Lal Chand Falak

Lal Chand Falak

@lal-chand-falak

Lal Chand Falak shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Lal Chand Falak's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

15

Content

6

Likes

98

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Nazm(4)

Sher

भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ — Lal Chand Falak
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी — Lal Chand Falak

Nazm

ख़ौफ़-ए-आफ़त से कहाँ दिल में रिया आएगी बात सच्ची है जो वो लब पे सदा आएगी दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी मैं उठा लूँगा बड़े शौक़ से उस को सर पर ख़िदमत-ए-क़ौम-ओ-वतन में जो बला आएगी सामना सब्र ओ शुजाअत से करूँँगा मैं भी खिंच के मुझ तक जो कभी तेग़-ए-जफ़ा आएगी ग़ैर ज़ोम और ख़ुदी से जो करेगा हमला मेरी इमदाद को ख़ुद ज़ात-ए-ख़ुदा आएगी आत्मा हूँ मैं बदल डालूँगा फ़ौरन चोला क्या बिगाड़ेगी अगर मेरी क़ज़ा आएगी ख़ून रोएगी समा पर मेरे मरने पे शफ़क़ ग़म मनाने के लिए काली घटा आएगी अब्र-ए-तर अश्क बहाएगा मिरे लाशे पर ख़ाक उड़ाने के लिए बाद-ए-सबा आएगी ज़िंदगानी में तो मिलने से झिझकती है 'फ़लक' ख़ल्क़ को याद मिरी ब'अद-ए-फ़ना आएगी — Lal Chand Falak
भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ मुर्दा-दिली का झंडा फेंको ज़मीन पर तुम ज़िंदा-दिली का हर-सू परचम उड़ाए जाओ लाओ न भूल कर भी दिल में ख़याल-ए-पस्ती ख़ुश-हाली-ए-वतन का बेड़ा उठाए जाओ तन-मन मिटाए जाओ तुम नाम-ए-क़ौमीयत पर राह-ए-वतन में अपनी जानें लड़ाए जाओ कम-हिम्मती का दिल से नाम-ओ-निशाँ मिटा दो जुरअत का लौह-ए-दिल पर नक़्शा जमाए जाओ ऐ हिंदूओ मुसलमाँ आपस में इन दिनों तुम नफ़रत घटाए जाओ उल्फ़त बढ़ाए जाओ 'बिक्रम' की राज-नीती 'अकबर' की पॉलीसी की सारे जहाँ के दिल पर अज़्मत बिठाए जाओ जिस कश्मकश ने तुम को है इस क़दर मिटाया तुम से हो जिस क़दर तुम उस को मिटाए जाओ जिन ख़ाना-जंगियों ने ये दिन तुम्हें दिखाए अब उन की याद अपने दिल में भुलाए जाओ बे-ख़ौफ़ गाए जाओ ''हिन्दोस्ताँ हमारा'' और ''वंदे-मातरम'' के नारे लगाए जाओ जिन देश सेवकों से हासिल है फ़ैज़ तुम को इन देश सेवकों की जय जय मनाए जाओ जिस मुल्क का हो खाते दिन रात आब-ओ-दाना उस मलक पर सरों की भेटें चढ़ाए जाओ फाँसी का जेल का डर दिल से 'फ़लक' मिटा कर ग़ैरों के मुँह पे सच्ची बातें सुनाते जाओ — Lal Chand Falak