Vivek Vistar

Vivek Vistar

@VivekVistar

Vivek Vistar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vivek Vistar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

46

Likes

76

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

पिछला शे'र मुक़र्रर कर दो अगला मिसरा याद नहीं है — Vivek Vistar
उस की आँखें याद हैं मुझ को उस का चेहरा याद नहीं है — Vivek Vistar
वो बहकर जब निकलती है हिमालय–आशियाने से उसी गंगा का होना मन–इलाहाबाद करता है — Vivek Vistar
लड़खड़ा कर तू गिरा तो क्यूँ रहे मायूस ख़ुद से कर परीक्षा उन परों की जो अभी खोले नहीं थे — Vivek Vistar
अपने रथ का ख़ुद ही सारथी बनना होगा इस युग में अब कृष्ण नहीं आने वाले हैं — Vivek Vistar
उस की आँखों में खोया है सब कुछ अपना इश्क़ किया है इतना तो जुर्माना होगा — Vivek Vistar
तुम्हें तो शौक है टूटी हुई चीजें सजाने का हमारा दिल पड़ा है काम आए तो बता देना — Vivek Vistar
गर तुम बात दोबारा सुनती तो इज़हार हमारा सुनती — Vivek Vistar
तेरी तस्वीर नज़रों में ज़रा उतरे मेरे सिर से भला कैसे नशा उतरे — Vivek Vistar
आँखों में हम ने भी कुछ सपने पाले हैं लेकिन उन सपनों पर पलकों के ताले हैं — Vivek Vistar
तारीख़ में कई जो हर हाल में खड़े थे सोचा कि लौट जाएँ पर देर तक लड़े थे — Vivek Vistar
लैला के ख़्वाब मरे हैं महलों में लेकिन मजनूँ को सड़कों पर पत्थर खाना होगा — Vivek Vistar
कतरा-कतरा पानी का बरसाना होगा या'नी बादल को भी कर्ज़ चुकाना होगा — Vivek Vistar

Ghazal