तेरी कोई ख़ता नहीं मेरे यार
ज़िन्दगी मैं ने ख़ुद ही की दुश्वार
हम को मालूम था कि चोर है कौन
इस लिए भी ख़फ़ा था पहरेदार
कल उसी शादी का तलाक़ हुआ
जिस
में हम तुम मिले थे पहली बार
गाड़ियों में भी फ़र्क़ था अपनी
मेरी बाइक थी और आप की कार
मुस्कुरा कर के सारी दुनिया को
हम ने पागल बनाया था हर बार
सामने देख कर जुदाई को
टूट कर हम मिले थे पहली बार
उस के और अपने दरमियान 'आवेस'
जाने किस ने बनाई थी दीवार
— Adv Aaves Shaikh















