Ijazat Shayari - Dil ki baat kehne aur chhodne ki ijazat wali shayari

Ijazat shayari reflects the delicate emotions of asking for permission—whether to express love, to leave, or to move on. It carries a mix of respect, longing, and closure, capturing those moments when dil speaks softly but deeply.

What is ijazat shayari?

Ijazat shayari is a form of poetry that expresses emotions around permission, whether it is asking to love, to leave, or to move on. It often carries themes of respect, closure, and silent feelings.

Ijazat Shayari in Hindi

Explore ijazat shayari in Hindi expressing permission, farewell, and heartfelt emotions.

जी तो ये चाहता है मर जाएँ ज़िंदगी अब तिरी रज़ा क्या है — Anwar Taban
ज़रा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है नदी का साथ देता हूँ समुंदर रूठ जाता है — Aalok Shrivastav
पैशन फ़ॉलो करने के इस चक्कर में, इश्क़ हमारा काफ़ी पीछे छूट गया। — Tanoj Dadhich
सभी कुछ छूट जाएगा यहीं पर मियाँ होतीं नहीं जेबें कफ़न में — Siddharth Saaz
तुम्हें इक मश्वरा दूँ सादगी से कह दो दिल की बात बहुत तैयारियाँ करने में गाड़ी छूट जाती है — Zubair Ali Tabish
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है — Azm Shakri
तेरा रुख़सत होना अब भी बाक़ी है तेरी ख़ुशबू परछाईं से आती है — Gopesh "Tanha"
अचानक छूट जाती है रियासत अचानक मौत आती है सभी को — Meem Alif Shaz
क़ैद से छूट के भी क्या पाया आज भी पाँव में ज़ंजीर तो है — Shakeel Badayuni

If you feel the pain of separation, explore judai shayari for deeper emotions.

Ijazat Shayari on Love

Read ijazat shayari on love that expresses asking for space, acceptance, and silent goodbyes.

तुम्हारी रुख़्सत से हम भला क्यूँँ अकेले पड़ते तुम्हारा दुख आजतक तुम्हारी जगह खड़ा है — Adnan Mohsin
उस लड़की के जाने से बस ये बदला प्यारी-प्यारी ग़ज़लें होना छूट गई — Shaad Imran
कर दिए जहाँ रुक्सत-ए-कश्ती है वहीं कब से खड़े मुद्दत हुई हम मुंतज़िर खुदके यहाँ फिर लौटने — Zain Aalamgir
बड़े शहरों में अक्सर ख़्वाब छोटे टूट जाते हैं बड़े ख़्वाबों के ख़ातिर शहर छोटे छूट जाते हैं — Dushyant
दुश्मन-ए-जाँ ही सही साथ तो इक उम्र का है दिल से अब दर्द की रुख़्सत नहीं देखी जाती — Akhtar Saeed Khan
तुम किसे किसे अपनी बाहों में भरोगे देखना तुम इक दिन सब छूट जाएगा — karan singh rajput
वक़्त आज हम सेे रुख्शत है तो क्या वक़्त है गुजर जाएगा गुजरने दीजिये — karan singh rajput
सभी को छूट थी नंबर में सब के सब बने अफ़सर मैं लड़का तेज था मुझ को भी मौका मिल गया होता — Prashant Sitapuri

For deeper romantic expressions, check out love shayari as well.

Ijazat Shayari on Life Decisions

Thoughtful ijazat shayari reflecting life choices, moving on, and emotional closure.

है खुली छूट तेरी आँखों को रफ़्ता रफ़्ता मुझे हलाल करे — Saarthi Baidyanath
उस लड़की के जाने से बस ये बदला प्यारी-प्यारी ग़ज़लें होना छूट गई — Shaad Imran
बुजुर्गों की रिवायत अब सँभालो तुम हुई है उम्र 'साहिल' वक़्त-ए-रूख़्सत है — A R Sahil "Aleeg"
पिछले मोड़ पे छूट गई वो जिस ने कहा था साथ चलेगी — Naved sahil
समय के साथ तो हर एक आदत छूट जाती है हमें तुम याद रक्खोगे ग़लतफ़हमी हमारी है — Aditya
हम अपनी मुफ़लिसी पर ख़ूब रोए है "रज़ा" कहा जब बच्चे ने मुझ को खिलौना चाहिए — Raza sahil
आख़िरश जब कर लिया इश्क़ तो ये भी जान लो वक़्ते-रुख़्सत है जनाजे़ की तैयारी कर लो तुम — A R Sahil "Aleeg"

You may also like zindagi shayari for reflecting on life’s deeper meanings.

Ijazat Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind ijazat shayari with simple meanings and interpretations.

वक़्त-ए-रुख़्सत थी नमी उस की भी आँखों में जब प्यार 'आसिफ़' का भला कैसे भुलाया होगा — Aasif Buldhanvi
हम जीत लेते जंग पर तेरी रज़ा न थी सब कुछ तो दस्तयाब था इस के सिवा हमें — Amaan mirza
आँखें पढ़ो और जानो हमारी रज़ा क्या है हर बात लफ़्ज़ों से हो तो मज़ा क्या है — Akshat
उसे इज़हार करने में कहीं देरी न हो जाए ज़रा सी देर हो तो रेल गाड़ी छूट जाती है — Aditya
परिंदे थे रज़ा उँची उड़ानों के मगर सय्याद ने पर काट डाले हैं — Raza sahil
कुछ अपने छूट जाते है मंज़िल की तलाश में कुछ सपने टूट जाते हैं फ़ाज़िल की तलाश में — Kushal "PARINDA"
छूट जाता है मेरी जाँ इक दिन साथ क्या हाथ क्या सहारा क्या — Ajeetendra Aazi Tamaam
गुनाहों का नहीं है इल्म उस को क़ैदख़ाने में यक़ीनन छूट जाएगा तो फिर ये दिल लगाएगा — anupam shah
कभी जब छूट जाऊँगा मैं हाथों से मुझे तब ख़ास मानेगा ये दिल तेरा — Amanpreet singh

To explore emotional depth further, read ehsaas shayari too.

