Powerful Protest Shayari - Awaaz uthao through poetry against injustice and oppression

Protest shayari is the voice of resistance, where words become a powerful medium to challenge injustice and express dissent. It reflects emotions like anger, courage, and the hunger for insaaf. Whether about society, politics, or personal freedom, this poetry inspires people to stand up and speak out.

What is protest shayari?

Protest shayari is poetry that expresses resistance against injustice, oppression, or unfair systems. It uses powerful words to raise awareness and inspire people to speak up.

Protest Shayari in Hindi

Express strong resistance and awaaz through impactful Hindi protest shayari.

मेरी ख़ामोशियों में लर्ज़ां है मेरे नालों की गुम-शुदा आवाज़ — Faiz Ahmad Faiz
मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
रोक सकता हमें ज़िंदान-ए-बला क्या 'मजरूह' हम तो आवाज़ हैं दीवार से छन जाते हैं — Majrooh Sultanpuri
इस शहर में जीने के अंदाज़ निराले हैं होंटों पे लतीफ़े हैं आवाज़ में छाले हैं — Javed Akhtar
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi
मुझे रोना नहीं आवाज़ भी भारी नहीं करनी मोहब्बत की कहानी में अदाकारी नहीं करनी — Afzal Khan
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था — Ahmad Khayal
मिरी ख़ामोशियों की झील में फिर किसी आवाज़ का पत्थर गिरा है — Aadil Raza Mansoori
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan

For poetry focused on freedom and rights, explore aazaadi shayari .

Protest Shayari on Society

Shayari highlighting social injustice, inequality, and harsh realities of society.

अपना हर तिनका समेटे किस जगह पर जा छुपे हम तिरी आवाज़ की चिड़ियों से घबराते हुए — Swapnil Tiwari
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
मोहब्बत कर मोहब्बत कर यही बस कह रहा है दिल सुन अपने दिल की तू ये ग़ैर की आवाज़ थोड़ी है — Krishnakant Kabk
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
आवाज़ दे के देख लो शायद वो मिल ही जाए वर्ना ये उम्र भर का सफ़र राएगाँ तो है — Muneer Niyazi
तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer
तेरी आवाज़ को इस शहर की लहरें तरसती हैं ग़लत नंबर मिलाता हूँ तो पहरों बात होती है — Ghulam Mohammad Qasir
लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ — Bashir Badr

Read more about truth and fairness in justice shayari .

Protest Shayari on Politics

Bold words that question power, corruption, and political systems.

इस गए साल बड़े ज़ुल्म हुए हैं मुझ पर ऐ नए साल मसीहा की तरह मिल मुझ से — Sarfraz Nawaz
डाली है ख़ुद पे ज़ुल्म की यूँँ इक मिसाल और उस के बग़ैर काट दिया एक साल और — Subhan Asad
जब उस ने पलट कर नहीं देखा तो ये जाना आवाज़ लगाने में भी नुक़सान बहुत है — Imtiyaz Khan
रगों में ज़हर-ए-ख़ामोशी उतरने से ज़रा पहले बहुत तड़पी कोई आवाज़ मरने से ज़रा पहले — Khushbir Singh Shaad
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz
ख़ामोशी में आवाज़ का किरदार कोई है जो बोलता रहता है लगातार, कोई है — Shakeel Gwaliari
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz
तबक़ों में रंग-ओ-नस्ल के उलझा के रख दिया ये ज़ुल्म आदमी ने किया आदमी के साथ — Bakhtiyar Ziya
रंग दरकार थे हम को तिरी ख़ामोशी के एक आवाज़ की तस्वीर बनानी थी हमें — Nazir Wahid
काठ की हाँडी अब न चढ़ेगी ज़ुल्म के चूल्हे पर यारो वक़्त का पहिया घूमेगा मुंसिफ़ भी जेल में जाएगा — Amaan Pathan

Explore deeper political expressions in political shayari .

Protest Shayari on Injustice

Poetry that speaks against zulm and demands insaaf with powerful emotions.

ये ख़ामुशी का ज़हर नसों में उतर न जाए आवाज़ की शिकस्त गवारा न कर अभी — Saqi Faruqi
आवाज़ दे के छुप गई हर बार ज़िंदगी हम ऐसे सादा-दिल थे कि हर बार आ गए — Ahmad Faraz
ख़ामुशी कब चीख़ बन जाए किसे मालूम है ज़ुल्म कर लो जब तलक ये बे-ज़बानी और है — Munawwar Rana
जब कभी नींद हमें वक़्त पे आने लगे है तो डर के तेरी याद को आवाज़ लगा देते हैं — Parwez Akhtar
हमारी वफ़ा का वो इंसाफ़ होगा तिरी आँख से जब ये काजल छटेंगे — Aarush Sarkaar
सब याद रहता है मुझे ये ज़ुल्म भी तारी यहाँ — Zain Aalamgir
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi
सब्र पर दिल को तो आमादा किया है लेकिन होश उड़ जाते हैं अब भी तेरी आवाज़ के साथ — Aasi Uldani
छुप गए वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है — Asrar Ul Haq Majaz
मेरी जाँ कोई ज़ुल्म न कर ख़ुदा के लिए यहाँ कोई ग़ुरूर नहीं रहता सदा के लिए — Praveen Bhardwaj
यूँँ ज़ोर से ना दे दुहाई, ज़ुल्म सहता शख़्स तू रूठे ख़ुदा ना और भी, तेरा ख़ुदा है सो रहा — Zain Aalamgir
कोई उठता नहीं मज़लूम का हामी बनकर कब तलक ज़ुल्म पा ख़ामोश रहेगी दुनिया — ''Akbar Rizvi"

Find more expressions against oppression in zulm shayari .

Revolution and Inquilab Shayari

Shayari that ignites the spirit of inquilab and revolutionary change.

तानाशाही पे हवाएँ भी उतर आई हैं अब मैं ने आवाज़ उठाई तो बुझा डाला मुझे — Ramnath Shodharthi
देर तक कोई भी एहल-ए-ज़ुल्म यूँँ टिकता नहीं चार सू फैली हुई है कर्बला की रौशनी — ''Akbar Rizvi"
जहाँ पे ख़त नहीं आवाज़ जाती हैं हमारे पास वो दरबार रहने दो — Tiwari Jitendra
ख़ुदा तेरे वजूद से इनकार नहीं है मुझ को मगर सवाल तो तेरे इंसाफ-परस्त का है — A R Sahil "Aleeg"
रहम, इंसाफ़ से ख़ाली जब हो ये दिल फिर वो कुछ और ही है पर इंसाँ नहीं है — A R Sahil "Aleeg"
बोलते रहना अगर बोलना आता है तुम्हें बोलते रहने से आवाज़ बनी रहती है — Ramnath Shodharthi
ख़ुदा से रू-बा-रू होना हैं रोज़-ए-महशर में ये बात सोच लो तुम मुझ पा ज़ुल्म ढाते हुए — Shajar Abbas
मुबारकबाद सारे दोस्तों को दे चुके हैं पर तिरी आवाज़ सुन लें तो हमारा साल बन जाए — Akash Rajpoot

Discover more revolutionary poetry in inquilab shayari .

2 Line Protest Shayari

Short yet powerful two-line protest shayari with deep impact.

मिरी आवाज़ तुम को रोक सकती थी मुझे इस बात का ग़म है, मुसलसल है — Ajay Singh
अगर जहाँ में मोहब्बत पे ज़ुल्म होता है लहद में क़ैस की मय्यत बहुत तड़पती है — Shajar Abbas
छपने वाले हैं कार्ड फलाँ दिन मेरी शादी 'सैंडी' सुन बदल गई आवाज़ मेरी खिल-खिल से धीरे धीरे — Sandeep dabral 'sendy'
जला यहाँ चराग़ तो दिखा ये कौन लोग हैं ख़मोश ज़ुल्म पर हैं सब यहाँ ये मौन लोग हैं — Kajiimran
धड़कता है हमारा दिल यहाँ पे अब मकाँ के गेट पे आवाज़ पाने पर — Raunak Karn
करेंगे ज़ुल्म उन पर और उन्हें हम भूल जाएँगे हमें ये बात भी उन को इशारों में बतानी है — Faizan Faizi
वो भी क्या दिन थे जब घंटों तक बातें हुआ करती थी आवाज़ तिरी सुनने को कान मिरे अब तरस गए हैं — Sandeep dabral 'sendy'
लाखों अरमाँ लौट आए हैं तेरे कॉल के आने पे जाने वाले लौट आते हैं ज्यूँँंँ आवाज़ लगाने पे — Aditya

Short Protest Shayari

Concise protest shayari perfect for quick expression of resistance.

पहली सफ़ में जो खड़े हैं क़त्ल का इंसाफ लेने गर जो मुर्दा बोलता होता तो फिर सफ़ साफ होती — Aqib khan
आवाज़ दी गई हमें तो ये कहा गया ओऐ, इधर आ जा इधर, इक शे'र लिखना है — "Nadeem khan' Kaavish"
तोड़ कर दिल मिरा दिखाया है प्यार में तू ने ज़ुल्म ढ़ाया है — Danish Balliavi
देख कर ज़ुल्म-ओ-सितम मज़लूम पर आज फिर इंसानियत शर्मा गई — Shajar Abbas
इमदाद करने दश्त-ए-जुनूँ से मैं आऊँगा क़ुव्वत के साथ आशिक़ों आवाज़ दो मुझे — Shajar Abbas
ग़लत आदत है आँखों की बड़ा ये ज़ुल्म करती हैं जिन्हें मैं पा नहीं सकता उन्हें फिर देखना ही क्यूँ — Ankesh Arjun
तुम आवाज़ हो मेरी इक संसार हो मेरा मैं भटका परिंदा हूँ तुम हंजार हो मेरा — Muhammad Asif Ali
कल भी आया था मैं खिड़की पे थे पंछी बैठे तुम को आवाज़ लगाता तो वो उड़ जाने थे — Mohit Dixit
वालिद तिरा है ज़ुल्म हम पर कर रहा यूँँ भेजकर बाज़ार बुर्के में तुझे — Kuldeep Tripathi KD
सफ़र आसान था चलता रहा राही चले जाओ कि दिल आवाज़ देता है — Sabir Pathan
रेल में बैठ कर जब कहीं तुम चले पटरियों सा मैं आवाज़ देता रहा — Prashant Paras

Protest Shayari for WhatsApp Status

Express your stand and thoughts through impactful WhatsApp protest status lines.

हज़रत-ए-दिल पे इतने ज़ुल्म-ओ-सितम हुस्न-दाँ मत करो ख़ुदा के लिए — Shajar Abbas
जब से मैं बिछड़ा हूँ तुम से तब से बस ये चाह है फिर कोई माज़ी की राहों से मुझे आवाज़ दे — Talha Lakhnavi
शब-ए-हिज्राँ में सुनता था, सलीब-ए-वक़्त की सिसकी ये कुछ पागल समझते हैं घड़ी आवाज़ करती है — "Nadeem khan' Kaavish"
ज़ुल्म जो करते हैं ये ज़ेहन में रख लें अपने वक़्त ये अपने को हर-हाल में दोहराता है — NEERAJ SAINI
मोहब्बत ज़ुल्म करती है खिलौनों पर कि बच्चे इश्क़ में बर्बाद बैठे हैं — Kuldeep Tripathi KD
लानत हो हुकूमत पे सदा हाकिम-ए-क़लमी इंसाफ़ से महरूम हैं मज़लूम वतन के — Shajar Abbas
ज़रूरत ही नहीं अब हम को मुंसिफ की कि अब क़ातिल ही ख़ुद इंसाफ़ करता है — Meem Alif Shaz
इश्क़ का है ज़कात और सदका ज़ुल्म हँस के सहो सनम के तुम — A R Sahil "Aleeg"
ज़ालिमों को आसमाँ भी चाहिए ये ज़मीं तो भर गई है ज़ुल्म से — Meem Alif Shaz
हम सेे जो दूर रहा करते हैं उन को अक्सर दिल की आवाज़ सुनाने को ग़ज़ल कहते है — Talha Lakhnavi

Protest Shayari Captions for Instagram

Strong and expressive captions to share your voice on social platforms.

अभी आवाज़ दोगे आप तो फिर लौट आऊँगा नहीं तो दश्त फैला है बहुत खोने भटकने को — Kavi Nitin Mishra Nishchal
वक़्त आशंकित हुआ ये देख कर ख़त्म हो जाए न स्वर विद्रोह का — Umesh Maurya
बुला लेना मुझे आवाज़ देना परेशाँ हो तो मेरा नाम लेना — Shashank Tripathi
मैं तो अब इस लिए चुप रहता हूँ हर वो जगह में भी मिरे आवाज़ में तो शोर-आवर कुछ ज़ियादा है — Kanz Al Rida
वो मुझ को जब नज़रअंदाज़ करती है ये ख़ामोशी बहुत आवाज़ करती है — Yamir Ahsan
कोई आवाज़ देता है कहीं से मगर दिखता नहीं है कौन है वो — Dinesh Sen Shubh
ज़ुल्म ऐसा न मेरे साथ करें ज़िस्म में रूह भी न बाक़ी रहे — Parvez Shaikh

FAQs

Yes, protest shayari is often shared as WhatsApp status or Instagram captions to express opinions, raise awareness, and show support for social or political causes.
It reflects emotions like anger, courage, rebellion, frustration, and hope for change. It often carries a strong tone of awaaz and insaaf.
No, while it often addresses political issues, protest shayari can also focus on social injustice, inequality, personal struggles, and human rights.
Sad shayari focuses on personal pain and emotions, while protest shayari channels anger and frustration into resistance and calls for change.
Yes, protest shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish. The language may vary, but the core emotion of resistance remains strong.
People read protest shayari to feel empowered, connect with social issues, and find words that express their thoughts about injustice and change.