I Miss You Shayari - Express the pain of longing and distance with heartfelt verses

When words fail to express the ache of someone's absence, I miss you shayari bridge the gap. Explore a soulful collection of verses that capture the essence of longing, memories, and the wait for a loved one.

What is I miss you shayari?

I miss you shayari is a form of Urdu and Hindi poetry that focuses on the theme of longing and the emotional state of missing a significant person in one's life.

I Miss You Shayari in Hindi

Deeply moving lines written in Hindi to express the void left by a loved one.

इस तरह रोते हैं हम याद तुझे करते हुए जैसे तू होता तो सीने से लगा लेता हमें — Vikram Gaur Vairagi
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
तुम को हिचकी लेने से भी दिक़्क़त थी मैं ने तुम को याद ही करना छोड़ दिया — Mehshar Afridi
भुला के दूल्हा जिसे बैठता है मंडप में वो चेहरा आख़िरी फेरे में याद आता है — Shanawar Kiratpuri
उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है — Ashu Mishra
याद भी आता नहीं कुछ भूलता भी कुछ नहीं या बहुत मसरूफ़ हूँ मैं या बहुत फ़ुर्सत में हूँ — Bharat Bhushan Pant
बिछड़ गया हूँ मगर याद करता रहता हूँ किताब छोड़ चुका हूँ पढ़ाई जारी है — Ali Zaryoun
कल मेरी एक प्यारी सहेली किताब में इक ख़त छुपा रही थी कि तुम याद आ गए — Anjum Rehbar
भुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता है मोहब्बत करने वाला इस लिए बर्बाद रहता है — Munawwar Rana
ख़ुदा ने ये सिफ़त दुनिया की हर औरत को बख़्शी है कि वो पागल भी हो जाए तो बेटे याद रहते हैं — Munawwar Rana

If you are feeling the pain of separation, these verses on yaad shayari will resonate with you.

I Miss You Shayari on Love

Romantic verses dedicated to the partner who is far away from your sight but close to your heart.

मैं कुछ बता नहीं सकता वो मेरी क्या थी 'अली' कि उस को देख के बस अपनी याद आती थी — Ali Zaryoun
कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब आज तुम याद बे-हिसाब आए — Faiz Ahmad Faiz
जब तुझे याद कर लिया सुब्ह महक महक उठी जब तेरा ग़म जगा लिया रात मचल मचल गई — Faiz Ahmad Faiz
आईने आँख में चुभते थे बिस्तर से बदन कतराता था एक याद बसर करती थी मुझे मैं साँस नहीं ले पाता था — Tehzeeb Hafi
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम — Ahmad Faraz
इन्हें अपनी ज़रूरत के ठिकाने याद रहते हैं कहाँ पर है खिलौनों की दुकाँ बच्चे समझते हैं — Munawwar Rana
मैं ने बोला था याद मत आना झूठ बोला था याद आओ मुझे — Ali Zaryoun
तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं — Faiz Ahmad Faiz
कितने नादाँ हैं तेरे भूलने वाले कि तुझे याद करने के लिए उम्र पड़ी हो जैसे — Ahmad Faraz
तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रास्ता तुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने — Munawwar Rana

True love often comes with the trial of intezaar shayari and waiting.

I Miss You Shayari with Meaning

Poetry that explores the philosophical side of absence and the weight of memories.

कब तुम्हें इश्क़ पे मजबूर किया है हम ने हम तो बस याद दिलाते हैं चले जाते हैं — Abbas Tabish
किसी को याद रख के भूल जाना किसी का भूल जाना याद रहना — Rachit Dixit
अब तो हर बात याद रहती है ग़ालिबन मैं किसी को भूल गया — Jaun Elia
सोचता हूँ कि उस की याद आख़िर अब किसे रात भर जगाती है — Jaun Elia
हम को यारों ने याद भी न रखा 'जौन' यारों के यार थे हम तो — Jaun Elia
ज़रा सी बात सही तेरा याद आ जाना ज़रा सी बात बहुत देर तक रुलाती थी — Nasir Kazmi
उस की याद आई है साँसों ज़रा आहिस्ता चलो धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है — Rahat Indori
क्या सितम है कि अब तिरी सूरत ग़ौर करने पे याद आती है — Jaun Elia
याद उसे इंतिहाई करते हैं सो हम उस की बुराई करते हैं — Jaun Elia
जाते जाते आप इतना काम तो कीजे मिरा याद का सारा सर-ओ-सामाँ जलाते जाइए — Jaun Elia

Reflect on the deeper life shayari of life and relationships through these words.

I Miss You Shayari on Emotions

Verses that capture the raw and unfiltered feelings of heart-wrenching loneliness.

हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है वो हर इक बात पर कहना कि यूँँ होता तो क्या होता — Mirza Ghalib
भूलना चाहा अगर उस को कभी और भी वो याद आया देर तक — Nawaz Deobandi
एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं — Firaq Gorakhpuri
शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं — Firaq Gorakhpuri
तुम्हारी याद में जीने की आरज़ू है अभी कुछ अपना हाल सँभालूँ अगर इजाज़त हो — Jaun Elia
अपनी तन्हाई मिरे नाम पे आबाद करे कौन होगा जो मुझे उस की तरह याद करे — Parveen Shakir
तुम से छुट कर भी तुम्हें भूलना आसान न था तुम को ही याद किया तुम को भुलाने के लिए — Nida Fazli
दिल धड़कने का सबब याद आया वो तिरी याद थी अब याद आया — Nasir Kazmi
ग़रज़ कि काट दिए ज़िंदगी के दिन ऐ दोस्त वो तेरी याद में हों या तुझे भुलाने में — Firaq Gorakhpuri
अब तो उन की याद भी आती नहीं कितनी तन्हा हो गईं तन्हाइयाँ — Firaq Gorakhpuri

Sometimes missing someone leads to a deep sense of tanhai shayari in the soul.

2 Line I Miss You Shayari

Short, crisp, and powerful two-liners that say everything in just a few words.

याद तो होंगी वो बातें तुझे अब भी लेकिन शेल्फ़ में रक्खी हुई बंद किताबों की तरह — Parveen Shakir
वो तड़प जाए इशारा कोई ऐसा देना उस को ख़त लिखना तो मेरा भी हवाला देना — Azhar Inayati
रहता है इबादत में हमें मौत का खटका हम याद-ए-ख़ुदा करते हैं कर ले न ख़ुदा याद — Akbar Allahabadi
ग़ुर्बत की ठंडी छाँव में याद आई उस की धूप क़द्र-ए-वतन हुई हमें तर्क-ए-वतन के बा'द — Kaifi Azmi
तुझे भूल जाने की कोशिशें कभी कामयाब न हो सकीं तिरी याद शाख़-ए-गुलाब है जो हवा चली तो लचक गई — Bashir Badr
याद उसे भी एक अधूरा अफ़्साना तो होगा कल रस्ते में उस ने हम को पहचाना तो होगा — Javed Akhtar
वही फिर मुझे याद आने लगे हैं जिन्हें भूलने में ज़माने लगे हैं — Khumar Barabankvi
यूँँही दिल ने चाहा था रोना-रुलाना तिरी याद तो बन गई इक बहाना — Sahir Ludhianvi
याद उस की इतनी ख़ूब नहीं 'मीर' बाज़ आ नादान फिर वो जी से भुलाया न जाएगा — Meer Taqi Meer
हम भूल सके हैं न तुझे भूल सकेंगे तू याद रहेगा हमें हाँ याद रहेगा — Ibn E Insha
ज़रा देर बैठे थे तन्हाई में तिरी याद आँखें दुखाने लगी — Adil Mansuri

I Miss You Shayari for Status

Perfectly sized poetry for your WhatsApp, Instagram, and Facebook status updates.

कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा वो जो मिल गया उसे याद रख जो नहीं मिला उसे भूल जा — Amjad Islam Amjad
आ गई याद शाम ढलते ही बुझ गया दिल चराग़ जलते ही — Muneer Niyazi
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं — Saghar Siddiqui
'अमीर' अब हिचकियाँ आने लगी हैं कहीं मैं याद फ़रमाया गया हूँ — Ameer Minai
बारे दुनिया में रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो — Meer Taqi Meer
वो कोई दोस्त था अच्छे दिनों का जो पिछली रात से याद आ रहा है — Nasir Kazmi
वफ़ा करेंगे निबाहेंगे बात मानेंगे तुम्हें भी याद है कुछ ये कलाम किस का था — Dagh Dehlvi
नहीं आती तो याद उन की महीनों तक नहीं आती मगर जब याद आते हैं तो अक्सर याद आते हैं — Hasrat Mohani
किस मुँह से करें उन के तग़ाफ़ुल की शिकायत ख़ुद हम को मोहब्बत का सबक़ याद नहीं है — Hafeez Banarasi
न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे — Asad Bhopali
दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया जब चली सर्द हवा मैं ने तुझे याद किया — Josh Malihabadi

Short I Miss You Captions

Brief emotional snippets ideal for photo captions and quick messages.

