झूठे ख़ुदा की बंदगी में आग लग गई

मुझ को भी ख़ुद सुपुर्दगी में आग लग गई

मेरी तरफ़ से मैं ने उसे फूल क्या दिया
दोनों तरफ़ से दोस्ती में आग लग गई

कुछ लोग मेरी ज़िन्दगी में ख़ास लोग थे
उन को भी मेरी रौशनी में आग लग गई

बादल हमारे गांव से आगे निकल गए
फ़सलें उजड़ गईं नदी में आग लग गई

बिरहा के दुख संजो के मैं ने शे'र क्या कहे
उस्ताद मेरी शा'इरी में आग लग गई

इक दिन हमारे सर से कोई हाथ उठ गया
इक दिन हमारी ज़िन्दगी में आग लग गई

— Rishabh Sharma

More by Rishabh Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Rishabh Sharma →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling