Bekhayali Shayari - Lost thoughts, wandering emotions, and dil ki bekhayali

Bekhayali shayari captures those moments when the mind drifts away into random thoughts and emotions. It reflects a state where dil aur dimaag both wander without control, lost in memories, dreams, or silent feelings. These lines beautifully express the art of being lost in khayal, where words flow without boundaries.

What is bekhayali shayari?

Bekhayali shayari expresses a state of being lost in thoughts or emotions without control. It reflects wandering feelings, silent memories, and moments when the mind drifts away naturally.

Bekhayali Shayari in Hindi

Express wandering thoughts and emotions through heartfelt Hindi bekhayali shayari.

मैं खोया खोया सा तेरी छत की जानिब देख रहा हूँ गीले कपड़े सूख रहे हैं, सूखी आँखें भीग रही हैं — Harman Dinesh
मेरी शोहरत के तक़ाज़े ही अलग थे ताबिश गुमशुदा रहते हुए नाम कमाना था मुझे — Tousief Tabish
तुम को अच्छा लगता है तो तुम रख लो ऐसा कह कर मैं ने सब कुछ खोया है — Shoonya Shrey
मुझे दिखता नहीं आईने में अपना चेहरा इक तुझे ढूँढ़ने में ख़ुद को भी खोया है बहुत — Amaan Pathan
दिन भर तो मैं दुनिया के धंदों में खोया रहा जब दीवारों से धूप ढली तुम याद आए — Nasir Kazmi
नई दुनिया बनाऊँगा मगर मैं अपनी दुनिया का ख़ुदा भी इश्क़ में खोया हुआ लड़का बनाऊँगा — Satya Prakash Soni
हम हार गए तुम जीत गए हम ने खोया तुम ने पाया इन छोटी छोटी बातों का हम कोई ख़याल नहीं करते — Wali Aasi
ग़म की बारिश ने भी तेरे नक़्श को धोया नहीं तू ने मुझ को खो दिया मैं ने तुझे खोया नहीं — Muneer Niyazi
ख़ुद को खोया पर बदले में कितनों को पाया है हमनें — Pawan

If you enjoy thoughtful lines, explore khyaal shayari for deeper reflections.

Bekhayali Shayari on Life

Shayari that reflects how life feels when thoughts drift and emotions flow freely.

जिस को दरिया में खोया था उस को सहरा में पाया है — Pawan
मेरी तलाश में तू वक़्त मत गँवा अपना वो गुमशुदा हूँ मैं जो ख़ुद को ख़ुद नहीं मिलता — Shajar Abbas
मैं जिस की याद में खोया हुआ था वो मेरे रू-ब-रू बैठा हुआ था — Shakir Dehlvi
जब तेरे बच्चे मेरी नज़्म सुनाएंगे तुझ को तब तू समझेगी तू ने क्या खोया था ऐ लड़की — Kabir Altamash
ऐसा जाने क्या खोया है सोता नईं है रातों को मेरी छत पर टॉर्च जलाकर कुछ तो ढूँढ़ रहा था चाँद — Ashutosh Kumar "Baagi"
इक लड़का जो यार अकेला है जग में इक लड़की के जग की भीड़ में खोया है — Sanskar Shrivastav
अपना भी आराम खोया मुझ को भी बिस्मिल किया तोड़कर मुझ सेे तअल्लुक़ तू ने क्या हासिल किया — Tarun Bharadwaj
उम्र भर इस हुस्न के गुलज़ार में खोया रहूँ मैं हमेशा आप के दीदार में खोया रहूँ — Avtar Singh Jasser
आँखें थकी थकी है ये दिल भी रोया है तेरी ख़ातिर हम ने क्या क्या खोया है — Tarun Bharadwaj

For more insights on existence, read life shayari that complements this mood.

Bekhayali Shayari on Love

Lost in love, these shayari lines capture dreamy and unconscious feelings of the heart.

जो जो खोया है उल्फ़त में अनदेखा अनबूझा है हँसता चेहरा देख रहे जो अब वो चेहरा दूजा है — Umesh Maurya
उस की आँखों में खोया है सब कुछ अपना इश्क़ किया है इतना तो जुर्माना होगा — Vivek Vistar
बेहतर की जुस्तुजू में याँ बेहतरीन खोया जिस ने भी यार से अपने याँ यक़ीन खोया — Sandeep dabral 'sendy'
देखो मिरी ज़िंदगी कैसे पहेली बनी मैं ने उसे खोया जो थी बस अकेली बनी — Amit Kumar
कोई पूछे कि क्या खोया मुहब्बत में करूँँगा याद मैं अपनी जवानी को — 100rav
एक मुद्दत से गुमशुदा हूँ मैं तुम को मिल जाऊँ तो ख़बर करना — Upendra Bajpai
अपने दिल में कैसा बीज तू बोया है मेरी ही यादों में तू क्यूँ खोया है — Danish Balliavi
किसे जा कर सुनाएँ क़िस्से अब अपनी मुहब्बत के यहाँ हर आदमी खोया हुआ है अपनी ही धुन में — Piyush Ratnawat
हीरे की ख़्वाहिश में पारस जो खोया है तुम ये सोच के ख़ुद पे बेहद रोष करोगे — Sandeep dabral 'sendy'
मैं भी रहता हूँ अब मुझ से खोया हुआ सा इक तूही नइँ है जो मुझ सेे जुदा हुआ था — Pankaj murenvi

If love and thoughts blend together, explore mohabbat shayari for more depth.

Bekhayali Shayari with Meaning

Understand the hidden emotions behind each line with meaningful bekhayali shayari.

बेहोशी के आलम अब तक तारी हैं हम ने उस पर इतनी साँसे वारी हैं — Navneet Vatsal Sahil
गुमशुदा हो गया चैन दिल का मेरा इस कदर है चला मुझ पे जादू तेरा — Poet Mohit Chauhan
सिर्फ़ इक मैं हूँ जिस ने दिल खोया कुछ ग़लत है तिरे हिसाबों में — Shan Sharma
तुम आगे बढ़ गए पर यार समझो किसी अपने को खोया है किसी ने — Gopesh "Tanha"
दिल था कभी तेरे लिए यूँँ गुमशुदा तब इश्क़ में मदहोश थे बरसों हमीं — Vinod Ganeshpure
हुआ भी इश्क़ तो उस सेे हुआ जिस सेे न होना था उसे खोया जिसे हर हाल में हरगिज़ न खोना था — Sandeep dabral 'sendy'
किसी की याद में खोया हुआ हूँ किसी की बाँहों में सोने से पहले — Tanha
याद वो लौटा गए लेकिन मिरा एक दिल भी था वहाँ खोया हुआ — Javed Aslam
अभी तक खोया रहता हूँ ख़यालों में उसी के मैं था पहले उस का आशिक़ अब हूँ उस की बेवफ़ाई का — Surendra Bhatia "Salil"

To explore emotional depth further, check out ehsaas shayari as well.

Bekhayali Shayari on Thoughts

Dive into poetic expressions of scattered thoughts and inner reflections.

याद कर के मैं तुझे रोया बहुत हूँ जान तेरी सोच में खोया बहुत हूँ — Vinod Ganeshpure
उस की बातों में खोया न कर हर दफ़ा सिर्फ़ क़िस्से हैं कोई हक़ाइक नहीं — Sibgatullah Anwer
मैं रोया और जिस के लिए रोया क्या उस ने भी मुझ सा कुछ खोया — Sachin Pratap Singh
जिसे खोया है मैं ने हादसे में उसे पाकर कोई इतराता होगा — Afshaan Rizvi
मैं ने ही ख़ुद से ख़ुद को खोया है शायद वर्ना तुम तो सब कुछ सॅंभाले रखती हो — Prakamyan Gautam
इस यक़ीं में अब भी मैं खोया हुआ सा हूँ याद करता है वो ये हिचकी बताती है — Naviii dar b dar
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari

For more dreamy expressions, visit khwab shayari filled with imagination.

2 Line Bekhayali Shayari

Short and impactful two-line shayari capturing moments of lost thoughts.

माँ-बाबा का सोच के हर दम रुक जाता हूँ वरना तो इतने ग़म में मैं ने पंखे से टंग कर मर जाना था — Shashwat Singh Darpan
मैं सोचता हूँ बहुत ज़िंदगी के बारे में ये ज़िंदगी भी मुझे सोच कर न रह जाए — Abhishek shukla
हम दोनों मिल कर भी दिलों की तन्हाई में भटकेंगे पागल कुछ तो सोच ये तू ने कैसी शक्ल बनाई है — Jaun Elia
नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
फिर आज 'अदम' शाम से ग़मगीं है तबीअत फिर आज सर-ए-शाम मैं कुछ सोच रहा हूँ — Abdul Hamid Adam
जाने क्या सोच के वो दिल से लगा ली मैं ने सर के ऊपर से जो इक बात गुज़र जानी थी — Pallav Mishra
वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे — Parveen Shakir
ये सोच कर कोई अहद-ए-वफ़ा करो हम सेे हम एक वादे पे 'उम्रें गुज़ार देते हैं — Waseem Barelvi
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
तुम सोच रहे हो बस, बादल की उड़ानों तक मेरी तो निगाहें हैं सूरज के ठिकानों तक — Aalok Shrivastav

Short Bekhayali Shayari

Simple and concise lines expressing the beauty of drifting emotions.