ज़िक्र जब होगा मोहब्बत में तबाही का कहीं याद हम आएँगे दुनिया को हवालों की तरह — Sudarshan Fakir
तुम को भुला रही थी कि तुम याद आ गए मैं ज़हर खा रही थी कि तुम याद आ गए — Anjum Rehbar
कुछ इस तरह से याद आते रहे हो कि अब भूल जाने को जी चाहता है — Akhtar Shirani
अब जी में है कि उन को भुला कर ही देख लें वो बार बार याद जो आएँ तो क्या करें — Akhtar Shirani
सहज याद आ गया वो लाल होली-बाज़ जूँ दिल में गुलाली हो गया तन पर मिरे ख़िर्क़ा जो उजला था — Wali Uzlat
आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा आज फिर याद कोई चोट पुरानी आई — Iqbal Ashhar
फूल ही फूल याद आते हैं आप जब जब भी मुस्कुराते हैं — Sajid Premi
रात यूँँ दिल में तिरी खोई हुई याद आई जैसे वीराने में चुपके से बहार आ जाए — Faiz Ahmad Faiz
याद आओ मुझे लिल्लाह न तुम याद करो मेरी और अपनी जवानी को न बर्बाद करो — Akhtar Shirani
मुद्दतें हो गईं बिछड़े हुए तुम से लेकिन आज तक दिल से मिरे याद तुम्हारी न गई — Akhtar Shirani
वो तमाशा ओ खेल होली का सब के तन रख़्त-ए-केसरी है याद — Faez Dehlvi
दूर रह कर न करो बात क़रीब आ जाओ याद रह जाएगी ये रात क़रीब आ जाओ — Sahir Ludhianvi

I Miss You Quotes and Thoughts

Meaningful prose and poetic thoughts for when you find yourself lost in their memories.

वो नहीं मिला तो मलाल क्या, जो गुज़र गया सो गुज़र गया उसे याद कर के ना दिल दुखा, जो गुज़र गया सो गुज़र गया — Bashir Badr
मैं जाता हूँ दिल को तिरे पास छोड़े मिरी याद तुझ को दिलाता रहेगा — Khwaja Meer Dard
जब भी कोई मंज़िल हासिल करता हूँ याद बहुत आती हैं तेरी ता'रीफ़ें — Tanoj Dadhich
आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने — Taruna Mishra
इस रास्ते में जब कोई साया न पाएगा ये आख़िरी दरख़्त बहुत याद आएगा — Azhar Inayati
परिंदे होते तो डाली पर लौट भी जाते हमें न याद दिलाओ कि शाम हो गई है — Rajesh Reddy
मुझे याद करने से ये मुद्दआ' था निकल जाए दम हिचकियाँ आते आते — Dagh Dehlvi
अपना बचपन भूल बैठा हूँ मगर अब भी तेरा रोल नंबर याद है — Salman Zafar
ये शहर-ए-अजनबी में अब किसे जा कर बताएँ हम कहाँ के रहने वाले हैं कहाँ की याद आती है — Ashu Mishra
वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो वही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो — Momin Khan Momin
दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से कमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से — Jaleel 'Aali'

FAQs

You can use these verses when you are feeling lonely, reminiscing about past memories, or wanting to let someone know they are in your thoughts.
No, while often romantic, these verses can also express the absence of friends, family members, or even a past version of oneself.
The word 'yaad' translates to memory or remembrance, which is the core ingredient of any poetry centered around missing someone.
Yes, short 2-line shayari is specifically popular for status updates to subtly hint at your emotional state.
There is no major difference; I Miss You is the modern English expression, while Yaad Shayari is the traditional Hindi/Urdu term for the same emotion.