kahaani bhi nahin hai dil me koi | कहानी भी नहीं है दिल मे कोई

  - Ritesh Rajwada

कहानी भी नहीं है दिल मे कोई
सो कुछ भी इन दिनों अच्छा नहीं है

मैं अब उकता गया हूँ ज़िन्दगी से
मेरा जी अब कहीं लगता नहीं है

  - Ritesh Rajwada

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

    तल्ख़ियाँ इस में बहुत कुछ हैं मज़ा कुछ भी नहीं
    ज़िंदगी दर्द-ए-मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं
    Kaleem Aajiz
    34 Likes
    शोर की इस भीड़ में ख़ामोश तन्हाई सी तुम
    ज़िन्दगी है धूप तो मद-मस्त पुर्वाई सी तुम

    चाहे महफ़िल में रहूँ चाहे अकेले में रहूँ
    गूँजती रहती हो मुझ में शोख़ शहनाई सी तुम
    Read Full
    Kunwar Bechain
    49 Likes
    बहुत चल बसे यार ऐ ज़िंदगी
    कोई दिन की मेहमान तू रह गई
    Dagh Dehlvi
    34 Likes
    ज़िन्दगी से ऐसे काटा सीन उसने इश्क़ का
    देखता है कोई जैसे फ़िल्म गाने काट कर
    Ankit Maurya
    44 Likes
    किराए के घर में गई ज़िन्दगी
    कहाँ ज़िन्दगी में रही ज़िन्दगी
    Umesh Maurya
    हम भी क्या ज़िंदगी गुज़ार गए
    दिल की बाज़ी लगा के हार गए
    Dagh Dehlvi
    53 Likes
    जुदा हुए हैं बहुत लोग एक तुम भी सही
    अब इतनी बात पे क्या ज़िंदगी हराम करें
    Nasir Kazmi
    73 Likes
    तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम
    ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम
    Sahir Ludhianvi
    35 Likes
    तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना
    ज़िन्दगी माँगी भी तुमने तो दवा से माँगी
    Munawwar Rana
    31 Likes
    ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा
    ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बाद
    Azm Shakri
    41 Likes

More by Ritesh Rajwada

As you were reading Shayari by Ritesh Rajwada

    तू मोहब्बत नहीं समझती है
    हम भी अपनी अना में जलते हैं

    इस दफा बंदिशें ज़ियादा हैं
    छोड़ अगले जनम में मिलते हैं
    Read Full
    Ritesh Rajwada
    54 Likes
    ज़्यादा मीठा हो तो चींटा लग जाता है
    सच्चे इश्क़ को अक्सर बट्टा लग जाता है

    हमने अपनी जान गंवाई तब जाना
    भाव मिले तो कुछ भी सट्टा लग जाता है
    Read Full
    Ritesh Rajwada
    27 Likes
    हर ख़ुशी मुस्कुरा के कहती है
    दर्द बनकर छुपे हुए हो तुम

    आज आब-ओ-हवा में ख़ुश्बू है
    लग रहा है घुले हुए हो तुम
    Read Full
    Ritesh Rajwada
    29 Likes
    अपनी दुनिया में खोए जाता हूँ
    कोई पूछे तो मुस्कुराता हूँ

    एक लड़की है जिसकी ख़ातिर मैं
    ख्वाब में तितलियाँ उड़ाता हूँ

    उसका चेहरा बनाए से न बने
    इसलिए खुशबुएँ बनाता हूँ

    कल मोहब्बत में फूल आएँगे
    अपने आँसू मैं बोए जाता हूँ
    Read Full
    Ritesh Rajwada
    कहा था क्या और क्या बने हो
    अजब सा इक मसअला बने हो

    हमारी मर्ज़ी कहाँ थी शामिल
    तुम अपने मन से ख़ुदा बने हो
    Read Full
    Ritesh Rajwada
    34 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Ritesh Rajwada

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari