jaisa socho waisa matlab hota hai | जैसा सोचो वैसा मतलब होता है

  - Inaam Azmi

जैसा सोचो वैसा मतलब होता है
हल्की बात का गहरा मतलब होता है

चेहरा पढ़ कर देखोगे तो जानोगे
ख़ामोशी का क्या क्या मतलब होता है

हिजरत को तुम नक़्ल-ए-मकानी कहते हो
हिजरत का मर जाना मतलब होता है

अपनी बात मुकम्मल कर के जाओ तुम
आधी बात का उल्टा मतलब होता है

शहज़ादी है दुनिया मतलब वाली ये
सब का अपना अपना मतलब होता है

  - Inaam Azmi

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Inaam Azmi

As you were reading Shayari by Inaam Azmi

Similar Writers

our suggestion based on Inaam Azmi

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari