Adv Aaves Shaikh

Adv Aaves Shaikh

@aavesshaykh

Adv Aaves Shaikh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Adv Aaves Shaikh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

20

Likes

35

Shayari
Audios
  • Sher(14)
  • Ghazal(6)

Sher

भला हुआ कि ये दिल बंद हो गया आवेस जहाॅं का दर्द इसी छोटी सी मशीन में था — Adv Aaves Shaikh
प्यार का ख़्वाब न आ जाए कहीं अब यही ख़ौफ़ जगाता है मुझे — Adv Aaves Shaikh
तुम जीते और मैं हारा मैं हारा और तुम जीते तुम ने ये सब झूठ सुना हो ऐसा भी हो सकता है — Adv Aaves Shaikh
तेरा हर रूप जानता हूँ मगर क्या करूँँ तुझ सेे प्यार करता हूँ — Adv Aaves Shaikh
उड़ा आया था उस को पर मेरे बा'द उसे आज़ादी पिंजरा हो गई थी — Adv Aaves Shaikh
मैं तुम सेे दो घड़ी क्या मिलने आया मेरी तन्हाई तन्हा हो गई थी — Adv Aaves Shaikh
हम ये समझे थे हो गया है अरेस्ट दर्द पर बेल पर निकल आया — Adv Aaves Shaikh
इस सेे मेरे घर की साँसें चलती थीं मैं गुब्बारों में साँसें भर के बेचता था — Adv Aaves Shaikh
मेरी दुश्मन ये वकालत निकली प्यार के ख़त को वो नोटिस समझे — Adv Aaves Shaikh
वो मेरी बस में तो होती है मगर वो मेरे बस में नहीं होती है — Adv Aaves Shaikh
उस ने वा'दा कभी किया ही नहीं और हम ऐतिबार करते रहे — Adv Aaves Shaikh
तेरे नक़्श-ए-क़दम पे चलते चलते मुझे चेहरा बदलना आ गया है — Adv Aaves Shaikh
मेरी आँखों को कल तेरी ज़रूरत ज़रूरत से ज़ियादा हो गई थी — Adv Aaves Shaikh
मैं उस को मुख़्तलिफ़ समझा था 'आवेस' मगर फिर वो भी दुनिया हो गई थी — Adv Aaves Shaikh

Ghazal