Qaid Shayari - Dil aur jazbaat ki bandish aur qaid ki shayari

Qaid shayari reflects the feeling of being trapped—whether in love, emotions, memories, or life situations. It beautifully captures the दर्द of bandish, where the heart feels locked in its own thoughts. These verses express inner struggles, silent cries, and the longing for freedom.

What is Qaid Shayari?

Qaid shayari expresses the feeling of being emotionally or mentally trapped. It reflects bandish, restrictions, and inner struggles through poetic lines.

Qaid Shayari in Hindi

Explore qaid shayari in Hindi expressing bandhan, emotions, and inner captivity.

नाराज़गी का मेरी ये आलम है इन दिनों है बंद अपने आप से भी बोल-चाल यार — Rajesh Reddy
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ — Azm Shakri
आँखें मैं ने बंद रखी हैं या'नी उन को देख रहा हूँ — Bhaskar Shukla
याद तो होंगी वो बातें तुझे अब भी लेकिन शेल्फ़ में रक्खी हुई बंद किताबों की तरह — Parveen Shakir
काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवा रास्ते बंद हैं सब कूचा-ए-क़ातिल के सिवा — Ali Sardar Jafri
हाथ मेरे भूल बैठे दस्तकें देने का फ़न बंद मुझ पर जब से उस के घर का दरवाज़ा हुआ — Parveen Shakir
देख ज़िंदाँ से परे रंग-ए-चमन जोश-ए-बहार रक़्स करना है तो फिर पाँव की ज़ंजीर न देख — Majrooh Sultanpuri
तू मुझे छोड़ के ठुकरा के भी जा सकती है तेरे हाथों में मेरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं — Sahir Ludhianvi
तेरी ख़ुशबू को क़ैद में रखना इत्रदानों के बस की बात नहीं — Fahmi Badayuni

If you also relate to silence in emotions, explore khamoshi shayari for deeper feelings.

Qaid Shayari on Life

Poetry that reflects how life sometimes feels like a cage of responsibilities and struggles.

आसमाँ ने बंद कर लीं खिड़कियाँ अब ज़मीं में उस की दिलचस्पी नहीं — Rajesh Reddy
भले हैं फ़ासले क़ुर्बत से ख़ौफ़ लगता है ये क्या बला है जो ऐसी विरानी क़ैद हुई — Prashant Beybaar
ज़रा सी आँख करनी है हमें बंद बहुत मुश्किल नहीं मरना हमारा — Shahbaz Rizvi
परिंद शाख़ पे तन्हा उदास बैठा है उड़ान भूल गया मुद्दतों की बंदिश में — Khaleel Tanveer
अंदर की दुनिया से रब्त बढ़ाओ 'आनिस' बाहर खुलने वाली खिड़की बंद पड़ी है — Aanis Moin
बंद कमरे में हज़ारों मील अब चलते हैं हम काफ़ी महँगी पड़ रही है शा'इरी से दोस्ती — Ashraf Jahangeer
वो रातों-रात 'सिरी-कृष्ण' को उठाए हुए बला की क़ैद से 'बसदेव' का निकल जाना — Firaq Gorakhpuri
तस्वीर में जो क़ैद था वो शख़्स रात को ख़ुद ही फ़्रेम तोड़ के पहलू में आ गया — Adil Mansuri
उस की तस्वीर बंद आँखों से पहले बनती थी अब नहीं बनती — Vishal Bagh

Life’s struggles often connect with zindagi shayari that express deeper pain.

Qaid Shayari on Love

Feel the emotions of being trapped in love, memories, and unspoken feelings.

बंद कमरा, सर पे पंखा, तीरगी है और मैं एक लड़ाई चल रही है ज़िंदगी है औऱ मैं — Shadab Asghar
एक मुद्दत से परिंदे की तरह ये क़ैद है रूह मेरे जिस्म से 'क़ासिद' रिहा होती नहीं — Gurbir Chhaebrra
गर सज़ा में उम्र भर की बा-मशक़्क़त क़ैद है जुर्म भी फिर इश्क़ सा संगीन होना चाहिए — Satyam Shukla
मेरा दस्तक देना इतना अच्छा लगता है उस को दस्तक देना बंद करूँँ तो दरवाज़ा खुल जाता है — Vishnu virat
किताबें बंद कर के जब मैं बिस्तर पर पहुँचता हूँ तुम्हारी याद भी आ कर बगल में लेट जाती है — Bhaskar Shukla
तकल्लुफ़ छोड़ कर आओ उसे फिर से जिया जाए हमारा बचपना जो एल्बमों में क़ैद रहता है — Shiva awasthi
मैं हो गया हूँ क़ैद हज़ारों रिवाज़ में मुझ को मेरी ही ज़ात ने फलने नहीं दिया — shaan manral
उन के गेसू खुलें तो यार बने बात मेरी इक रबर बैंड ने जकड़ी हुई है रात मेरी — Zubair Ali Tabish
यादों की रेल और कहीं जा रही थी फिर ज़ंजीर खींच कर ही उतरना पड़ा मुझे — Zehra Shah

Love can feel like a beautiful cage, similar to mohabbat shayari expressions.

