दिन भर थकान और बस

दिल में गुमान और बस

क़ाज़ी के हाथ कुछ नहीं
कोई बयान और बस

करने को और कुछ नहीं
उस का बखान और बस

सब कुछ उसी पे मुनहसिर
वो मेहरबान और बस

ये आसमान तेरा है
भर ले उड़ान और बस

अपने दुखों पे रोते हैं
हम ये मकान और बस

— Dileep Kumar

More by Dileep Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Dileep Kumar →

Taareef Shayari Collection

Shers of taareef shayari collection.

All Taareef Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling