pankaj pundir

pankaj pundir

@pundir.pankaj25

pankaj pundir shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in pankaj pundir's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

34

Likes

8

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

शह्र-ए-दिल के सर्द मौसम और सादा-रूह हम सारी माचिस फूँक बैठे इक ज़रा सी आग को — pankaj pundir
वक़्त के साथ हुए साथ जो दिन रहने के फिर किसी साल महीने में नहीं आएँगे — pankaj pundir
तुम पे लाज़िम था सफ़र आसान करना इश्क़ का बा'द लुटने के लुटेरा तो नहीं बन जाना था — pankaj pundir
तुम को सब अपने प्रेम करते हैं कैसे समझोगे तुम शिवा का दर्द — pankaj pundir
हम जो ऐसे उदास रहते हैं शौक़ है और शौक़ तारी है — pankaj pundir
एक तस्वीर देखी जाती नहीं मिल के आने की बात करते हो — pankaj pundir
हो गई शाम थोड़ी सी बासी हम पे जचने लगी है उदासी — pankaj pundir
तुझ सेे कोई शे'र कह दूँ, हर्ज क्या है मुझ को ये मालूम है बस, ज़ाया' होगा — pankaj pundir
तीरगी से पस्त लोग बरहना-पा आ गए हैं अब फ़लक पे चाँद आया रात का जवाब आया — pankaj pundir
आ गया हम को जौन जैसा फ़न जिस को मिलना ज़रा ख़फ़ा करना — pankaj pundir
पहले राज़ी था आश्ना मेरा अब किसी बात पर नहीं बनती — pankaj pundir
इक मसीहा को फ़िक्र है अपनी कह रहा था ख़याल है सबका — pankaj pundir
हुई शाम मेरे गले लग गया ये दिन-भर का जैसे थका-हारा दिन — pankaj pundir
आसमाँ आपने कल ही ख़ारिज किया और फिर ये ज़मीं तो ज़मीं हो गई — pankaj pundir
मतलब तलाश कर रहा है कोई इश्क़ में या'नी कि इश्क़ का उसे मतलब नहीं पता — pankaj pundir
खुलता नहीं चराग़ पर किस आग में हवा जले — pankaj pundir
यार कोई तो उस को समझाओ प्यार की नाव पर अना का बोझ — pankaj pundir
अब नहीं है जो ज़िंदगी अपनी अब वही ज़िंदगी हमारी है — pankaj pundir
कहानी में फिर वही हुआ आख़िर जो अच्छे लड़कों के साथ होता है — pankaj pundir
बाक़ी नहीं रहा है कोई रब्त शहर से या'नी कि ख़ुश रहेंगे यहाँ ख़ुश रहे बग़ैर — pankaj pundir

Ghazal