भूला बिसरा याद नहीं हैसारा क़िस्सा याद नहीं हैउस की आँखें याद है मुझ कोउस का चेहरा याद नहीं हैबादल नदियों पर बरसेगाउस को सहरा याद नहीं हैउतना तो मैं भूल गया हूँतुम को जितना याद नहीं हैमेरा मोल बताने वालेतुझ को अपना याद नहीं हैतेरे झूठ की सच्चाई मेंकितना उजड़ा याद नहीं हैपिछला शे'र मुक़र्रर कर दोअगला मिसरा याद नहीं है— Vivek Vistar