Aasra Shayari - Dil ko sahara dene wali umeed aur bharosa bhari lines

Aasra shayari expresses the feeling of finding support and hope when life feels uncertain. These lines reflect emotional strength, trust, and the comfort of having someone or something to rely on. Whether it’s about love, life, or inner courage, aasra poetry brings a sense of relief and reassurance to the heart.

What is Aasra Shayari?

Aasra shayari is poetry that expresses the feeling of support, hope, and emotional reliance. It reflects the comfort of having someone or something to lean on during difficult times.

Aasra Shayari in Hindi

Meaningful aasra shayari in Hindi expressing hope, trust, and emotional support.

या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को — Shahryar
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से — Akhtar Shirani
न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था — Firaq Gorakhpuri
तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr
दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता — Ahmad Faraz
उसे भी धोका मिलेगा यक़ीन है मुझ को भरोसा वो भी किसी पर तो कर रहा होगा — Aqib Jawed
तदबीर के दस्त-ए-रंगीं से तक़दीर दरख़्शाँ होती है क़ुदरत भी मदद फ़रमाती है जब कोशिश-ए-इंसाँ होती है — Hafeez Banarasi
कभी ये भी नहीं पूछा है गर्दन पे निशाँ कैसा हमें अंधी मोहब्बत थी हमें अंधा भरोसा था — Shayra kirti
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे — Shakeel Badayuni
जब अपना दिल ख़ुद ले डूबे औरों पे सहारा कौन करे कश्ती पे भरोसा जब न रहा तिनकों पे भरोसा कौन करे — Anand Narayan Mulla
हर-चंद ए'तिबार में धोके भी हैं मगर ये तो नहीं किसी पे भरोसा किया न जाए — Jaan Nisar Akhtar

If you value emotional trust, explore more through bharosa shayari .

Aasra Shayari on Life

Lines that show how hope and support guide us through life’s struggles.

हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi
उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
तिरा दिल मुस्कुराएगा दुआ है हमें भी तो भरोसा है ख़ुदा पर — Meem Alif Shaz
इक अँगूठी की मदद से तो गए हनुमत वहाँ और चूड़ी की मदद से आ गए वापस यहाँ — Tanoj Dadhich
वो कहते हैं मैं ज़िंदगानी हूँ तेरी ये सच है तो उन का भरोसा नहीं है — Aasi Ghazipuri
जान तुझ पर कुछ ए'तिमाद नहीं ज़िंदगानी का क्या भरोसा है — Khan Arzoo Sirajuddin Ali
तुम्हारी ख़ानदानी रस्म रस्म-ए-बेवफ़ाई है हमीं पागल थे जो तुम पर भरोसा कर लिया हम ने — Shajar Abbas
भरोसा मुझ पे रक्खो और कुछ पल रुका हूँ, मैं अभी हारा नहीं हूँ — Divy Kamaldhwaj
भरोसा तोड़ कर अच्छा किया तुम ने मैं दुनिया पर भरोसा करने वाला था — Aatish Alok

For deeper reflections, check out life shayari that captures life’s journey.

Aasra Shayari on Love

Romantic shayari where love becomes a source of strength and comfort.

बहुत मज़ाक़ उड़ाते हो तुम ग़रीबों का मदद तो करते हो तस्वीर खींच लेते हो — Nawaz Deobandi
जो आए मदद को कोई ऐसा भी नहीं है ये टूट सके मुझ सेे वो पिंजरा भी नहीं है — Amaan Pathan
ख़ुद से मैं ये कहता हूँ कि सब ठीक है लेकिन मुझ को मिरी बातों पे भरोसा भी नहीं है — Amaan Pathan
जिन पे होता है बहुत दिल को भरोसा 'ताबिश' वक़्त पड़ने पे वही लोग दग़ा देते हैं — Tabish Dehlvi
जानता हूँ, है जहाँ ये झूठ लेकिन मैं भरोसा तुम पे करना चाहता हूँ — Charagh
ख़ुद से मैं ये कहता हूँ कि सब ठीक है लेकिन मुझ को मिरी बातों पे भरोसा भी नहीं है — Amaan Pathan
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उमीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
जीना वो क्या जो हो नफ़स-ए-ग़ैर पर मदार शोहरत की ज़िंदगी का भरोसा भी छोड़ दे — Allama Iqbal
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi
मुझे अगले पल का भरोसा नहीं कोई लोग कहते है सो साल जियेंगे आप — karan singh rajput

Love often becomes a source of support, just like in love shayari .

Aasra Shayari with Meaning

Carefully written aasra lines with clear meanings to understand deeper emotions.

जिस के लिए थे कर रहे शादी की बात घर उस ने कहा कि तुमपे भरोसा नहीं रहा — Prashant Sitapuri
दूसरी साँस का भरोसा नहीं एक ही साँस में चलो जी लें — Saarthi Baidyanath
भरोसा भाईयों पर कर रहा हूँ वसीयत तक ज़ुबानी चल रही है — Hamza Bilal
था महज़ तुम्हें भरोसा यार करना हो न पाया और मोहब्बत मुझे करनी यही कर यार पाया — Zain Aalamgir
दे दी ज़बान फिर भी भरोसा नहीं हुआ अब ऐसा क्या करें जो उन्हें ए'तिबार हो — Prashant Sitapuri
भरोसा कौन अब किस पर करेगा और कैसे भरोसा तोड़ने वाला हमारा यार निकला — Atul K Rai
उसे मुझ पर भरोसा तो बहुत था पर वो कहती रहती थी "बदनाम कर दूँगा" — karan singh rajput

To explore emotional depth further, read ehsaas shayari .

Aasra Shayari on Hope and Umeed

Shayari that reflects positivity, faith, and the light of umeed in tough times.

लोगों पर अब भरोसा नहीं है मैं हवाओं से दुख बाँटता हूँ — karan singh rajput
आप से तो कुछ भी है छुपा नहीं हुआ फिर आप को भी क्यूँँ भरोसा नहीं हुआ? — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
भरोसा आप को इतना है मुझ पे भरोसा टूट भी सकता है समझे — Kush Pandey ' Saarang '
मिलोगी तुम मुझे ही बा'द में जाना भरोसा था मिरे दिल को ज़माने से — Kaviraj " Madhukar"
सुनी है ये ख़बर जबसे भरोसा उठ गया मेरा दवाई खा रहे थे जो दवाई खा गई उन को — Tarique Jamal
अब आइना मेरा सहारा ना रहा वो मर गया मुझ पे भरोसा था जिसे — Pushkar Tripathi
इस क़दर दिल सहे ज़द ठीक नहीं इश्क़ की इतनी भी हद ठीक नहीं बंद कमरे से निकल आ बाहर दर्द की इतनी मदद ठीक नहीं — Nakul kumar
मोहब्बत में मिले हैं इतने धोखे मोहब्बत से भरोसा उठ गया है — Shajar Abbas
भरोसा इस ज़माने में करें किस पर टके में बिक रहीं अख़बार की बातें — Vivek Vistar

For more uplifting lines, visit umeed shayari .

2 Line Aasra Shayari

Short and powerful two-line shayari expressing support and reassurance.

डाल भी करती रही वा'दा ख़िलाफ़ी पेड़ का पूरा भरोसा ख़ाक कर के — Abhay Mishra
किसी की बात पर कर के भरोसा हम अपना वक़्त ज़ाया' कर रहें हैं — gulab muntazir
तुम ने सोचा मैं दुश्मन से जा मिल लूँगा मैं ने हर बार भरोसा खोना होता है — Piyush Sharma
मैं चाहता हूँ मुझे छोड़ कर चली जाओ मुझे भरोसा नहीं होता तुमपे अब बिल्कुल — Nirbhay Nishchhal
जो मेरे सामने कहता है औरों को बुरा उस का भरोसा क्या किसी के सामने कहदे बुरा मुझ को — Aasif Buldhanvi
कुछ किताबें इस जहाँ में इस क़दर बदनाम हैं आदमी का इन किताबों से भरोसा उठ गया — Saarthi Baidyanath
भरौसा तो नहीं तोड़ा कभी भी मगर मुझ को उसी ने तोड़ ड़ाला — Meem Alif Shaz
चराग़ों हवा से करो दोस्ती यहाँ आदमी का भरोसा नहीं — Meem Alif Shaz
कि टूटे हुए काँच के हू-ब-हू है मिरा ये भरोसा तुम्हारी वफ़ा छू दे तब भी यक़ीनन तुम्हें दर्द होगा — Bhoomi Srivastava
बदन से वो लिबासों को हटाना चाहता है अदब से देखना पर ये भरोसा चाहता है — Aatish Indori

Short Aasra Shayari

Brief aasra shayari that delivers hope and comfort in just a few words.

