Aman G Mishra

Aman G Mishra

@amangmishra

Aman G Mishra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aman G Mishra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

21

Likes

80

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

गाँव तज कर; अब नहीं होते रुआँसे गाँव में इक घर बना कर क्या करेंगे — Aman G Mishra
परिंदे नहीं हम मगर पर हमारे ज़मीं की हिफ़ाज़त करें आ समाँ से — Aman G Mishra
सुख़न की राह में बढ़ते मुसाफ़िर सँभल कर, सामने कोहरा घना है — Aman G Mishra
ख़ुश-मिज़ाजी यही कि जी रहा हूँ और दुख भी कि इस जहान में हूँ — Aman G Mishra

Ghazal

प्रेम के हम गीत गाकर क्या करेंगे नेह के मनमीत पाकर क्या करेंगे हम नहीं हो पाय हैं अब तक ख़ुदी के आप को अपना बना कर क्या करेंगे जानते हो उलझने हैं ज़िन्दगी में आप को उन में फँसाकर क्या करेंगे। रात भर हैं जागते सपने सँजोते, आप की नींदें उड़ाकर क्या करेंगे आप जो हैं देख कर मुँह फेर लेते आप के सपने सजा कर क्या करेंगे आज राहों में बिछे हैं फूल माना पाँव के छाले भुला कर क्या करेंगे कारना में जानती है ज़िन्दगी ये ज़िन्दगी से मुँह छुपा कर क्या करेंगे अब नहीं होते रुआँसे गाँव तजकर, गाँव में इक घर बना कर क्या करेंगे ज़िन्दगी भर की कमाई शा'इरी है, शा'इरी से जी चुरा कर क्या करेंगे। — Aman G Mishra