Saad Ahmad

Saad Ahmad

@saad-ahmad

Saad Ahmad shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Saad Ahmad's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

9

Content

11

Likes

224

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

तेरी ज़ुल्फ़ों ने देर कर दी है फूल क़ब्रों पे जा चुके हैं अब — Saad Ahmad
इस लिए नहीं रोया अश'आर में वज़्न से बाहर थी मेरी सिसकियाँ — Saad Ahmad
और फिर लोग यही कहते फिरेंगे इक दिन यार कल ही तो मेरी बात हुई थी उस सेे — Saad Ahmad
मैं अगर दिल की कहूँ दीवार से तो निकल आता है ख़ूँ दीवार से — Saad Ahmad
मुझ को बस उस की ख़ुशियों से मतलब है अर्जुन को बस आँख दिखाई देती है — Saad Ahmad
क्या सितम है, लोग मेरे दुख में भी बस फाइलातुन वाइलातुन देखते है — Saad Ahmad

Ghazal

हर एक बरगद उदास कर के हर एक संदल उदास कर के चला गया है कोई ये सारे का सारा जंगल उदास कर के हमें लगा था कि वो हमें ज़ख़्म अच्छे अच्छे अता करेगा मगर हुआ ये पलट गया वो हमें तो केवल उदास कर के ग़ुलाम हाथों को थाम बैठी थी एक शहजादी इश्क़-मारी हज़ार रेशम उदास कर के हज़ार मख़मल उदास कर के ये आधे आँसू ये आधी ख़ुशियाँ हम इस के क़ायल कभी नहीं थे हमारी माने तो छोड़ दीजे हमें मुकम्मल उदास कर के हमारे बस में नहीं है वरना ये रौनक़ें और ये शोर सारा ख़मोश कर देते सारी दुनिया ये सारी हलचल उदास कर के सड़क ने उस को शदीद रोका गली ने उस को बहुत पुकारा वो जाने वाला चला गया है तमाम सिग्नल उदास कर के — Saad Ahmad