दिल साफ़ हो तो जल्वा-गह-ए-यार क्यूँँ न हो
आईना हो तो क़ाबिल-ए-दीदार क्यूँँ न हो
आलम तमाम उस का गिरफ़्तार क्यूँँ न हो
वो नाज़-पेशा एक है अय्यार क्यूँँ न हो
मुस्तग़नियाना तो जो करे पहले ही सुलूक
आशिक़ को फ़िक्र-ए-आक़िबत-कार क्यूँँ न हो
रहमत ग़ज़ब में निसबत-ए-बर्क़-ओ-सहाब है
जिस को शुऊ'र हो तो गुनहगार क्यूँँ न हो
दुश्मन तो इक तरफ़ कि सबब रश्क का है याँ
दर का शिगाफ़-ओ-रखना-ए-दीवार क्यूँँ न हो
आयात-ए-हक़ हैं सारे ये ज़र्रात-ए-काएनात
इंकार तुझ को होवे सो इक़रार क्यूँँ न हो
हर-दम की ताज़ा मर्ग-ए-जुदाई से तंग हूँ
होना जो कुछ है आह सो यक-बार क्यूँँ न हो
मू-ए-सफ़ेद हम को कहे है कि ग़ाफ़िलाँ
अब सुब्ह होने आई है बेदार क्यूँँ न हो
नज़दीक अपने हम ने तो सब कर रखा है सहल
फिर 'मीर' इस में मुर्दन-ए-दुश्वार क्यूँँ न हो
Read Full