roz thoda bahut gham kamaate rahe | रोज़ थोड़ा बहुत ग़म कमाते रहे

  - Dileep Kumar

रोज़ थोड़ा बहुत ग़म कमाते रहे
फिर उसी को कमाई बताते रहे

'इश्क़ करते रहे 'उम्र भर और फिर
'उम्र भर 'इश्क़ से खौफ़ खाते रहे

और कुछ साफ़ किरदार के लोग ही
देश में बस्तियों को जलाते रहे

होश में आ न जाऊँ कहीं इस लिए
जाम पे जाम मुझ को पिलाते रहे

जाननी थी सभी को कहानी मिरी
हम मगर इक फ़साना सुनाते रहे

  - Dileep Kumar

Hindustan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dileep Kumar

As you were reading Shayari by Dileep Kumar

Similar Writers

our suggestion based on Dileep Kumar

Similar Moods

As you were reading Hindustan Shayari Shayari