Aadat Shayari - Habits of love, memories, and emotional attachment in words

Aadat Shayari beautifully expresses how someone becomes a habit in your life—someone you cannot live without. These lines capture the depth of attachment, whether it's love, memories, or even pain. From sweet mohabbat to emotional dependency, aadat shayari reflects how deeply a person can become part of your daily existence.

What is Aadat Shayari?

Aadat Shayari is a form of poetry that expresses how someone or something becomes an emotional habit in life. It often reflects love, attachment, and the feeling of not being able to live without someone.

Aadat Shayari in Hindi

Explore aadat shayari in Hindi that captures emotional habits and deep attachments in simple poetic words.

ये काम दोनों तरफ़ हुआ है उसे भी आदत पड़ी है मेरी — Shariq Kaifi
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
अपनी इस आदत पे ही इक रोज़ मारे जाएँगे कोई दर खोले न खोले हम पुकारे जाएँगे — Waseem Barelvi
आप पहलू में जो बैठें तो सँभल कर बैठें दिल-ए-बेताब को आदत है मचल जाने की — Jaleel Manikpuri
आदत सी बना ली है तुम ने तो 'मुनीर' अपनी जिस शहर में भी रहना उकताए हुए रहना — Muneer Niyazi
वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर आदत इस की भी आदमी सी है — Gulzar
एक मुझे ख़्वाब देखने के सिवा चाय पीने की गंदी आदत है — Balmohan Pandey
मुझ को आदत है रूठ जाने की आप मुझ को मना लिया कीजे — Jaun Elia
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो — Sahir Ludhianvi
ज़रा रूठ जाने पे इतनी ख़ुशामद 'क़मर' तुम बिगाड़ोगे आदत किसी की — Qamar Jalalvi
मुझे मायूस भी करती नहीं है यही आदत तिरी अच्छी नहीं है — Javed Akhtar

If you enjoy expressive poetry, you can also read dil shayari in Hindi for deeper emotions.

Aadat Shayari on Love

Discover shayari about love becoming a habit, where someone turns into your everyday need.

ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
मुझ को बीमार करेगी तिरी आदत इक दिन और फिर तुझ से भी अच्छा नहीं हो पाऊँगा — Rahul Jha
उस को भुला कर मुझ को ये मालूम हुआ आदत कैसी भी हो छोड़ी जा सकती है — Nadeem Shaad
दुखी रहने की आदत यूँंँ बना ली है कि अब कोई ख़ुशी का ज़िक्र भी कर दे तो फिर तकलीफ़ होती है — Dipendra Singh 'Raaz'
एक आदत सी बन गई है तू और आदत कभी नहीं जाती — Dushyant Kumar
जाने कैसे ख़ुश रहने की आदत डाली जाती है उन के यहाँ तो बारिश में भी धूप निकाली जाती है — Ritesh Rajwada
मैं क्या कहूँ के मुझे सब्र क्यूँँ नहीं आता मैं क्या करूँँ के तुझे देखने की आदत है — Ahmad Faraz
तुझ से बिछड़ा तो मर न जाऊँ कहीं तू मुहब्बत नहीं है , आदत है — Shadab Asghar
धीरे धीरे कुछ भी आसाँ नहीं होता धीरे धीरे बस आदत हो जाती है — Divy Kamaldhwaj

For romantic expressions, explore mohabbat shayari that beautifully complements this mood.

Aadat Shayari on Life

Read aadat shayari that reflects life habits, emotional routines, and the way people shape our daily existence.

एक उस को ही पता थी मेरी आदत वो नहीं हँसता था मेरे कहकहे पर — Siddharth Saaz
है उस बदन की लत मुझे सो दूसरा बदन अच्छा तो लग रहा है मेरे काम का नहीं — Vishnu virat
हर शाम इक मलाल की आदत सी हो गई मिलने का इंतिज़ार भी मिलना सा हो गया — Naseer Turabi
झुक के मिलना मेरी आदत नहीं मजबूरी है मैं ने अहबाब के एहसान उठाए हुए हैं — Sarwar Khan Sarwar
मुझ को उस की आँखों में कूदने की आदत है मैं तुम्हें बताऊँगा ख़ुद-कुशी के बारे में — Abbas Tabish
ज़ीस्त आगे की अकेले ही बितानी है हमें हिज्र की आदत अभी से डाल लेनी चाहिये। — Nilesh Barai
रूठ अगर जाए तो फिर हफ़्तों रूठे इक आदत उस में भी ग़ज़लों वाली थी — Tanoj Dadhich
तू अपनी शीशागरी का हुनर न कर ज़ाया' मैं आइना हूँ मुझे टूटने की आदत है — Ahmad Faraz
जिस क़दर रोने की आदत है वो दिन दूर नहीं लोग बुलवाएँगे मरने पे मुझे रोने को — Usama Zoraiz
कभी कभी भली आदत भी मार देती है हमारे जैसों को चाहत भी मार देती है — Shaad Imran
"तितली" की तो आदत होती है फूल बदलना गुनहगार तो गुलाब है जो याद मैं मुरझा गया — Piyush

You may also like zindagi shayari for a broader perspective on life emotions.

Aadat Shayari on Memories

Find shayari about memories that turn into habits, where past moments stay alive in everyday life.

हम को क्या ही फ़र्क पड़ा उस के जाने से पर आदत है सो झूठा रोना रोते हैं — Pawan
वैसे कोई लत नइँ मुझ को चाय अलग मैटर है लेकिन — Pawan
बन जाती कैसे दुनिया से सच कहने की आदत ठहरी — Pawan
मेरी सूरत न मेरा हाल न आदत देखो देखना है जो तुम्हें कुछ मेरी उल्फत देखो — Aditya
बुरी आदत सुरा पीना जो कहता था सदा मुझ सेे उसी के पास से देखो कि कैसे हैं सुरा निकला — Kavi Bhimsen Singh Ujjwal
उस को चूमा तो ये जाना है इस की आदत लगने वाली है — Abhishek Jadhav
पहले तो सच में दुख था मुझ को अब यूँँ ही रोने की आदत है — Pawan
लत ऐसी मुझ को लगी है फ़ुज़ूल-ख़र्ची की मैं घर पहुंचते-पहुंचते न ख़र्च हो जाऊँ — Ramnath Shodharthi

For nostalgic feelings, explore yaad shayari filled with heartfelt remembrance.

Aadat Shayari with Meaning

Understand deeper emotions with aadat shayari that come with meaningful interpretations and insights.

आदत बनाओगी मुझे तो छोड़ दूँगा मैं तुम्हें मुझ सेे मोहब्बत ठीक है आदत नहीं अच्छी मेरी — karan singh rajput
समय के साथ तो हर एक आदत छूट जाती है हमें तुम याद रक्खोगे ग़लतफ़हमी हमारी है — Aditya
लहरों की है आदत बग़ावत की लेकिन मेरी कश्ती मेरी हिम्मत — Meem Alif Shaz
आदत कि पहरों चाँद-सितारों को देखना इक दिन ज़मीं से दूर करेगी हमें-तुम्हें — Vikas Rajput
उसे जन्नत कहाँ से रास आए जिसे दोज़ख़ की आदत लग चुकी है — Saarthi Baidyanath
सिगरेट जैसी एक आदत मान बैठा हूँ तुम्हें ये भी मुझे मालूम है आदत नहीं अच्छी मेरी — karan singh rajput
एक ज़मात यहाँ ऐसी भी है जिस की आदत आहिस्ता-आहिस्ता पंख कुतरते जाना बस — Atul K Rai
सब सेे हँसकर मिलना उस की आदत थी मुझ को लगता था मेरी दीवानी है — Ravi 'VEER'
तेज़ चलने की इस आदत कों समझते हैं हम एक दिन तुम ने बड़ी दूर निकल जाना है — Mohammad Aquib Khan
अब गिड़-गिड़ाने की नहीं आदत मिरी जान-ए-जहाँ बेचैन दिल था जो कभी बर्बाद कर डाला मैं ने — Deep kamal panecha

If you seek thoughtful poetry, check out jazbaat shayari for more emotional clarity.

2 Line Aadat Shayari

Short and impactful two-line aadat shayari that perfectly captures deep emotional habits.

बच्चे मेरी गली के पढ़ने लगे है गज़लें कैसे लगी ये आदत ये कौन जानता है — Ravi 'VEER'
ज़रूरत ही नहीं है, सच बताने की मुझे आदत है तुम सेे रूठ जाने की — Vijay Anand Mahir
यूँँ सुब्हो-शाम इसे सीने में जगह देकर हमीं ने दर्द की आदत बिगाड़ रक्खी है — Rohan Kaushik
क़ातिल-ए-अमद को क्यूँँ दोष दे रहे हो तुम मेरे यार उस की तो शौक-ए-क़त्ल आदत है — Kartik tripathi
इस की तो आदत है , इक ज़ख़्म भरता नहीं, और ये वक़्त, दर पर ले आता है, बारात ज़ख़्मों की — A R Sahil "Aleeg"
उस बे-वफ़ा का करते हो तुम ज़िक्र बार बार आदत 'सईद' है ये तुम्हारी बहुत बुरी — Sayeed Khan
कमा के खाने से, मेहनत से तुम को क्या मतलब तुम्हें तो लग चुकी है अब हराम की आदत — Amaan mirza
जी लगाई है मैं ने ये गंदी आदत इन सभी को जो ये मेरे दोस्त सब मिसरों पे मिसरे मारते हैं — Aves Sayyad

Short Aadat Shayari

Read short aadat shayari that expresses attachment and habits in a few powerful words.