अब भरोसा किसी का न करना 'शिवम्' दर्द होता बहुत जब भी टूटे भरम — Shivam Mishra
अभी बात होगी, अभी फ़ैसला भरोसा नहीं है किसी का यहाँ — Meem Alif Shaz
बिछड़'कर आप जिस दिन से गए हो भरोसा उठ गया है ज़िन्दगी से — Sohil Barelvi
नहीं मालूम वो किस शक्ल में करता मदद मेरी फ़रिश्तों की सुनी है यार परछाई नहीं होती — Sagar Sahab Badayuni
ये और बात है तू खाता रहा क़सम अफ़सोस अब भरोसा लेकिन नहीं रहा — Shadab khan
तोड़ देगी वो भरोसा, फिर करूँँगा मैं यक़ीं ख़ैर! मैं तो जानता भी हूँ कि दुनिया गोल है — Vijay Potter Singhadiya
उस की सूरत के जब अवराक़ पलट कर देखे होश ही उड़ गए ख़ुद पर भी भरोसा न हुआ — Javed Aslam
भरोसा तुझ पे करते हैं तेरा दीदार करते हैं भरोसा तू भी कर हम भी तुझी से प्यार करते हैं — Danish Balliavi
कंठ से ज़हर नीचे आ पहुँचा भोले शंकर मदद करो मेरी — Sohil Barelvi
बेवफ़ाओं से है उमीद-ए-वफ़ा वहम का टूटना ही बेहतर है — shampa andaliib

Aasra Shayari for WhatsApp Status

Express your emotions of support and trust with perfect WhatsApp status lines.

तू भरोसा भी करता है जिस पे बे-वजह होगा नाराज़ तुझ से — Danish Balliavi
मुहब्बत पे भरोसा हो रहा है अब ज़माने को भरे हैं जो घुटन से दिल दिखाने अब हमें होंगे — Sagar Sahab Badayuni
मैं जो रोया उमीद टूटी है दिल तो टूटा है मेरा पहले भी — Mohit Dixit
मैं थोड़ा साथ देकर के अकेला छोड़ देता हूँ भरोसा मत करो मुझ पर भरोसा तोड़ देता हूँ — Kaviraj " Madhukar"
अज़िय्यत हमारी हमीं तक रहेगी भरोसा नहीं है हमें अब किसी पर — Bhoomi Srivastava
वो जाने हम से ही क्यूँ दिल लगाए बैठा है वो सिर्फ़ हम पे भरोसा जताए बैठा है — Danish Balliavi
किसी को अपना सारा राज़ ऐ नादान हरगिज़ यूँँ बताया भी नहीं जाता ये दुनिया है यहाँ तो हर किसी पे यूँँ भरोसा ये जताया भी नहीं जाता — Danish Balliavi
बड़े भोले हो या शायद नहीं हो जो कर बैठे हो तुम उन पे भरोसा — Meem Alif Shaz

Aasra Shayari Captions

Emotional captions for Instagram that reflect hope, support, and positivity.

भरोसा था मुझ को न बदलेगा वो पर बदलते सभी हैं यहाँ हौले हौले — Alankrat Srivastava
नया इश्क़ मुझ को मिला तो है लेकिन नए इश्क़ पर भी भरोसा नहीं है — jaani Aggarwal taak
ये साल भी उमीद के आगे न बढ़ सका इक उम्र और गँवा दिया, ज़िंदा भी रह गए — Aadil Sulaiman
आप पर कोई भरोसा क्यूँ करे आप भी हैं आदमी सरकार के — Umesh Maurya
तुम उस की आँखों पे भरोसा ही मत करना बेहद शातिर होती हैं ख़ामोश हवाएँ — Meem Alif Shaz
भरोसा जब भी करना फ़े'ल पर करना कोई भी लफ़्ज़ हो सच्चा नहीं होता — A R Sahil "Aleeg"
भरोसा करूँँ तो करूँँ कैसे यारों हाँ, वादों से अब तक तो मुकरा नहीं है — jaani Aggarwal taak
दिल को न थी उमीद कि बदलेगा ये नसीब लेकिन बदल गया है ख़ुदा का लिखा हुआ — Ajeetendra Aazi Tamaam
आदमी को बस इक ही शख़्स पे भरोसा है जो उसी के अंदर गुमनाम सा हमेशा है — Meem Alif Shaz
घरों से निकले जलाने सब कुछ मदद को आगे न आया कोई — Manoj Devdutt
रस्सी तो जल गई है मगर बल नहीं गया साक़ी पिला न जाम मदद-गार की तरह — Shivansh Singhaniya

FAQs

Yes, aasra shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys hope, trust, and emotional strength in a simple yet meaningful way.
No, it is not limited to love. Aasra shayari can also reflect support in life, friendship, family bonds, and inner strength.
It mainly expresses hope, trust, reassurance, emotional support, and the feeling of not being alone during tough times.
While sad shayari focuses on pain and sorrow, aasra shayari highlights hope, support, and the strength to move forward despite challenges.
Yes, these lines work beautifully as Instagram captions, especially when you want to express emotional depth, support, or positivity.
Yes, aasra shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible to a wide audience.