Wajood Shayari - Apni pehchaan, existence aur inner strength ki shayari

Wajood shayari reflects the journey of finding your true self, your identity, and your inner strength. It beautifully captures thoughts about existence, self-worth, and purpose in life. Whether you are rediscovering your pehchaan or expressing your inner voice, these lines connect deeply with your soul and personal growth.

What is wajood shayari?

Wajood shayari is poetry that expresses one’s identity, existence, and self-worth. It focuses on understanding who you are and finding your true place in life.

Wajood Shayari in Hindi

Explore meaningful wajood shayari in Hindi expressing identity and inner thoughts.

आप की सादा दिली ख़ुद आप की तौहीन है हुस्न वालों को ज़रा मग़रूर होना चाहिए — Abbas Qamar
हम आसमाँ के लोग थे जन्नत से आए थे ख़ुद को मगर ज़मीं में बोना पड़ा हमें — Abbas Qamar
हम को देख के शर्माओ तो शर्माने की दाद भी दे आईने में देख के ख़ुद को शर्माने से क्या होगा? — Nadeem Shaad
मैं होश-मंद हूँ ख़ुद भी सो मेरी ग़ज़लों में न रक़्स करता है आशिक़ न बाल खींचता है — Charagh Sharma
मैं ख़ुद भी एहतियातन उस गली से कम गुज़रता हूँ कोई मासूम क्यूँ मेरे लिए बदनाम हो जाए — Bashir Badr
दिल ऐसा कि सीधे किए जूते भी बड़ों के ज़िद इतनी कि ख़ुद ताज उठा कर नहीं पहना — Munawwar Rana
तेरे दर से जब उठ के जाना पड़ेगा ख़ुद अपना जनाज़ा उठाना पड़ेगा — Khumar Barabankvi
हम शैख़, न लीडर, न मुसाहिब, न सहाफ़ी जो ख़ुद नहीं करते वो हिदायत न करेंगे — Faiz Ahmad Faiz
किस लिए देखती हो आईना तुम तो ख़ुद से भी ख़ूब-सूरत हो — Jaun Elia

If you enjoy identity-based poetry, you may also like zindagi shayari that explores deeper life meanings.

Wajood Shayari on Life

Thoughtful lines connecting existence with life’s journey and purpose.

उम्र ये मेरी सिर्फ़ लबादा मेरे ख़द ओ ख़ाल का है मेरा दिल तो मुश्किल से कुछ सोलह सत्रह साल का है! — Vishal Bagh
तोहमत उतार फेंकी लबादा बदल लिया ख़ुद को ज़रूरतों से ज़ियादा बदल लिया — Abbas Tabish
अजीब हालत है जिस्म-ओ-जाँ की हज़ार पहलू बदल रहा हूँ वो मेरे अंदर उतर गया है मैं ख़ुद से बाहर निकल रहा हूँ — Azm Shakri
कमाल-ए-ज़ब्त को ख़ुद भी तो आज़माऊँगी मैं अपने हाथ से उस की दुल्हन सजाऊँगी — Parveen Shakir
मैं रहा उम्र भर जुदा ख़ुद से याद मैं ख़ुद को उम्र भर आया — Jaun Elia
तुम कली पर निखार आने दो देखना डाल ख़ुद झटक देगी — Vishal Bagh
ये ज़िंदगी जो पुकारे तो शक सा होता है कहीं अभी तो मुझे ख़ुद-कुशी नहीं करनी — Swapnil Tiwari
न उस ने हाथ लगाया न उस ने बातें कीं पड़े पड़े यूँँ ही ख़ुद में ख़राब हो गए हम — Abhishek shukla
मेरे जिस्म से वक़्त ने कपड़े नोच लिए मंज़र मंज़र ख़ुद मेरी पोशाक हुआ — Azm Shakri
पत्थर पहले ख़ुद को पत्थर करता है उस के बा'द ही कुछ कारीगर करता है — Madan Mohan Danish

For a broader perspective on life and emotions, explore life shayari as well.

Wajood Shayari on Self Identity

Shayari focused on self-discovery, individuality, and knowing your true self.

ख़ुद को मनवाने का मुझ को भी हुनर आता है मैं वो कतरा हूँ समुंदर मेरे घर आता है — Waseem Barelvi
मैं देर तक तुझे ख़ुद ही न रोकता लेकिन तू जिस अदास उठा है उसी का रोना है — Firaq Gorakhpuri
ख़ुद से भी मिल न सको, इतने पास मत होना इश्क़ तो करना, मगर देवदास मत होना देखना, चाहना, फिर माँगना, या खो देना ये सारे खेल हैं, इन में उदास मत होना — Kumar Vishwas
क्या ख़ूब तमाशा है ये कार-गह-ए-हस्ती हर जिस्म सलामत है हर ज़ात अधूरी है — Ambreen Haseeb Ambar
ख़ुद-ब-ख़ुद शाख़ लचक जाएगी फल से भरपूर तो हो लेने दो — Adil Mansuri
हर घड़ी ख़ुद से उलझना है मुक़द्दर मेरा मैं ही कश्ती हूँ मुझी में है समुंदर मेरा — Nida Fazli
ख़ुद-कुशी के लिए थोड़ा सा ये काफ़ी है मगर ज़िंदा रहने को बहुत ज़हर पिया जाता है — Azhar Inayati
दिल चीज़ क्या है दिल से मोहब्बत जताए कौन अपना जो ख़ुद न हो उसे अपना बनाए कौन — Shakeel Badayuni
पत्थर के जिगर वालो ग़म में वो रवानी है ख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है — Bashir Badr
मुझे पसंद नहीं ऐसे कारोबार में हूँ ये जब्र है कि मैं ख़ुद अपने इख़्तियार में हूँ — Adil Mansuri
हम भी ख़ुद को तबाह कर लेते तुम इधर भी निगाह कर लेते — Behzad Lakhnavi

You can also read self respect shayari to understand personal dignity and strength.

Wajood Shayari with Meaning

Deep wajood shayari explained with simple meanings for better understanding.

इस ख़ौफ़ में कि ख़ुद न भटक जाएँ राह में भटके हुओं को राह दिखाता नहीं कोई — Anwar Taban
अंजाम को पहुँचूँगा मैं अंजाम से पहले ख़ुद मेरी कहानी भी सुनाएगा कोई और — Aanis Moin
ग़रीब लोग कहाँ ख़ुद को बचा पाएँगे वबास बच भी गए भूख से मर जाएँगे — Astitwa Ankur
मैं तो 'मुनीर' आईने में ख़ुद को तक कर हैरान हुआ ये चेहरा कुछ और तरह था पहले किसी ज़माने में — Muneer Niyazi
जो पर्दों में ख़ुद को छुपाए हुए हैं क़यामत वही तो उठाए हुए हैं — Hafeez Banarasi
मैं ख़ुद भी यार तुझे भूलने के हक़ में हूँ मगर जो बीच में कम-बख़्त शा'इरी है ना — Afzal Khan
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है — Sahir Ludhianvi
ख़ुद जिसे मेहनत मशक़्क़त से बनाता हूँ 'जमाल' छोड़ देता हूँ वो रस्ता आम हो जाने के बा'द — Jamal Ehsani
जो यहाँ ख़ुद ही लगा रक्खी है चारों जानिब एक दिन हम ने इसी आग में जल जाना है — Zafar Iqbal
किस मुँह से करें उन के तग़ाफ़ुल की शिकायत ख़ुद हम को मोहब्बत का सबक़ याद नहीं है — Hafeez Banarasi
हम तिरे शौक़ में यूँँ ख़ुद को गँवा बैठे हैं जैसे बच्चे किसी त्यौहार में गुम हो जाएँ — Ahmad Faraz

To explore more emotional depth, check out ehsaas shayari for expressive feelings.

Wajood Shayari on Inner Strength

Powerful words highlighting confidence, courage, and inner strength.

न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे — Asad Bhopali
भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए — Khumar Barabankvi
इरादा तो नहीं है ख़ुद-कुशी का मगर मैं ज़िंदगी से ख़ुश नहीं हूँ — Vikas Sharma Raaz
दुनिया वालों ने तो पूरी कोशिश की ठुकराने की लेकिन अपनी जिद्द में हम ने ख़ुद को मनवा रक्खा है — Manish Shukla
जो लोग ख़ुद न करते थे होंठों से पान साफ़ पलकों से कर रहे हैं तेरा पायदान साफ़ — Charagh Sharma
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा — Allama Iqbal
जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है जंग क्या मसअलों का हल देगी — Sahir Ludhianvi
इश्क़ का ज़ौक़-ए-नज़ारा मुफ़्त में बदनाम है हुस्न ख़ुद बे-ताब है जल्वा दिखाने के लिए — Asrar Ul Haq Majaz

For more motivational expressions, read hausla shayari that inspires confidence.

2 Line Wajood Shayari

Short and impactful two-line wajood shayari for quick expression.

जिस को ख़ुद मैं ने भी अपनी रूह का इरफ़ाँ समझा था वो तो शायद मेरे प्यासे होंटों की शैतानी थी — Jaun Elia
ख़ुद-कुशी जुर्म भी है सब्र की तौहीन भी है इस लिए इश्क़ में मर मर के जिया जाता है — Ibrat Siddiqui
मैं दौड़ दौड़ के ख़ुद को पकड़ के लाता हूँ तुम्हारे इश्क़ ने बच्चा बना दिया है मुझे — Liaqat Jafri
मुझ को छाँव में रखा और ख़ुद भी वो जलता रहा मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में — Unknown
उठो अब कोई नहीं तुम को मनाने वाला एक मुद्दत से यूँँ ही ख़ुदस लगे बैठे हो — Rauf Raza
ये कैफ़ियत है मेरी जान अब तुझे खो कर कि हम ने ख़ुद को भी पाया नहीं बहुत दिन से — Azhar Iqbal

Short Wajood Shayari

Concise wajood shayari perfect for captions and quick sharing.

ख़ुद को बिखरते देखते हैं कुछ कर नहीं पाते हैं फिर भी लोग ख़ुदाओं जैसी बातें करते हैं — Iftikhar Arif
देर तक परफ्यूम महकेगा तेरा देर तक ख़ुद को सम्हाला जाएगा — Dev Niranjan
किस से जा कर माँगिये दर्द-ए-मोहब्बत की दवा चारा-गर अब ख़ुद ही बेचारे नज़र आने लगे — Shakeel Badayuni
ख़ुद को इतना जो हवा-दार समझ रक्खा है क्या हमें रेत की दीवार समझ रक्खा है — Haseeb Soz
उठा के लाते हैं सहरा से रोज़ ख़ुद को हम बड़े सलीक़े से इक याद छोड़ आती है — Jaani Lakhnavi
हमारा मसअला है जो हमी ने हार जाना है हमारी खुद-कुशी में ज़िन्दगी ने हार जाना है — Nawaaz
ख़ुद-कुशी करने में भी नाकाम रह जाते हैं हम कौन अमृत घोल देता है हमारे ज़हर में — Anjum Ludhianvi

Wajood Shayari for Status

Best wajood shayari to use as WhatsApp status or daily updates.

तस्वीर में जो क़ैद था वो शख़्स रात को ख़ुद ही फ़्रेम तोड़ के पहलू में आ गया — Adil Mansuri
अब तो ख़ुद अपने ख़ून ने भी साफ़ कह दिया मैं आप का रहूॅंगा मगर उम्र भर नहीं — Aalok Shrivastav
मैं तो ख़ुद बिकने को बाज़ार में आया हुआ हूँ और दुकाँ-दार ख़रीदार समझते हैं मुझे — Shahid Zaki
ख़ुद को शीशा कर लिया है यार मैं ने अब तो तेरा देखना बनता है मुझ को — Neeraj Neer
मुझ को ये आरज़ू वो उठाएँ नक़ाब ख़ुद उन को ये इंतिज़ार तक़ाज़ा करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz
ख़ुद-कुशी पर शे'र लिखना है अगर तो लिखो ऐसा कभी करना नहीं — Tanoj Dadhich
हस्ती का नज़ारा क्या कहिए मरता है कोई जीता है कोई जैसे कि दिवाली हो कि दिया जलता जाए बुझता जाए — Nushur Wahidi
चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल हौसला किस का बढ़ाता है कोई — Shakeel Badayuni
जब अपना दिल ख़ुद ले डूबे औरों पे सहारा कौन करे कश्ती पे भरोसा जब न रहा तिनकों पे भरोसा कौन करे — Anand Narayan Mulla

Wajood Shayari Captions

Creative wajood captions for Instagram and social media posts.

हिज्र में ख़ुद को तसल्ली दी कहा कुछ भी नहीं दिल मगर हँसने लगा आया बड़ा कुछ भी नहीं — Afkar Alvi
किताब फ़िल्म सफ़र इश्क़ शा'इरी औरत कहाँ कहाँ न गया ख़ुद को ढूँढ़ता हुआ मैं — Jawwad Sheikh
अपनी नज़रों में गिर चुका हूँ मैं ये तरीक़ा भी ख़ुद-कुशी का था — Bhavesh Pathak
कामयाबी चाहते हो कर दो फिर क़ुरबान ख़ुद को — A R Sahil "Aleeg"
मुझे है ए'तिबार-ए-वादा लेकिन तुम्हें ख़ुद ए'तिबार आए न आए — Akhtar Shirani
दरवाज़े पर दस्तक देने से पहले मेरे हाथ दुआ में ख़ुद उठ जाते हैं — Tanoj Dadhich
मैं ही मैं हो गया था अपने अंदर सो ख़ुद में एक तुझ जैसा भी रक्खा — Siddharth Saaz
दोनों हाथों को तेरे हाथ समझ कर जानाँ अपने गालों पे ख़ुद ही रंग लगाया मैं ने — Upendra Bajpai
सब समझते हैं ख़ुदा ख़ुद को यहाँ कौन डरता है ख़ुदा से आजकल — Ravi 'VEER'

FAQs

You can read or share wajood shayari when you are reflecting on your identity, going through self-discovery, or want to express your inner strength and individuality.
Wajood shayari is a part of life shayari but more focused on personal identity and self-realization rather than general life experiences.
Yes, wajood shayari works perfectly for Instagram captions, WhatsApp status, or bios when you want to express your individuality and mindset.
People connect with wajood shayari because it speaks about self-worth, purpose, and personal struggles, which are universal emotions everyone experiences.
No, wajood shayari can be written in Hindi, Urdu, or English. The emotion matters more than the language used.
Wajood shayari focuses on identity and existence, while self-respect shayari emphasizes dignity and valuing oneself in relationships and situations.