नज़दीकी अक्सर दूरी का कारन भी बन जाती है सोच-समझ कर घुलना-मिलना अपने रिश्ते-दारों में — Aalok Shrivastav
तिरे एहसास में डूबा हुआ मैं कभी सहरा कभी दरिया हुआ मैं — Siraj Faisal Khan
अपने सामान को बाँधे हुए इस सोच में हूँ जो कहीं के नहीं रहते वो कहाँ जाते हैं — Jawwad Sheikh
कमाता हूँ मैं कितना सोच लेना बा'द में ये सब अभी तो बस यही काफ़ी है माँ के पास रहता हूँ — Tanoj Dadhich
सोच कर पाँव डालना इस में इश्क़ दरिया नहीं है दलदल है — Renu Nayyar
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr
ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
जाने क्या सोच के फिर इन को रिहाई दे दी हम ने अब के भी परिंदों को तह-ए-दाम किया — Ambar Bahraichi
सब शाह भी, घोड़े भी, पियादें भी है उस के और इस पे वो चालें भी ग़ज़ब सोच रहा है — Aabi Makhnavi

Bekhayali Shayari for Status

Perfect lines for WhatsApp and social status reflecting thoughtful moods.

रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है — Ahmad Mushtaq
सर्द रात है हवा भी सोच मत पहन मुझे सुब्ह देख लेंगे किस कलर की शाल लेनी है — Neeraj Neer
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam
सोच समझ कर देख लिया है क्या बोलूँ तुझ को तो हर बात बुरी लग जाती है — Sohil Barelvi
हैं लहू से कई गुना बढ़कर वो जो एहसास के मरासिम हैं — Shadan Ahsan Marehrvi
हमें हर वक़्त ये एहसास दामन-गीर रहता है पड़े हैं ढेर सारे काम और मोहलत ज़रा सी है — Khurshid Talab
बैठा हूँ अभी सामने और सोच रहा हूँ इज़हार पे मेरे भला क्या मेरा बनेगा — Afzal Ali Afzal
उस को नंबर दे के मेरी और उलझन बढ़ गई फोन की घंटी बजी और दिल की धड़कन बढ़ गई — Ana Qasmi
अपनी हालत का ख़ुद एहसास नहीं है मुझ को मैं ने औरों से सुना है कि परेशान हूँ मैं — Aasi Uldani
मुझ को इस लफ़्ज़ का मतलब नहीं मालूम मगर आप की हम्म ने मुझे सोच में डाला हुआ है — Ammar Iqbal

Bekhayali Captions

Creative captions for Instagram that express your silent and wandering feelings.

मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
मैं अपने लिए हद से बुरा सोच चुका हूँ तुम जो भी करोगे मुझे वो कम ही लगेगा — Vishnu virat
हर फ़िक्र की अपनी मंज़िल थी हर सोच का अपना रस्ता था — Zehra Nigaah
सवाल-ए-वस्ल पर कुछ सोच कर उस ने कहा मुझ से अभी वा'दा तो कर सकते नहीं हैं हम मगर देखो — Bekhud Dehelvi
कभी ये सोच के तेरे भी अपने बच्चे हैं हमारी नस्ल को नंगाई बाँटने वाले — Hanif rahi
जाके लौटा है कहीं कोई हवा का झोंका तुम ने क्या सोच के दरवाज़ा खुला रक्खा है — Waseem Barelvi
जिस को इस फ़स्ल में होना है बराबर का शरीक मेरे एहसास में तन्हाइयाँ क्यूँँ बोता है — Ghulam Mohammad Qasir

FAQs

You can use bekhayali shayari when you feel lost in thoughts, remembering someone, or simply experiencing a calm and dreamy state of mind.
Not always. Bekhayali can include sadness, but it also represents peaceful thinking, daydreaming, or emotional wandering beyond just sorrow.
Yes, bekhayali shayari works perfectly for Instagram captions, especially when you want to express thoughtful or dreamy moods.
Bekhayali focuses on being lost in thoughts, while tanhai shayari is more about loneliness and isolation. Bekhayali can happen even in peaceful or neutral moments.
Yes, bekhayali shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, making it accessible and expressive across different styles.
People enjoy bekhayali shayari because it reflects real emotions of drifting thoughts, making it relatable for moments of reflection, memories, and silent feelings.