Ganesh gorakhpuri

Ganesh gorakhpuri

@www.ganeshdubey560

Ganesh gorakhpuri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ganesh gorakhpuri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

73

Likes

175

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

जो पीर मरहम को लगाता ज़ख़्म पर मारा गया जिस को भरोसा है ख़ुदा पर इश्क़ दोबारा करे — Ganesh gorakhpuri
पोशीदा के जैसे सपने झाँक रहे थे मिरे सभी शायद मिरे पिता आज भी पुराना कपड़ा पहने हैं — Ganesh gorakhpuri
सब राजा और साथ में सारे इक्के भी थे शामिल ये ज़िंदगी किसी जोकर से कभी नहीं जीती मैं ने — Ganesh gorakhpuri
हटाया जा चुका था हुस्न से पर्दा किसी के लिए निगाहें फेर ली जाती किसी के अब गुजरने से — Ganesh gorakhpuri
जो पीर मरहम को लगाता ज़ख़्म पर मारा गया जिस को भरोसा है ख़ुदा पर इश्क़ को जारी रखे — Ganesh gorakhpuri
दीया जलाकर छोड़ते अक्सर ज़माने में सभी अब कौन जुगनू पूछता है रौशनी के बा'द भी — Ganesh gorakhpuri
चाँद को भी देखना है चाँद की तौहीन है ये एक ही है चाँद किस किस को नज़र आता फिरेगा — Ganesh gorakhpuri
फ़ासला महसूस होने जब लगे तो याद रखना हम ज़ियादा वक़्त लेते भी नहीं हैं फ़ैसले में — Ganesh gorakhpuri
हमारे चाहने से कुछ नहीं होगा नदी है वो कभी वापस नहीं मुड़ती — Ganesh gorakhpuri
एक कमरे में गँवा दी उम्र सारी ये वकालत भी बहुत आसाँ नहीं है — Ganesh gorakhpuri
दीया जलाकर छोड़ते अक्सर ज़माने में सभी अब कौन जुगनू पूछता है रौशनी के बा'द भी — Ganesh gorakhpuri
दोनों लोगों के दरमियान कुछ था फिर भी हम चुप थे कुछ बादशाह हैं दुनियां में जो बदनसीब होते हैं — Ganesh gorakhpuri
दीपक जलाकर हम मनाएँगे दिवाली की ख़ुशी मुझ को बहाना चाहिए बस छत पे जाने के लिए — Ganesh gorakhpuri
तरकीब क्या खोजी सभी ने पाप धोने के लिए लाखों किए हैं पाप पर गंगा नहाना चाहिए — Ganesh gorakhpuri
छोड़ ग़ुस्से में गया जो लौट कर वो आएगा मुस्कुरा कर छोड़ने वाले कभी आते नहीं — Ganesh gorakhpuri
मैं ने सुना है आज इक अच्छी ख़बर ए ज़िंदगी शादी में जाना है किसी के फिर बधाई के लिए — Ganesh gorakhpuri
हमारे बा'द भी ये काफ़िला होगा नया बिल्कुल सितारा टूटने से आसमाँ ख़ाली नहीं होता — Ganesh gorakhpuri
इश्क़ में डूबने का मज़ा और है तैरना सीख लें सब ज़रूरी नहीं — Ganesh gorakhpuri

Ghazal