Qaid Shayari with Meaning

Understand the deeper meanings behind qaid shayari and emotional expressions.

तन्हाई से चौंके जो कभी ख़ुद को पुकारा ख़ामोशी से घबराए तो ज़ंजीर हिला दी — Abbas Qamar
बदन की क़ैद से छूटा तो लोग पहचाने तमाम-उम्र किसी को मिरा पता न मिला — Zia Farooqui
सुना है बंद कर लीं उस ने आँखें कई रातों से वो सोया नहीं था — Meraj Faizabadi
मुझे तो क़ैद-ए-मोहब्बत अज़ीज़ थी लेकिन किसी ने मुझ को गिरफ़्तार कर के छोड़ दिया — Shakeel Badayuni
उस की नज़र तो कहती थी परवाज़ के लिए मेरी ही सोच पाँव की ज़ंजीर बन गई — Saleem Betab
क़ैद से छूट के भी क्या पाया आज भी पाँव में ज़ंजीर तो है — Shakeel Badayuni
राह खुलती नहीं दर बंद हुआ जाता है मुझ से आगे मेरी क़िस्मत का लिखा जाता है — Amir Hamza Saqib
साहिल पे क़ैद लाखों सफ़ीनों के वास्ते मेरी शिकस्ता नाव है तूफ़ाँ लिए हुए — Salik Lakhnavi
तू अकेला है बंद है कमरा अब तो चेहरा उतार कर रख दे — Sheen Kaaf Nizam
बंद आँखों में सुनहरे ख़्वाब ठहरे थे मगर ख़्वाब जब पहुँचे हक़ीक़त तक तो आँखें खुल गईं — Malika Naseem

For deeper emotional understanding, read ehsaas shayari as well.

Qaid Shayari on Emotions

Verses capturing emotional confinement, inner battles, and silent pain.

कैसे छिपाए हाल-ए-दिल हर दर्द दिखाई देता है कमरा बंद रहे अंदर का शोर सुनाई देता है — Ved prakash Pandey
हम सेे ज़ंजीर तक नहीं टूटी कैसे रस्म ओ रिवाज़ टूटेंगे — Shivam chaubey
तुम तो बीमार भी नहीं होती बंद कर दूँ मैं क्या दवाख़ाना — Saarthi Baidyanath
है बड़े अदबी हुए ये लोग जब मैं लाख बोला तोड़ रिश्ता वो गए, उन को ज़बाँ था बंद करना — Zain Aalamgir
ऐसी लुत्फ़-ए-सज़ा न फिर हो नसीब क़ैद-ए-आग़ोश से रिहा मत कर — Dharmesh Solanki
तुम रोने के रस्ते को बंद करोगे जब तो हँसने का रस्ता भी बंद हो जाएगा — Saarthi Baidyanath
तुम दर-दरीचे बंद करते, के न आ कोई सके लेकिन बना चाबी रखी है मौत आने वास्ते — Zain Aalamgir

Emotional struggles often relate closely to jazbaat shayari themes.

2 Line Qaid Shayari

Short and impactful 2 line qaid shayari for quick emotional expression.

बंद लफ्ज़ों में एक बात कहूँ आप जैसा कोई शरीफ़ नहीं — Qambar Naqvi
क़ैद कर लोगे जिसे कोई परिंदा मैं नहीं आसमाँ हूँ किसी पिंजरे में नहीं आऊँगा — Ramnath Shodharthi
मुस्कुराहट कैमरे में क़ैद कर के रख लो तुम ग़म का है ये इक सहारा मुस्कुराने के लिए — Aadil Sulaiman
मुझे इक जेलख़ाना ही समझ लो हज़ारों ख़्वाहिशें हैं क़ैद मुझ में — Saarthi Baidyanath
अजीब शर्त है उस की मैं आँखें बंद करूँँ फिर आँखें बंद ही कर के उसे पसंद करूँँ — Saarthi Baidyanath
मोहब्बत को किया हूँ क़ैद, चौकीदार मैं उस का उलट था पर, मोहब्बत मुझ क़फस बाहर पे रख नज़रें — Zain Aalamgir
साँस दर साँस पुर-अज़ीयत है ज़िंदगी क़ैद-ए-बामशक़्क़त है — Ramnath Shodharthi
मैं आँखें खोलके जिस को न देख पाता हूँ तो बंद कर के कोई कैसे देख लेता है — Saarthi Baidyanath
जब वो खिड़की ही बंद है तो फिर कोई भी खोल दो क्या होना है — Saarthi Baidyanath

Short Qaid Shayari

Concise qaid shayari perfect for sharing feelings in fewer words.

बंद करता हूँ जब भी आँखों को तेरा चेहरा दिखाई देता है — ''Akbar Rizvi"
सेल, जज़्बों की घडी का, बंद सा है अपनी सूई अटकी है, दोस्ती पे आ कर — Ankit
मैं उस के हाथों में हूँ क़ैद ऐ दोस्त जो लड़की मेरे किस्मत में नहीं है — Chandan Sharma
कुछ इस तरह वो आँखों से बातें करती है खोले तो दिन बंद करें तो रातें करती है — SAIF ALI RIZVI
बोलिए फिर क्या लगाऊँ होंठ से मैं लीजिए सिगरेट पीना बंद कल से — Neeraj Neer
कहीं वो कॉल कर ले और नंबर बंद हो मेरा इसी डर से कभी भी मैं ने ये नंबर नहीं बदला — Chandan Sharma
वाल्दैन की बंदिश भी तो एक नेमत है हर किसी को घर में पाबंदियाँ नहीं मिलती — Mohammad Aquib Khan

Qaid Shayari for WhatsApp Status

Express your trapped emotions through qaid shayari status updates.

कभी शिरकत करूँँगा मैं तिरी महफ़िल रिहाई तो मिले इस क़ैद से आख़िर — Vikas Sanwa
इस क़दर दिल सहे ज़द ठीक नहीं इश्क़ की इतनी भी हद ठीक नहीं बंद कमरे से निकल आ बाहर दर्द की इतनी मदद ठीक नहीं — Nakul kumar
कौन से दिल से मैं परवाज़ की उम्मीद करूँँ क़ैद कर के मुझे सय्याद ने पर काट दिए — Shajar Abbas
वक़्त के हाथ-पैर बाँध सकूँ ऐसी ज़ंजीर हो तो ले आओ — Saarthi Baidyanath
सोचो जिस ने हम को सारी दुनिया दी हम ने उस को मंदिर मंदिर क़ैद किया — Gaurav Singh
कभी जो ख़्वाब में आ कर मिलो तो जानो तुम कि बंद आँखों में कितने सवाल होते हैं — Khalid Azad
हमारी शौक़ से ज़्यादा अहम घर की ज़रूरत है सो हम भी शौक़ मन की देहरी में क़ैद ऱखते हैं — Jatin shukla
बदन की क़ैद में जकड़े हैं,किसी शाप से हम रिहाई माँगते रहतें हैं अपने आप से हम — Upendra Bajpai
थे बदन में क़ैद अपने हम सभी कुन ख़ुदा ने हम को कह कर खींचा है — Kaif Uddin Khan
हथेली बंद कर के दूर तक पैदल चलो ना यार अपना घर दिखाता हूँ — Aashish kargeti 'Kash'
छोड़ दिया है हम ने भी तब से उस कूचे से जाना जब से दिखनी बंद हुई है वो खिड़की वाली लड़की — Sandeep dabral 'sendy'

Qaid Shayari Captions for Instagram

Perfect captions to express emotional confinement and silent struggles.

आसमाँ आज़ाद रखता है हवा को वो मुझे तो क़ैद करती जा रही है — Abhay Mishra
तुम्हें मेरी मुहब्बत क़ैद कर देगी परिंदें लेकिन आज़ाद अच्छे लगते हैं — Prit
यूँंँ हक़ जताते मैं ग़ज़ल हूँ वो तख़ल्लुस है कोई बहरों में करते क़ैद मिसरे रब्त में होते नहीं — Priya omar
समय जब रास्ते कर बंद जाता है मुझे ऐ शहर बस तू याद आता है — Anansha
मैं आँखें बंद कर के देखता हूँ मैं जब मर जाऊँगा कैसा लगूँगा — Upendra Bajpai
अब तो पानी भी बंद है मुझ पर कर अता मुझ को सब्र तू या रब — Shadan Ahsan Marehrvi
जब से बंद किए हैं हम ने उन को ख़त लिखने यारों तब से कम हो गए काग़ज़ आने मिल से धीरे धीरे — Sandeep dabral 'sendy'
कोई इशारा गर हो तो रफ़्तार ये गिरे ज़ंजीर खींच ट्रेन को रोका जा सकता है — Nishant Singh
मैं तेरी तस्वीर लगाकर सीने से अक्सर बैंड सनम के गाने सुनता हूँ — Sanskar Shrivastav
काश ऐसा हो आप घर आए मुँह पे दरवाजा बंद करना है — Harun Umar
साँसों की रेलगाड़ी ठहरना है चाहती ज़ंजीर मेरी ज़िंदगी की खींच दे कोई — SHIV SAFAR

FAQs

You can use qaid shayari in WhatsApp status, Instagram captions, or personal posts to express feelings of confinement or emotional struggle.
No, qaid shayari is often symbolic. It represents emotional captivity, such as being stuck in love, memories, or life situations.
Qaid shayari focuses on being trapped or restricted, while tanhai shayari highlights loneliness and isolation. Both emotions can overlap but have different core meanings.
People connect with qaid shayari because it reflects real-life emotions like feeling stuck, helpless, or unable to express themselves freely.
Yes, qaid shayari is often used in love context to show how someone feels emotionally bound or trapped in love and memories.
Yes, qaid shayari is commonly written in Hindi and Urdu styles, often using words like bandish, zanjeer, and qaidi for deeper poetic impact.