दिल जब ख़ाली हो जाता है

और भी भारी हो जाता है

जब तू साक़ी हो जाता है
इश्क़ शराबी हो जाता है

मैं जब तक कुछ तय करता हूँ
सब कुछ माज़ी हो जाता है

उस के छूते ही क़िस्मत का
ताला चाभी हो जाता है

पहले तू काफ़ी होता था
अब नाकाफ़ी हो जाता है

— Fahmi Badayuni

More by Fahmi Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Fahmi Badayuni →

Maikada Shayari

Shers of maikada.

All Maikada Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling