Kaviraj " Madhukar"

Kaviraj " Madhukar"

@Raj_bootauliya

Kaviraj " Madhukar" shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kaviraj " Madhukar"'s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

293

Likes

318

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

मोहन को खो कर मोहन का ही रहना राधा होना बिल्कुल भी आसान नहीं — Kaviraj " Madhukar"
किलों को जीतने का दम भले तलवार में है दिलों को जीतने का दम मगर बस प्यार में है — Kaviraj " Madhukar"
जिसे मैं दिल समझता था वो पत्थर है मिरे भाई हज़ारों कोशिशों के बा'द भी बिल्कुल नहीं पिघला — Kaviraj " Madhukar"
जब से उस ने मुझ को छोड़ा तब से ही ये लगता है ख़ुशियाँ मुझ से दूर हुईं बस ग़म है मेरे हाथों में — Kaviraj " Madhukar"
हमें था पूछना कैसे गुज़ारा कर रही हो तुम तुम्हारा मन नहीं करता हमें मैसेज करने का — Kaviraj " Madhukar"
सितारों सा कि फूलों सा कि जगमग चाँद जैसा मैं बताओ भी तुम्हें लगता हूँ मेरी जान कैसा मैं — Kaviraj " Madhukar"
मिला हूँ आज तुम सेे पर यक़ीं मानो कई सालों से तुम को जानता हूँ मैं — Kaviraj " Madhukar"
वो बातें कर रहा लेकिन वही करता तग़ाफ़ुल भी उसे चाहा जिसे पाना नहीं आसान बिल्कुल भी — Kaviraj " Madhukar"

Ghazal

इसी से तो पता चलता कि उस में क्या वफ़ा भी है परेशानी बहुत है पर तग़ाफ़ुल में मज़ा भी है अकेला पड़ न जाऊँ मैं तुम्हारे बा'द में जानाॅं इसी इक बात का डर था यही देखो हुआ भी है कि इक लड़का उसी के इश्क़ में दिन रात रहता है मुझे था पूछना उस सेे कि उस को ये पता भी है अना को भूल बैठे हम ख़ुदी को भूल बैठे हम मुहब्बत में गिरे कितना तुम्हें सच में पता भी है उसी को सोचने से चाहने से दर्द कम होता वही मेरी दुआ भी है वही मेरी दवा भी है कि कल तक जो दिलो जाँ थी हमारी और दुनिया थी बताओ मैं कहूँ कैसे वो लड़की बे-वफ़ा भी है मिरा वो था नहीं पर मैं उसे अपना बना बैठा यही बस भूल है मेरी यही मेरी ख़ता भी है — Kaviraj " Madhukar"

Nazm

“सभी से क़ीमती है वो” कहो उस सेे उसी को बस उसी को प्यार करता हूँ अभी भी बस उसी को गीत में गुलज़ार करता हूँ मुझे कुछ भी सिवा उस के यहाँ दिखता नहीं है अब उसे यूँँ छोड़ना प्यारे सरल इतना नहीं है अब मुहब्ब़त कर रहा हूँ तो निभा के भी दिखाऊँगा उसे मैं चाहता हूँ यार पाके भी दिखाऊँगा उसे ही याद करता हूँ मिरी हालत यही है अब उसे मैं भूल जाऊँ यार ये मुमकिन नहीं है अब कि उस की चाह में बर्बाद होना ठीक जानू मैं मिलेगा चैन तब मुझ को उसे अपना बना लूँ मैं जो ख़ुशियों से भरे थे यार वो दिन रात देखे हैं हज़ारों ख़्वाब बस मैं ने उसी के साथ देखे हैं हमारी आशिक़ी है वो हमारी ज़ि़ंदगी है वो मुझे वो चाहिए है बस सभी से क़ीमती है वो — Kaviraj " Madhukar"
"तुम सेे प्यार हम को हो चुका है" हमारा दिल तुम्हीं में खो चुका है कि तुम सेे प्यार हम को हो चुका है न है मालूम दिल को क्या हुआ है तुम्हारी सोच में डूबा हुआ है तुम्हें ही याद करता जा रहा है तुम्हें ही ख़्वाब में भी पा रहा है जहाँ देखूँ तुम्हें तुम तो वही हो तुम्हीं तुम बस मुझे अब दिख रही हो तुम्हारे इश्क़ में जबसे पडा़ हूँ नहीं मालूम क्या से क्या हुआ हूँ तुम्हीं मंजिल तुम्हीं हो रास्ता अब तुम्हीं से हो गया है वास्ता अब तुम्हारे बिन नहीं कुछ भी यहाँ मैं तुम्हारे साथ हूँ सारा जहाँ मैं तुम्हें अपना ख़ुदा भी मानता हूँ तुम्हें अपना पता भी मानता हूँ हमारा दिल ख़ुशी से खिल गया है कि जबसे तुम मिले सब मिल गया है — Kaviraj " Madhukar"