Nikunj Rana

Nikunj Rana

@nikunjrana

Nikunj Rana shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nikunj Rana's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

36

Likes

83

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

लोग इस इक बात को भी बात में ही लाते हैं तुम भी तो शाइ'र हो क्या तुम ने मोहब्बत की कभी — Nikunj Rana
जो पहली मोहब्बत मोहब्बत में हारा नहीं मिलता फिर वो दुबारा दुबारा — Nikunj Rana
सुना है ये तिरे हमदर्द के जैसे नहीं हैं हम मोहब्बत में ये तुम भी जान लो कोई नहीं है कम — Nikunj Rana
दिल कहीं ये फिर से हरकत में न आए शख़्स कोई फिर मुसीबत में न आए — Nikunj Rana
साथ हम सेे निभाया नहीं जाता कोई दिल फिर दुखाया नहीं जाता — Nikunj Rana
हो सकता है दिलों पर छाने के बा'द किसी दिल में रहे हम जाने के बा'द — Nikunj Rana
माना यूँँ हमारे कोई सफ़र नहीं मिलते हर किसी को हम जैसे हम सफ़र नहीं मिलते — Nikunj Rana
हम में कभी मोहब्बत फिर से जगाए आए फिर इक दफ़ा हमें वो ज़िंदा बनाए आए — Nikunj Rana
दो पल में कोई भी बात दिल के करार पे नहीं आती ये जो मोहब्बत हैं जाँ बिना ए'तिबार के नहीं आती — Nikunj Rana
शाख से टूट कर काँटों पे आएँगे हम हैं वो फूल कुचले नहीं जाएँगे — Nikunj Rana
उस के दिल से कोई आख़िर हम निकालें और कैसे जो हक़ीक़त है हक़ीक़त को भुला दें और कैसे — Nikunj Rana
हमारे गाँव में ठहरो ना इक दो दिन मोहब्बत के लिए बरसात मौसम है — Nikunj Rana
ज़्यादा समझने वालो में से हम हैं ही नहीं कह दो वो बातें तुम ने कभी जो कही नहीं — Nikunj Rana
ज़िंदा रहने की उम्र होती हो जीने की कोई उम्र नहीं होती — Nikunj Rana
पहले कह साफ़ करना है बेहतर ज़िन्दगी भर सताया नहीं जाता — Nikunj Rana
उसे शायद भुलाने के तरीक़े में अरे हम याद कर बैठे तरीक़े में — Nikunj Rana
सालों की मोहब्बत अब किस के नाम की जाए क्यूँँ ये ज़िंदगी अपनी यूँँ तमाम की जाए — Nikunj Rana
मुझे हो गया क्या नशा क्या मज़ा क्या तिरी इक हँसी फिर दवा क्या दवा क्या — Nikunj Rana
मैं यूँँ ही हर एक शख़्स के साथ जाम पे तो नहीं आता ये दिल बड़ा तो बहुत हैं लेकिन तमाम पे तो नहीं आता — Nikunj Rana
उन की नज़रों से हमें थी देखनी जन्नत कई पर वो बिछड़े यूँँ कि बस सारे नज़ारे खो गए — Nikunj Rana

Ghazal