Bekhabri Shayari - Unspoken emotions and unnoticed feelings in poetic expression

Bekhabri shayari reflects the silent distance where emotions remain unnoticed and feelings stay unspoken. It captures the pain of being ignored or unaware, blending subtle sadness with deep introspection. Perfect for those moments when the heart feels unheard yet continues to express through words.

What is Bekhabri Shayari?

Bekhabri shayari is a poetic expression of unawareness or ignorance in relationships, where feelings remain unnoticed or unrecognized by others.

Bekhabri Shayari in Hindi

Express unnoticed emotions and silent feelings through meaningful Hindi bekhabri shayari.

जब तलक अनजान थे महफ़ूज़ थे जान लेना जानलेवा हो गया — Vishal Bagh
चाहा बहुत था उस ने मैं बर्बाद हो जाऊँ नादान बेख़बर था मुझ पर तेरी अता से — Ranj
क्या क्या वो इंसान बताया करता था हम को वो अनजान बताया करता था — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
वो जो अंजान हो रहे होंगे कितने बेजान हो रहे होंगे — Vishwadeep shukla
इश्क़ से अंजान हैं जो उन सेे ये कहता हूँ मैं दिल लगा कर देखिए, दिल को लगाना चाहिए — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
हमें तो वक़्त ही अब है नहीं, जो याद से आए भले उस के नज़र में यार, अब अंजान है ना बस — Raunak Karn

If you connect with silent emotions, explore more in khamoshi shayari for deeper expressions.

Bekhabri Shayari on Life

Reflect on life’s unnoticed truths and hidden emotions through thoughtful bekhabri shayari.

तुम 'जौन' से अंजान हो मतलब बड़े नादान हो — Kinshu Sinha
अपनी साँसें ही बार लगती हैं इतना अंजान हो चुका ख़ुद से — Khalid Azad
अपना था जो वो भी अब अंजान हुआ हम को चेहरा पढ़ने का नुक़सान हुआ — Ankit Dixit
जो अंजान थे वो मिरे यार निकले मगर जो भी अपने थे बेकार निकले — Hameed Sarwar Bahraichi
मैं मर गया हूँ मान कर अंजान है सब जान कर — Chetan
दुनिया की ऐश गाह से अनजान कर गया हिन्दू नमाज़ी मुझ को मुसलमान कर गया — Abuzar kamaal
वो जो कल तक कहते थे तुम जान हो मेरी देखो कैसे आज वो अनजान बैठे हैं — Shashank Tripathi

You may also relate to zindagi shayari that captures deeper life reflections.

Bekhabri Shayari on Love

Capture the pain of being unaware in love and the silence of unspoken feelings.

दिवाना हूँ मैं और अंजान हूँ न मुझ को ख़बर क्यूँ वफ़ा हो गई — Raushan miyaa'n
ये ऐब है या है सिफ़त ये मौत का फ़रमान है तुम इश्क़ कहते हो जिसे अंजान सा तूफ़ान है — sahil
प्यार ने हम को बनाया अजनबी अनजान अब दुख तो रौनक ये है हम अब दोस्त भी शायद नहीं — Raunak Karn
ज़िंदगी कोई भी आसान नहीं है प्यारे तू भी इस बात से अनजान नहीं है प्यारे — Sarul
अनजान सफ़र में मैं तन्हा नहीं हूँ यारों घर के सभी ज़िम्मों को जो साथ लिया मैं ने — Pritam sihag
हमारे ग़म से वो अंजान बैठा है मगर हम को वो अपनी जान कहता है — ABhishek Parashar
प्यार क्या है ये हम को नहीं थी ख़बर एक अंजान रिश्ता निभाने लगे — Manish Yadav
अजब जादूगरी है मुफ़्लिसी में जो अपना है वही अंजान हो जाए — sahil
बर्बाद किया मुझ को ज़रा वक़्त ने तो फिर पहचाने से ये लोग अब अंजान लगे हैं — Manish Yadav

For more emotional depth in love, read mohabbat shayari that explores heartfelt connections.

Bekhabri Shayari with Meaning

Understand the deeper sense of ignorance and emotional distance with meaningful shayari.

