Jafa Shayari Collection - Bewafai, dard aur zulm bhari mohabbat ki shayari

Jafa shayari reflects the pain of betrayal, cruelty, and broken trust in relationships. It captures the emotions of being wronged in love, where loyalty meets bewafai and expectations turn into silence. These verses express the raw feeling of jafa, turning heartbreak into powerful poetry.

What is jafa shayari?

Jafa shayari is poetry that expresses betrayal, cruelty, or injustice in love and relationships. It highlights the emotional pain caused by someone’s disloyalty or harsh behavior.

Jafa Shayari in Hindi

Explore jafa shayari in Hindi that beautifully expresses betrayal and emotional pain.

सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
क्या सितम है कि अब तिरी सूरत ग़ौर करने पे याद आती है — Jaun Elia
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों — Nawaz Deobandi
सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
उस की टीस नहीं जाती है सारी उम्र पहला धोखा पहला धोखा होता है — Shariq Kaifi
सारी दुनिया के ग़म हमारे हैं और सितम ये कि हम तुम्हारे हैं — Jaun Elia
सुतून-ए-दार पे रखते चलो सरों के चराग़ जहाँ तलक ये सितम की सियाह रात चले — Majrooh Sultanpuri
रोने को तो ज़िंदगी पड़ी है कुछ तेरे सितम पे मुस्कुरा लें — Firaq Gorakhpuri

If you relate to betrayal, you may also like bewafai shayari for deeper expressions.

Jafa Shayari on Love

Shayari capturing the pain of jafa in love and broken promises between hearts.

ख़ून से सींची है मैं ने जो ज़मीं मर मर के वो ज़मीं एक सितम-गर ने कहा उस की है — Javed Akhtar
दिल बना दोस्त तो क्या क्या न सितम उस ने किए हम भी नादां थे निभाते रहे नादान के साथ — Shakeel Badayuni
सितम भी मुझ पे वो करता रहा करम की तरह वो मेहरबाँ तो न था मेहरबान जैसा था — Anwar Taban
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं — Unknown
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दोहरा हुआ होगा मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा — Dushyant Kumar
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer

For deeper heartbreak in relationships, explore dhokha shayari as well.

Jafa Shayari on Life

Verses that reflect life’s unfair moments, betrayal, and emotional struggles.

यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
इस गए साल बड़े ज़ुल्म हुए हैं मुझ पर ऐ नए साल मसीहा की तरह मिल मुझ से — Sarfraz Nawaz
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
हम भी तुम को धोखा दें ये ठीक नहीं आँख के बदले आँख कहाँ तक जायज़ है — Gaurav Singh
है ये कैसा सितम मौला ये हैं दुश्वारियाँ कैसी जहाँ पर रोना था हम को वहीं पर मुस्कुराना है — Aqib khan
क्या सितम है, लोग मेरे दुख में भी बस फाइलातुन वाइलातुन देखते है — Saad Ahmad
इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है — Darpan
तुम्हारी ख़ानदानी रस्म रस्म-ए-बेवफ़ाई है हमीं पागल थे जो तुम पर भरोसा कर लिया हम ने — Shajar Abbas
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz
क्या सितम करते हैं मिट्टी के खिलौने वाले राम को रक्खे हुए बैठे हैं रावण के क़रीब — Asghar Mehdi Hosh

You can also read dard shayari to understand emotional pain in life.

Jafa Shayari with Meaning

Understand the depth of jafa through meaningful shayari with clear interpretations.

आज भी वो वो ही है और अदा भी वो ही है बे-वफ़ा भी वो ही है और ख़फ़ा भी वो ही है — Aatish Indori
डाली है ख़ुद पे ज़ुल्म की यूँँ इक मिसाल और उस के बग़ैर काट दिया एक साल और — Subhan Asad
तू याद आया तेरे जौर-ओ-सितम लेकिन न याद आए मोहब्बत में ये मा'सूमी बड़ी मुश्किल से आती है — Firaq Gorakhpuri
तबक़ों में रंग-ओ-नस्ल के उलझा के रख दिया ये ज़ुल्म आदमी ने किया आदमी के साथ — Bakhtiyar Ziya
वो कहते हैं हर चोट पर मुस्कुराओ वफ़ा याद रक्खो सितम भूल जाओ — Kaleem Aajiz
काठ की हाँडी अब न चढ़ेगी ज़ुल्म के चूल्हे पर यारो वक़्त का पहिया घूमेगा मुंसिफ़ भी जेल में जाएगा — Amaan Pathan
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi

If you seek emotional depth, check out gham shayari for similar feelings.

Jafa Quotes and Thoughts

Short jafa quotes and thoughts expressing betrayal, injustice, and emotional wounds.

की मेरे क़त्ल के बा'द उस ने जफ़ा से तौबा हाए उस ज़ूद-पशीमाँ का पशीमाँ होना — Mirza Ghalib
सितम कि वो कभी आया नहीं मिरी जानिब अना कि मैं भी कभी ढूँढ़ने न निकला उसे — Dharmesh Solanki
उस की लुगत में सब्र का मतलब क्या होगा मेरी लुगत में सब्र का मतलब धोखा है — Shivam chaubey
क्या बतायेँ क्या सितम है ज़िन्दगी में ये समझिये जी रहे हैं हर घड़ी में — Prashant Sitapuri
ख़ामुशी कब चीख़ बन जाए किसे मालूम है ज़ुल्म कर लो जब तलक ये बे-ज़बानी और है — Munawwar Rana
यूँँ कब तक साथ निभाओगी अब तो धोखा दे दो मुझ को — Pawan
यूँँ ज़ोर से ना दे दुहाई, ज़ुल्म सहता शख़्स तू रूठे ख़ुदा ना और भी, तेरा ख़ुदा है सो रहा — Zain Aalamgir

For solitude after betrayal, explore tanhai shayari as well.

2 Line Jafa Shayari

Short and impactful 2 line jafa shayari that express deep betrayal in few words.

सब याद रहता है मुझे ये ज़ुल्म भी तारी यहाँ — Zain Aalamgir
कोई उठता नहीं मज़लूम का हामी बनकर कब तलक ज़ुल्म पा ख़ामोश रहेगी दुनिया — ''Akbar Rizvi"
माया-ओ-भरम के सिवा कुछ न था इश्क़, सितम के सिवा कुछ न था — Vikas Sangam
दुश्मनों को भी हम धोखा नहीं देने वाले अगर करेंगे क़त्ल तो भी बता कर करेंगे — Praveen Bhardwaj
कोई ग़म है न सितम है न ही तन्हाई है हम को फ़ुर्सत है कि हम याद तुम्हें करते हैं — Akash Rajpoot
इश्क़ इकलौती वो मज़हब है जिस के उम्मती यहाँ बे-वफ़ा की भी इबादत करते है ता-दम-ए-पसीं — A R Sahil "Aleeg"
इस दर्द को भी अपना बनाया जा सकता है हँस के भी हर सितम को उठाया जा सकता है — karan singh rajput
जफ़ा जो कर सके बदले वफ़ा के मोहब्बत उस के दर सज्दा करेगी — Ashutosh Kumar "Baagi"
ज़िन्दगी अपने सितम को ज़रा देख क्या तुझे भी ख़ुदा का ख़ौफ़ नहीं — Shivam Shaw
ये तेरा हर दफ़ा हर बात पर यूँँ यार कह देना मुझे उस बे-वफ़ा की याद शिद्दत से दिलाती है — A R Sahil "Aleeg"

Short Jafa Shayari

Concise jafa shayari perfect for quick emotional expression and sharing.

