हाल ए दिल तो अब तक कहा ही नहीं

ये ग़लत है कि उस ने सुना ही नहीं

तीर गहरा लगे ये ज़रूरी नहीं
उस से तो ठीक है जो लगा ही नहीं

सब चलेंगे उसी के इशारों पे अब
बिन इशारे कभी जो चला ही नहीं

उमड़ कर रह गया बावजूद इस के
आँख का वो समुंदर बहा ही नहीं

— Vivek Vistar

More by Vivek Vistar

Other ghazal from the same pen

See all from Vivek Vistar →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling