Sohit Singla

Sohit Singla

@Sohit5s

Sohit Singla shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sohit Singla's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

34

Likes

91

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

दिल मिल सके न हाथ तो मिलते चले गए दो गुल बिना महक के थे खिलते चले गए — Sohit Singla
झूठे मंजिल पा रहे हैं चलते चलते सच्चे ठोकर खा रहे हैं चलते चलते — Sohit Singla
धीरे धीरे हो रही है ख़त्म मेरी ज़िन्दगी धीरे धीरे हो रही है दूर मुझ सेे मेरी जान — Sohit Singla
सब हो फ़ना बला तभी छू ले कभी तो प्यार से — Sohit Singla
उस ने जो कहा मैं सब मानता रहा हर दम वो जो भी कभी कुछ मैं ने कहा नहीं माना — Sohit Singla
जीने का इरादा है मगर फिर भी कहीं से कोई तो इशारा हो मिरा अज़्म जवाँ हो — Sohit Singla
है ये अफ़सोस हम तेरे नहीं क़ाबिल चली है जान पर हम अब भी मुतबादिल — Sohit Singla
यूँँ है असर तेरी ये हम-आग़ोशी का घुटता है दम सा पुर-फ़ज़ा में अब मिरा — Sohit Singla
बसा के दिल में मिरा तुम 'अयाल रखती हो के बा'द अम्मी के तुम यूँँ ख़याल रखती हो — Sohit Singla
उधर वो पागलों सा इश्क़ करती है इधर मैं ‍हूँ उसे ही पगली कहता हूँ — Sohit Singla
वो नज़र-अंदाज़ करता है मगर हम सब सेे मिलते जा रहे हैं चलते चलते — Sohit Singla
मैं मैं नहीं रहा हूँ तुझ सेे लगा के दिल को जो जो भी बन गया हूँ हर अक्स वो तिरा है — Sohit Singla
पहले थी ज़िंदगी सज़ा है प्यार अब तो प्यार से — Sohit Singla
ग़ुस्से की है जगह नहीं झगड़ा भी हो तो प्यार से — Sohit Singla
हाँ तबाह भी आलम सब किया नहीं माना इक दरूँ मिरा लड़ता ही रहा नहीं माना — Sohit Singla
कब तलक साथ रहे हम हैं बिछड़ने वाले चलते हैं चल के मिलेंगे कभी ख़्वाबों में हम — Sohit Singla
जब सौंप ही दिया है सनम ख़ुद को तुझ को अब तुम चॉकलेट जो भी सभी समझो मुझ को अब — Sohit Singla
मता'-ए-ज़ीस्त मेरी है सनम आलम का सरमाया फ़क़त तेरा ही होकर रहने में सबका ख़सारा है — Sohit Singla
ये साल जो गुज़ार दिया साथ तेरे अब ये साल बस गुज़ारना ता-'उम्र है मुझे — Sohit Singla
करने लगें सब रश्क यूँँ मत इस तरह कर इश्क़ तू — Sohit Singla

Ghazal