मैं अपने एक दोस्त को ये कहते थक गया ऐ दोस्त हिज्र ठीक है धोखा सही नहीं — Prashant Sitapuri
ये दुनिया बे-वफ़ा है अकेले सीख जीना — A R Sahil "Aleeg"
अभी तुम ख़ूब उस को गालियाँ दोगी अभी तो ये तुम्हारा पहला धोखा है — Sayeed Khan
ख़ुशी है कि मेरे दिल में ही रह रहे हो तुम सितम है कि तुम को ढूँढ़ते फिर रहे हैं हम — Intzar Akhtar
शिकायत तो बहुत है और सितम ये, कर नहीं सकता — A R Sahil "Aleeg"

Jafa Shayari for Status

Best jafa shayari for WhatsApp status to express pain and betrayal.

एक गुल ने भी चुभोया है बहुत ख़ार मुझे क्या सितम है, उसी से हो गया है प्यार मुझे — Paheli
ता'उम्र जिन के वास्ते उलफ़त बनायी है वो लोग मेरे हिस्से में धोखा बना रहे — Prashant Sitapuri
करेंगे हर पल वफ़ा तुम से इंशा-अल्लाह जाँनाँ जफ़ा कर बैठूँ तो इल्ज़ाम रब की मर्ज़ी पे होगा — A R Sahil "Aleeg"
वफ़ा याद कर जान मेरी बता फिर सितम यार मेरा — MOHSIN JAHANGIR
इक ही ग़म काफ़ी है इंसाँ को यहाँ बर्बाद करने को और सितम ये, ज़िन्दगी से ज़िन्दगी भर लड़ते रहना है — A R Sahil "Aleeg"
सितम की आँधियाँ मुझ को नहीं बुझा सकतीं हवा के दोश पे जलता हुआ चराग़ हूँ मैं — Shajar Abbas
कितनी ख़ुशी की बात हैं उस को भी धोखा मिल गया — "Nadeem khan' Kaavish"
करेंगे ज़ुल्म उन पर और उन्हें हम भूल जाएँगे हमें ये बात भी उन को इशारों में बतानी है — Faizan Faizi
कोई हम दोनो में होगा बे-वफ़ा हर मुहब्बत का यही अंजाम है — Sayeed Khan
कभी तू यक़ीं कर किसी ग़ैर पर दोस्त ये धोखा तुझे भी बराबर मिलेगा — shaan manral

Jafa Shayari Captions

Use these jafa captions for Instagram to share feelings of heartbreak and injustice.

माहिर है वो छिपाने में हर वारदात को ढा के सितम कभी वो सितमगर नहीं हुआ — shaan manral
है हम पर भी ग़म की सलाख़ों की नेमत जो लब पे सितम हैं ज़बानों में आँसू — Rohit tewatia 'Ishq'
हमारी जान की दीदी ज़रा सी बात ये सुन लें मैं उस सेे प्यार करता हूँ उसे धोखा नहीं दूँगा — Nirbhay Nishchhal
मोहब्बत के सितम का हर कोई हक़दार है निर्भय भटक जाते हैं वो भी जो मोहब्बत भी नहीं करते — Nirbhay Nishchhal
क्या सितम है तुम पे ग़ज़लें लिख रहें हैं हम को ये दुख तो कभी लिखना नहीं था — Dileep Kumar
सब कहते कि मुहब्बत में धोखा देती है लड़की उन से पूछो मेरा वाला अब किस का किस का है — Bhoomi Srivastava

FAQs

People use jafa shayari when they feel hurt by betrayal, broken trust, or unfair treatment in love. It is often shared during heartbreak or emotional disappointment.
Yes, jafa shayari is closely related to bewafai shayari, but it focuses more on cruelty and injustice, while bewafai mainly highlights unfaithfulness in relationships.
Yes, jafa shayari is widely used as Instagram captions, WhatsApp status, and posts to express deep emotions of betrayal and pain in a poetic way.
People read jafa shayari to relate to their emotional pain, find comfort in shared experiences, and express feelings they may struggle to say directly.
No, while it is mostly used in love contexts, jafa shayari can also reflect betrayal in friendships, life situations, or personal struggles.
Yes, jafa shayari can be written in Hindi, Urdu, English, or Hinglish. The emotion remains the same, but the expression style may vary depending on the audience.