Anjam Shayari - Poetry on consequences, endings, and the truth of outcomes

Anjam shayari captures the powerful emotion of consequences and endings in life and love. It reflects how every action leads to a result—sometimes beautiful, sometimes painful. Whether it's the anjam of mohabbat, decisions, or life’s twists, these verses reveal the truth that waits at the end of every journey.

What is anjam shayari?

Anjam shayari is poetry that focuses on the final outcome or consequence of actions, emotions, or relationships, often revealing truth, regret, or realization.

Anjam Shayari in Hindi

Explore anjam shayari written in Hindi that beautifully captures the final truth of emotions and life events.

मैं आख़िर कौन सा मौसम तुम्हारे नाम कर देता यहाँ हर एक मौसम को गुज़र जाने की जल्दी थी — Rahat Indori
किस तरह मिरी रूह हरी कर गया आख़िर वो ज़हर जिसे जिस्म में खिलते नहीं देखा — Parveen Shakir
बाजी बदी थी उस ने मेरे चश्म-ए-तर के साथ आख़िर को हार हार के बरसात रह गई — Khwaja Meer Dard
परिंदे लड़ ही पड़े जाएदाद पर आख़िर शजर पे लिक्खा हुआ है शजर बराए-फ़रोख़्त — Afzal Khan
यूँँ दिल को तड़पने का कुछ तो है सबब आख़िर या दर्द ने करवट ली या तुम ने इधर देखा — Jigar Moradabadi
शरीफ़ इंसान आख़िर क्यूँ इलेक्शन हार जाता है किताबों में तो ये लिक्खा था रावन हार जाता है — Munawwar Rana
सोचता हूँ कि उस की याद आख़िर अब किसे रात भर जगाती है — Jaun Elia
ख़ता तुम से हुई आख़िर तुम्हारा क्या बिगड़ जाता ये बाज़ी भी तुम्हारी थी अगर मोहरा बदल लेते — Farah Iqbal
देर से आने पर वो ख़फ़ा था आख़िर मान गया आज मैं अपने बाप से मिलने क़ब्रिस्तान गया — Afzal Khan
रफ़्ता रफ़्ता ख़त्म क़िस्सा हो गया, होना ही था वो भी आख़िर मेरे जैसा हो गया, होना ही था — Ashar Najmi
हाँ ठीक है मैं अपनी अना का मरीज़ हूँ आख़िर मिरे मिज़ाज में क्यूँँ दख़्ल दे कोई — Jaun Elia

You may also like reading kismat shayari in hindi to explore how fate shapes outcomes.

Anjam Shayari on Life

Thoughtful verses on how life unfolds and the consequences that define our journey and decisions.

हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
वो भी आख़िर तिरी ता'रीफ़ में ही ख़र्च हुआ मैं ने जो वक़्त निकाला था शिकायत के लिए — Azhar Nawaz
लक्ष्मण-रेखा भी आख़िर क्या कर लेगी सारे रावण घर के अंदर निकलेंगे — Pratap Somvanshi
इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी — Hafeez Merathi
उस ने, मुझ को, जिस की ख़ातिर छोड़ दिया उस ने भी तो उस को आख़िर छोड़ दिया — Vijay Anand Mahir
मुसलसल तजरबों का है नतीजा मैं दरया से किनारा हो गया हूँ — Madan Mohan Danish
खटखटाने की कोई ज़हमत ही आख़िर क्यूँ करे इस लिए भी घर का दरवाज़ा खुला रखता हूँ मैं — Tousief Tabish
उल्टी हो गईं सब तदबीरें कुछ न दवा ने काम किया देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया — Meer Taqi Meer
हैराँ मैं भी हूँ दोस्त यूँँ बालों में गजरा देख कर ये फूल आख़िर कब से फूलों को पहनने लग गया — Neeraj Neer
हाए रे मजबूरियाँ, महरूमियाँ, नाकामियाँ इश्क़ आख़िर इश्क़ है, तुम क्या करो, हम क्या करें — Jigar Moradabadi
यही इक बात रह-रहकर मिरे दिल को सताती है कि आख़िर क्यूँ वो रोया था बिछड़ने से ज़रा पहले — Muhammad Fuzail Khan

For deeper reflections, explore zindagi shayari that connects with life’s realities.

Anjam Shayari on Love

Emotional poetry that reveals the outcome of love stories, from passion to heartbreak and closure.

मज़ा चहिए जो आख़िर तक उदासी से मोहब्बत कर ख़ुशी का क्या है कब तब्दील है से थी में हो जाए — Atul K Rai
तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था न था रक़ीब तो आख़िर वो नाम किस का था — Dagh Dehlvi
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है आख़िर इस दर्द की दवा क्या है — Mirza Ghalib
मुद्दतों में आज दिल ने फ़ैसला आख़िर दिया ख़ूब-सूरत ही सही लेकिन ये दुनिया झूट है — Akhtar Shumar
ये लोग कौन हैं आख़िर कहाँ से आते हैं जो जिस्म नोच के फिर बेटियाँ जलाते हैं — Shajar Abbas
आख़िर को हँस पड़ेंगे किसी एक बात पर रोना तमाम उम्र का बे-कार जाएगा — Khursheed Rizvi
आख़िर में यूँँ हुआ कि मिरी मात हो गई मैं उस के साथ थी जो ज़माने के साथ था — Parul Singh "Noor"
ये राह-ए-इश्क़ है आख़िर कोई मज़ाक़ नहीं सऊबतों से जो घबरा गए हों घर जाएँ — Dil Ayyubi

You can also read mohabbat shayari to understand love’s deeper emotional impact.

Anjam Shayari with Meaning

Curated anjam shayari with clear meanings to help you understand the deeper message behind each line.

ख़्वाब उम्मीद तमन्नाएँ तअल्लुक़ रिश्ते जान ले लेते हैं आख़िर ये सहारे सारे — Imran-ul-haq Chauhan
हम ने अव्वल से पढ़ी है ये किताब आख़िर तक हम से पूछे कोई होती है मोहब्बत कैसी — Altaf Hussain Hali
वो टूटते हुए रिश्तों का हुस्न-ए-आख़िर था कि चुप सी लग गई दोनों को बात करते हुए — Rajinder Manchanda Bani
तुम मशरूफ इंशा करते हो आधी रात को याद तुम्हारे इंतिज़ार में आख़िर कब तक जागे कोई — karan singh rajput
क्या ग़लत करता हूँ आख़िर क़ब्र दिल को कह कर किए हो दफ़्न इस में जब हज़ारों अरमाँ तेरे — Mohammad Shahrukh Qureshi
इक दूजे के आँसू पोंछ नहीं सकते मजबूरी आख़िर मजबूरी होती है — Saarthi Baidyanath
मुसीबत का पहाड़ आख़िर किसी दिन कट ही जाएगा मुझे सर मार कर तेशे से मर जाना नहीं आता — Yagana Changezi
लावारिस लाशों पर आख़िर कौन ही अश्क बहाता है सबने इक तस्वीर उतारी फिर बिसरा कर चले गए — Mitali raj tiwari
कुछ न कुछ हो जाता हैं सबका यहाँ आख़िर में इस बात पे क्या मरना तेरे बा'द में मेरा क्या होगा — Praveen Bhardwaj
ख़्वाहिशें कांच की बनी हैं ना कांच आख़िर में चूर होता है — Sandeep Gandhi Nehal
कब तक डरते रहते दुनिया भर से हम आख़िर इक दिन हमनें डरना छोड़ दिया — Pawan

Pair this with afsos shayari to explore emotions tied to consequences.

Anjam Shayari on Reality

Poetry that highlights the harsh and honest reality behind actions and their inevitable results.

चुप भी रहना है एक फ़न आख़िर क्या ज़रूरत है बात की जाए — Shivam chaubey
बा'द उस के इन आँखों में ख़्वाबों की गिनती उतनी है एक से एक घटा कर हम को आख़िर में जो मिलता है — Aditya
ये शख़्स जो अचानक मुझ से जुदा हुआ है ए दोस्त तू बता आख़िर इस को क्या हुआ है? — Manish Nauhwar
उदासी चीख़ कर ये बोलती है तू आख़िर कब तलक मातम करेगा? — Shahzan Khan Shahzan'
क्या सफ़र की ख़ूब याँ शुरुआत होती है और आख़िर में यहाँ बस मात होती है — Govind kumar
मसरूफ़ियत में ही मिली आख़िर ख़ुशी हमें फ़ुर्सत मिली तो याद फिर आने लगे हैं ग़म — Shriyansh Qaabiz
मुझ को भी मालूम है ये सो चुप रहता हूँ ग़म कह देने से आख़िर क्या हो जाएगा — Prashant Sitapuri
बेबसी है ये भी आख़िर, कोई ना उस के होना चाहते हो ठीक है — karan singh rajput
मुश्किल सभी को होती है दो चार दिन आख़िर में कट ही जाते हैं बेकार दिन — Govind kumar
आख़िर कैसे ये लोग है कैसी ये मक्कारी करते है माँ पर लिखने वाले ही अब माँ से गद्दारी करते है — Ravi 'VEER'
पेड़ लगाओ दश्त बचाओ दोस्त जंगल आख़िर जंगल होता है — Chandrajeet Regar

You might also connect with haalaat shayari that reflects changing circumstances.

2 Line Anjam Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing the final outcome of emotions and life situations.

दुआएँ भी बहुत माँगी, तहज्जुद भी पढ़ें हम ने फिर आख़िर में समझ आया, ये बातें हैं नसीबों की — Dipendra Singh 'Raaz'
वो शख़्स मेरे ग़म को समझे भी कैसे आख़िर चेहरे को पढ़ना तो उस को आता ही नहीं हैं — ATUL SINGH
क़ैस-ओ-लैला की ही मेहनत का नतीजा है 'शजर' कू-ब-कू ये जो मोहब्बत के अलम उठते हैं — Shajar Abbas
ये आख़िर बार तुम्हें दिल से लिख रहे हैं ख़त अरीज़ा फिर कभी दरिया में बहाएंगे नहीं — Azeem Dehlvi
चाहे कितना भी कुछ कर लो जीते जी तुम आख़िर में बस मिट्टी-मिट्टी रह जाती है — Naveen "Bashaarat"
और कितनी चाहते हो तुम मोहब्बत उस से आख़िर प्यासी दिन भर रह के पत्नी उम्र पति की लंबी माँगे — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
ढलता सूरज हम को ये एहसास दिलाने आता है हम कितने भी ऊपर जाएँ आख़िर डूब ही जाना है — Khalid Azad
तुझ पे मर के हम ने आख़िर अब ये जाना ख़ा-मख़ा ही तुझ को माने ज़िन्दगी हम — Prashant Beybaar
आख़िर में देखो हासिल है कुछ भी नहीं ये सब को शमशान बताया करता था — Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Short Anjam Shayari

Concise anjam shayari perfect for quick reads and expressing deep thoughts in a few words.

कभी शिरकत करूँँगा मैं तिरी महफ़िल रिहाई तो मिले इस क़ैद से आख़िर — Vikas Sanwa
तुझ सेे लड़ते-लड़ते आख़िर इस जहाँ तक आ गए देख तेरी आरज़ू में हम कहाँ तक आ गए — karan singh rajput
न कोई शिकवा शिकायत, न रोना-धोना, न कोशिश करूँँगा मैं रोकने की फ़क़त इतना कह दो, इस बेवफ़ाई की क्या वजह है? ख़ता आख़िर क्या है मेरी — A R Sahil "Aleeg"
ये तिरे इश्क़ का है नतीजा कि अब इश्क़ को और मुश्किल समझ बैठा हूँ — Dileep Kumar
इस रंग-ए-लहू से तू, क्या टीस मिलाता है हर बार नतीजा भी, निय्यत से नहीं मिलता — Arihant jain
अरे सब को पड़ी है बस यहाँ तो जान की आख़िर यहाँ पे फूल पेड़ों को लगाता तो नहीं है अब — Raunak Karn
ख़ुदा और इबलीस के रार का है नतीजा सुनो जॉन दुनिया कोई हासिल-ए-कुन नहीं है — A R Sahil "Aleeg"
पहले माँ की, फिर बहनों की, फिर बीवी, आख़िर में बेटी लड़कों की तो, ता-सिन गुज़री, जाते-हव्वा की ख़िदमत में — A R Sahil "Aleeg"
"तुम्हारा सारथी" तो लिख चुका हूँ ख़त के आख़िर में मगर शुरुआत में अब क्या लिखूँ इस कशमकश में हूँ — Saarthi Baidyanath
अधूरा छोड़ते हैं इस लिए भी ये क़िस्सा असीर-ए-इश्क़ सभी इन्तहा से डरते हैं — Kaif Uddin Khan
कर दूँ एलान अब तर्क-ए- ख़ुदा का पर सोचता हूँ मैं, आख़िर इस से होगा क्या — A R Sahil "Aleeg"

Anjam Shayari for Status

Perfect lines for WhatsApp and social media status reflecting the consequences of life and love.

सूरज, चाँद, सितारे सारे फीके हैं माँ की आँखें, आख़िर माँ की आँखें हैं — Shiva awasthi
मैं बताता हूँ कि आख़िर मौत क्या है और दुनियाओं को खुलता रास्ता है — Sanjay shajar
नाम लिखी हैं तेरे ग़ज़लें कितनी मैं ने ताजमहल को कोई आख़िर गाता कैसे — Reet
सोच में बैठे हैं तेरी इक सदी से यार हम मौत आख़िर यार कब फुरक़त में तेरे आएगी — Brajnabh Pandey
सिर्फ़ कोशिश का नतीजा ही नहीं है अल्ताफ़ फज़ले रब्बी से ये पाए है किनारे हम ने — Altaf Iqbal
वही साथ देते हैं आख़िर में जिन्हें हम पुकारा नहीं करते — Vineet Dehlvi
सब मारकर मुझे ही क्यूँ आख़िर में फिर कुचल गए — Deepika Jain
हर घड़ी बस उदास रहते हो जान आख़िर तुम्हें हुआ क्या है — shaan manral
आख़िर कहाँ तक पुकारेंगे बता हम तुझे मेरा गला अब बुलाते थक गया है तुझे — Pankaj kargeti
अरे! माँ तो हमेशा बोलती है बात सच आख़िर अरे! बेटा सभी माँ पे यहाँ तेवर बदलता है — Raunak Karn

Anjam Captions for Instagram

Creative captions based on anjam themes to express endings, realizations, and final truths.

दूर हो, पास हो आख़िर कहाँ हो या अभी तक मिरे हर ख़्वाब में हो — Meem Alif Shaz
ये तो दुनिया देख ही लेगी बा'द में आख़िर क्या रहता है जिस्म भले बूढा हो जाए प्यार सदा ही जवांँ रहता है — Nirbhay Nishchhal
आख़िर मैं बना हूँ शाइ'र‌ ही क्यूँँंँ कहीं ऐसा तो नहीं मैं पागल हूँ — SHIV SAFAR
दौर-ए-हाज़िर हो ये दौर-ए-आख़िर ख़ुदा यूँँ शजर रब से महव-ए-दुआ हो गया — Shajar Abbas
बाप के आराम के दिन आ गए बेटे को आख़िर कमाना आ गया — shaan manral
मैं सरकार की नाकामी पर उँगली नहीं उठाऊँगा आख़िर इक सरकारी नौकर के कारण मैं शाइ'र हूँ — SHIV SAFAR
यही सोचा अरे ये प्यार आख़िर हो गया कैसे रुकावट प्यार की अब तो तेरी इस ज़ात में होगी — Raunak Karn
अब मैं समझा आख़िर क्यूँँ कर रात बनाई है उस ने तारे गिन लें, बातें कर लें चाँद से, हिज्र के मारे लोग — Ashutosh Kumar "Baagi"

FAQs

People read anjam shayari when reflecting on life decisions, the end of relationships, or understanding how things turned out after emotional experiences.
Not always. While it often reflects serious or emotional outcomes, anjam shayari can also highlight lessons, closure, or acceptance.
Yes, many short anjam shayari lines are perfect for WhatsApp status to express thoughts about consequences and endings.
Anjam shayari focuses on the result of actions, while kismat shayari revolves around fate or destiny controlling outcomes.
Yes, it is often used to express the final outcome of love stories, whether they end in happiness, heartbreak, or lessons.
Yes, anjam shayari is available in both Hindi and English, often blending simple language with deep emotional meaning.