Allahabadi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ishq Allahabadi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

12

Likes

10

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

हम ने सकूँ से उन सेे किनारा ही कर लिया क्योंकर ही दिल को आस का बे-रंग दर्द दें — Ishq Allahabadi
हम तो समझ रहे थे कि मग़फ़ी रहेगी बात पर ख़ून-ए-दिल का शहर में चर्चा हुआ बहुत — Ishq Allahabadi
शर्मो हया को बेच कर इंसान हो गए इंसान कैसे देखिए शैतान हो गए — Ishq Allahabadi
तू जो बदला तो ये ज़रूरी था फेर लूँ ख़ुद से हर ख़याल तेरा — Ishq Allahabadi
हुस्न उन का सादगी में कुछ अलग महका किया मैं ने धड़कन से कहा धड़को मगर आराम से — Ishq Allahabadi
मेरी इस ज़िंदगानी का फ़क़त इतना फसाना है मेरे आबाद होने से तेरे बर्बाद करने तक — Ishq Allahabadi
सुना है शौक़-ए-दिल में जान को अक्सर गँवाते हैं चलो माना अगर सच है तो हम भी आज़माते हैं — Ishq Allahabadi
तेरी यादों से जुड़े घर को जलाकर अपने हम ने नफ़रत के तमाशे का असर देखा है — Ishq Allahabadi

Ghazal

वो मेरी नींद तो मैं उस का ख़्वाब बन जाऊँ मैं उस के लम्हों की पूरी किताब बन जाऊँ ख़ुदाया मुझ को नसीब ऐसा कोई रोज़ भी हो अगर वो प्यासी रहे तो मैं आब बन जाऊँ वो इक सवाल है जिस का कोई जवाब नहीं मगर हो क्या ही जो उस का जवाब बन जाऊँ है एक शम्मा जो जलती है सुर्ख़ सूरज सी मैं उस का मोम बनूँ उस का ताब बन जाऊँ वो मय-कदे में जो आए तो काश ऐसा हो मैं उस के जाम की छलकी शराब बन जाऊँ लिबास अपने बदन पर हया का रखती है जड़ा लिबास में हीरा नयाब बन जाऊँ वो इक फ़लक है समेटे हुए सितारों को मैं उस फ़लक का कोई माहताब बन जाऊँ — Ishq Allahabadi