चोट खाने की दिल को आदत है ख़त्म ये शौक़ भी नहीं करना — A R Sahil "Aleeg"
गुल मुरझाए खिल जाते देख कपोलों की लाली को इक लट बेहद दुख देती उस के झुमके और बाली को — Sandeep dabral 'sendy'
कितना भी मिल जाए कम ही लगता है किसी किसी को रोने की आदत होती है — Nirvesh Navodayan
ज़िन्दगी भर बस तिरी चाहत करेंगे जान ए मन बस तुझे अपनी दिली आदत करेंगे जान ए मन — Kaviraj " Madhukar"
चाय की लत लगी हमें जब से याद तेरी भुलाए बैठे हैं — Afzal Sultanpuri
मिरा अपना तजुर्बा है, तजुर्बे से बताता हूँ किसी इंसान की आदत भी होना है बुरी आदत — Sarthak Bechen
मौन न साधो तुम प्रियवर इन अधरों को कुछ कहने दो बाक़ी का तुम जूड़ा बाँधो इक लट ऐसे रहने दो — Sandeep dabral 'sendy'
उसे लग जाए कैसे भी लत हमारी खु़दाया बस यही हैं चाहत हमारी — Kaviraj " Madhukar"
ग़ैरों के सहारे का मोहताज नहीं हूँ मैं मुझ को गिर कर उठने की आदत है यारों — Piyush Mishra 'Aab'
जुड़ो तहज़ीब से अपनी मगर शिद्दत से तुम बचना बुरी आदत कोई भी हो बुरी आदत से तुम बचना — Saarthi Baidyanath

Aadat Shayari for Status

Perfect aadat shayari lines for WhatsApp and social media status to express your daily emotions.

बारहा हादसों से जाना है आस रखना भी एक आदत है — Nishant Singh
छोड़ दूँ उस को भला मैं किस तरह से वो मोहब्ब़त है मिरी, आदत नहीं है — Shashank Shekhar Pathak
बाल बाँध कर वो दो लट निकाल लेती है जान वान वो ऐसे भी निकाल लेती है — Amanpreet singh
दिल मत दो मुझ को बचपन से आदत है मेरी हाथों में आई चीजें गिरा देने की जानाँ — Jasmeet singh 'Meet'
बग़ैर पैर के तस्वीर में बनाऊँ तुम्हें कि छोड़ के चले जाने की तुम को आदत है — Raj
पढ़ा लिखा हो जो आशिक़ उसे सहूलत है लुग़त में भी लिखा है लत के पहले उल्फ़त है — Raj
पिंजरे की हो गई आदत उसे है अब परिंदे को हवा का मसअला है — Ankit Raj
जैसे छूटी बाद-ए-फ़ुर्क़त इश्क़ की आदत मेरी वैसे ही मुझ को शजर सिगरेट की आदत हो गई — Shajar Abbas
पहले रोने की आदत थी खूब अब तो हम थक के सो जाते हैं — Sayeed Khan
चाँद को देखना तेरी आदत सो तुझे देखना मेरी आदत — Mohsin Ahmad Khan
परेशांँ लोग सारे हैं के क्यूँँ आदत में शामिल है तेरा अफ़ज़ल जहाँँ जाना वहीं मशहूर हो जाना — S M Afzal Imam
मेरी आदत नहीं थी झूठ बोलूँ इसी आदत नें मुझ को ले डुबोया — Umesh Maurya

Aadat Shayari Captions

Use these aadat shayari captions to share your feelings of attachment on Instagram and posts.

ग़लत आदत है आँखों की बड़ा ये ज़ुल्म करती हैं जिन्हें मैं पा नहीं सकता उन्हें फिर देखना ही क्यूँ — Ankesh Arjun
उस को झूठे वादें करने की बीमारी है ऐसा लगता है उस की आदत सरकारी है — Meem Alif Shaz
इश्क़ की आदत से मजबूर थी वो भोली लड़की वरना दुल्हन बन के रुख़सत हो जाती अब तक — Meem Alif Shaz
क़सम देने की आदत बन गई थी जब क़सम खा कर ही बातें सच बताते थे — Amanpreet singh
जो दिल जीत लगाएगा उस को याँ आदत अपनी वो सौंपेगीं उस को हुस्न की दौलत, इशरत अपनी — Sandeep dabral 'sendy'
बहुत कोशिशें की भुलाने की पर तुम्हें चाहना मेरी आदत रही — Ambar
हँसते रहने की आदत हो जाती है रोते रोते जब कोई थक जाता है — Sanskar Shrivastav
नज़र फेर लो तो क़यामत लगेगी हुई फिर क़यामत तो आदत लगेगी — Toyesh prakash
मैं बुरा हूँ और हूँ मजबूर आदत के लिए दूर रहिए आप भी अपनी शराफ़त के लिए — Abhishek Tiwari

FAQs

People read Aadat Shayari to relate to feelings of deep attachment and emotional dependency. It helps express how certain people become an irreplaceable part of daily life.
Yes, Aadat Shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys deep feelings in a short and relatable way, especially about love and emotional habits.
No, while it is often about love, Aadat Shayari can also reflect habits related to memories, loneliness, or even pain and emotional comfort.
Love Shayari expresses feelings of romance and affection, while Aadat Shayari focuses more on the idea of someone becoming a habit or emotional necessity in your life.
Yes, Aadat Shayari works very well as Instagram captions because of its emotional depth and relatable expressions about attachment and daily feelings.
Yes, Aadat Shayari is available in Hindi, English, and Hinglish formats. However, Hindi and Urdu styles are more popular due to their poetic richness.