ख़ूब बातें करती थी, अंजान लेकिन अब हुई जानता पहले से था, पहचान लेकिन अब हुई — Aatish Indori
मैं भले इस बज़्म में अनजान हूँ बा'द मरने के तो गाया जाएगा — Lalit Mohan Joshi
आप ही अनजान हैं मेरे पते से याद को मालूम घर का रास्ता है — Rizwan Khoja "Kalp"
जान कर अनजान मत बन तू मिरा मेहमान मत बन — Vinod Ganeshpure
वो बे-ख़बर ख़बर से अनजान बन गया था मैं पल दो पल का ही मेहमान बन गया था — Mrkknathji
बड़े अनजान रस्ते हैं हमारे न चल पाओगे तुम जिन पर कभी भी — salman khan "samar"
इस बात से दिल नहीं है अंजान अब आबाद था दिल मिरा है वीरान अब — Taufique Habib
तैश में आ कर किया इज़हार दोनों ने मगर दोनों ही अंजान हैं इस इश्क़ के अंज़ाम से — ABhishek Parashar
'नित' जिसे हम जान समझते रहे वो हमें अनजान समझते रहे — Nit

To explore feelings further, check out ehsaas shayari that highlights inner emotions.

Bekhabri Quotes and Thoughts

Short and impactful thoughts reflecting ignorance, distance, and unnoticed emotions.

'नवी' मक़बूलियत भी अब कहाँ अपनी हम अपने शहर में अनजान दिखते हैं — Naviii dar b dar
जान के अनजान बनते लोग जो हैं एक दिन शमशान बनते लोग वो हैं — Vinod Ganeshpure
किसी को जान कर अनजान कर देना किसी दिल को नहीं शमशान कर देना — Vinod Ganeshpure
जहाँ पंखा चल रहा है वहीं रस्सी भी पड़ी है मुझे फिर ख़याल आया, अभी ज़िन्दगी पड़ी है — Zubair Ali Tabish
जा तुझे जाने दिया जानाँ मेरी जानाँ जान अब तू हो गई अनजान हो जैसे — nakul kumar
न बन अनजान इतना आज जल्दी आसमाँ में आ कि थोड़ा तो तरस कर चाँद मेरा चाँद भूखा है — Sarvjeet Singh
बाग़बाँ हम तो इस ख़याल के हैं देख लो फूल फूल तोड़ो मत — Jaun Elia

If you enjoy reflective thoughts, explore khayal shayari for more emotional depth.

2 Line Bekhabri Shayari

Concise two-line shayari expressing silent ignorance and deep unspoken feelings.

धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
ख़याल में भी उसे बे-रिदा नहीं किया है ये ज़ुल्म मुझ सेे नहीं हो सका नहीं किया है — Ali Zaryoun
मैं जंगलों की तरफ़ चल पड़ा हूँ छोड़ के घर ये क्या कि घर की उदासी भी साथ हो गई है — Tehzeeb Hafi
मेरे कमरे में उदासी है क़यामत की मगर एक तस्वीर पुरानी सी हँसा करती है — Abbas Qamar
ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे — Rahat Indori
उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है — Ashu Mishra
चला था ज़िक्र ज़माने की बे-वफ़ाई का सो आ गया है तुम्हारा ख़याल वैसे ही — Ahmad Faraz
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla
हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है — Mirza Ghalib

Short Bekhabri Shayari

Simple and short shayari lines capturing unnoticed emotions in a few words.

बद-नज़र उठने ही वाली थी किसी की जानिब अपने बेटी का ख़याल आया तो दिल काँप गया — Nawaz Deobandi
भुला दिया है जो तू ने तो कुछ मलाल नहीं कई दिनों से मुझे भी तिरा ख़याल नहीं — Navin C. Chaturvedi
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भी दिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी — Parveen Shakir
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ — Rehman Faris
नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
कोई ख़ुद-कुशी की तरफ़ चल दिया उदासी की मेहनत ठिकाने लगी — Adil Mansuri
ख़याल जिस का था मुझे ख़याल में मिला मुझे सवाल का जवाब भी सवाल में मिला मुझे — Muneer Niyazi
कहानी ख़त्म हुई तब मुझे ख़याल आया तेरे सिवा भी तो किरदार थे कहानी में — Farhat Ehsaas
ओ दिल तोड़ के जाने वाले दिल की बात बताता जा अब मैं दिल को क्या समझाऊँ मुझ को भी समझाता जा — Hafeez Jalandhari

Bekhabri Shayari for Status

Perfect shayari lines to express hidden feelings as WhatsApp or social media status.

महसूस कर रहा था उसे अपने आस पास अपना ख़याल ख़ुद ही बदलना पड़ा मुझे — Ameer Qazalbash
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr
तिरे एहसास में डूबा हुआ मैं कभी सहरा कभी दरिया हुआ मैं — Siraj Faisal Khan
मैं इस ख़याल से शर्मिंदगी में डूब गया कि मेरे होते हुए वो नदी में डूब गया — Siraj Faisal Khan
आते हैं ग़ैब से ये मज़ामीं ख़याल में 'ग़ालिब' सरीर-ए-ख़ामा नवा-ए-सरोश है — Mirza Ghalib
सभी के साथ दिखना भी मगर सब सेे जुदा रहना भी है उस को उदासी साथ भी रखनी है और तस्वीर में हँसना भी है उस को — Kafeel Rana
ख़ुदा को मान कि तुझ लब के चूमने के सिवा कोई इलाज नहीं आज की उदासी का — Zafar Iqbal
बादल आए हैं घिर गुलाल के लाल कुछ किसी का नहीं किसी को ख़याल — Rangin Saadat Yaar Khan
ख़याल कब से छुपा के ये मन में रक्खा है मिरा क़रार तुम्हारे बदन में रक्खा है — Siraj Faisal Khan
गर उदासी, चिड़चिड़ापन, जान देना प्यार है माफ़ करना, काम मुझ को और भी हैं दोस्तो — Divy Kamaldhwaj
हमारे घर की दीवारों पे 'नासिर' उदासी बाल खोले सो रही है — Nasir Kazmi
जो सावन होते सूखा, उस फूल पे लानत हो मुझ पे लानत, तेरे होते, यार उदासी है — Siddharth Saaz

Bekhabri Captions for Instagram

Use these captions to share unnoticed emotions and silent vibes on Instagram.

मैं इस ख़याल से जाते हुए उसे न मिला कि रोक लें न कहीं सामने खड़े आँसू — Jawwad Sheikh
हम हार गए तुम जीत गए हम ने खोया तुम ने पाया इन छोटी छोटी बातों का हम कोई ख़याल नहीं करते — Wali Aasi
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी — Danish Naqvi
जलते हैं इक चराग़ की लौ से कई चराग़ दुनिया तिरे ख़याल से रौशन हुई तो है — Shahzad Ahmad
कैसे किसी की याद हमें ज़िंदा रखती है एक ख़याल सहारा कैसे हो सकता है — Jawwad Sheikh
कुछ तबीयत में उदासी भी हुआ करती है हर कोई इश्क़ का मारा हो, ज़रूरी तो नहीं — Jaani Lakhnavi
अज़ल से ले कर के आज तक मैं कभी भी तन्हा नहीं रहा हूँ कभी थे तुम तो, कभी थी दुनिया, कभी ये ग़ज़लें, कभी उदासी — Ankit Maurya
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
ज़िंदगी भर वो उदासी के लिए काफ़ी है एक तस्वीर जो हँसते हुए खिंचवाई थी — Yasir Khan

FAQs

You can use bekhabri shayari when you feel ignored, unheard, or when your emotions are not understood by someone important.
While both may carry sadness, bekhabri shayari focuses more on the theme of being unaware or emotionally disconnected rather than direct sorrow.
Yes, bekhabri shayari works well as a WhatsApp status to subtly express feelings of neglect or unspoken emotions.
No, it can relate to friendships, family, or even self-reflection where awareness or understanding is missing.
Yes, bekhabri shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish, as long as the core emotion of unawareness is conveyed.
People relate to it because it expresses the common feeling of being overlooked or emotionally distant in relationships.