Inaam Azmi

Inaam Azmi

@inaam-azmi

Inaam Azmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Inaam Azmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

5

Likes

131

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

उस ने इस तरह से बदला है रवय्या अपना पूछना पड़ता है हर वक़्त, तुम्हीं हो ना दोस्त? — Inaam Azmi
रास आ जाएगा इक रोज़ तेरा जाना भी हम किसी दुख में लगातार नहीं रोते हैं — Inaam Azmi

Ghazal

तसव्वुरात में वो ज़ूम कर रहा था मुझे बहुत शदीद तवज्जोह का सामना था मुझे चमक रहा था मैं सूरज के मिस्ल इस लिए दोस्त कहीं पे जा के अँधेरे में डूबना था मुझे मुझे वहाँ से उदासी बुला रही थी आज जहाँ से शाम-ओ-सहर कोई देखता था मुझे फिर उस को जा के बताना पड़ा ग़लत है ये समझने वाले ने क्या क्या समझ रखा था मुझे गुज़र न पाया था जो 'जौन-एलिया' से भी तुम्हारे बा'द वो लम्हा गुज़ारना था मुझे लहू-लुहान हुए जा रहे थे हर मंज़र किसी ने वक़्त के माथे पे यूँँ लिखा था मुझे मैं अपनी नींद अगर टूटने नहीं देता उस एक ख़्वाब से हर वक़्त टूटना था मुझे — Inaam Azmi