Ijazat Shayari on Emotions

Discover ijazat shayari capturing feelings of letting go, silence, and acceptance.

मैं ने चाहा है तुम को और चाहूँगा न देखो इस तरह मैं छूट जाऊँगा — Shadab khan
जीवन की रफ़्तार में इक दिन छूट गया स्टेशन मेरा — shampa andaliib
बहुत शाइ'र छुपाते हैं ये सच्चाई बताने में, पसीना छूट जाता है मुहब्बत को निभाने में — Danish Balliavi
परमिशन चाहता हूँ देख ये शीशे से मैं बाँधने लग गया हूँ रस्सी को पंखे से मैं — Sohaib Alvi
इश्क़ की आदत से मजबूर थी वो भोली लड़की वरना दुल्हन बन के रुख़सत हो जाती अब तक — Meem Alif Shaz
मेरी दवा बन साथ था मेरी रज़ा बन ख़ास था वो जो मेरा था अब तलक वो जो मेरा अब काश था — Heartlesssid321
अभी बचपन तुम्हारा है अभी तुम शौक़ से रह लो सुना अक्सर जवानी में ये घर भी छूट जाता है — Abhinav Adamya
एक ग़ज़ल को पूरी करने की ज़िद में जाने कितने शे'र अधूरे छूट गए — Atul K Rai
वक़्त-ए-रुख़्सत थी नमी उस की भी आँखों में जब प्यार 'आसिफ़' का भला कैसे भुलाया होगा — Aasif Munawwar

If you connect with silence, explore khamoshi shayari as well.

2 Line Ijazat Shayari

Short and powerful 2 line ijazat shayari perfect for quick emotional expression.

वक़्त ए रुख़्सत नज़र चुरा ली थी तेरी हिम्मत की दाद देता हूँ — Wajid Husain Sahil
इलाही तेरी रज़ा हो तो ख़ाना-ए-दिल से ग़िलाफ़-ए-ग़म को मैं कुछ पल उतार कर रख दूँ — Shajar Abbas
सभी की मानने से घर का सब कुछ टूट जाता है मोहब्बत में नकल करने से पेपर छूट जाता है — Amanpreet singh
सादापने को देख के आया वो एक शख़्स पेचीदगी को जान के रुख़्सत भी हो चुका — Aqib khan
यही सोच कर तुम को रुख़सत किया है रहे साथ तुम तो मेरी मात होगी — Hafiz Qureshi
रुख़सत किया है सब को हर बार ही ख़ुशी से मेरे ग़मों को काटे आमद नए ग़मों की — Chetan
हर परिंदा आसमाँ में उड़ने का क़ायल नहीं होता कोई रहना चाहता है क़ैद में अपनी रज़ा से भी — Rohan Hamirpuriya

Short Ijazat Shayari

Simple and concise ijazat shayari that conveys deep feelings in few words.

मेरे हमदम दिसंबर की नमी रातों में भी अक्सर तुम्हारी याद आती है पसीने छूट जाते हैं — Adesh Rathore
शाम से ही बैठे हैं जाम रज़ा ले कर यादें उन की आ कर हमें सताएँ तो — SALIM RAZA REWA
उसे इस बात का डर है कहीं कुछ छूट जाएगा मुझे इस बात का डर है कहीं सब कुछ न मिल जाए — Sarvjeet Singh
तेरे बिन मेरा ख़ुद से यूँॅं तअल्लुक़ टूट जाता है कोई बच्चा कहीं मेले में जैसे छूट जाता है — SAMEER TYAGI
उस को आसानी से करो रुख़सत मुश्किलें अपनी क्यूँ न तय कर लो — Chetan
गर्दिशों की आँच में तपकर 'रज़ा' एक दिन तू भी खरा हो जाएगा — SALIM RAZA REWA
ख़ता मुआ'फ़ तो होती है जानते हैं 'रज़ा' किसी गुनाह कि हम इंतिहा से डरते है — SALIM RAZA REWA

Ijazat Shayari for WhatsApp Status

Perfect ijazat shayari lines for WhatsApp status to express subtle emotions.

ऐ रज़ा कुछ लड़कियाँ जो घर की ज़ीनत थीं कभी रौनक़-ए-बाज़ार होती जा रही हैं आज कल — SALIM RAZA REWA
रुख़्सत तुझ को होते देखे ख़ुद को कैसे रोते देखे — Afzal Sultanpuri
क्यूँँ दौलत पे लोग 'रज़ा' इतराते हैं ये तो इक दिन मिट्टी में मिल जाएगा — SALIM RAZA REWA
ज़रा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है नदी का साथ देता हूँ समुंदर रूठ जाता है — Prince Patel
चश्में को मैं उतार देता पर छूट जाते नज़ारे सारे फिर — 100rav
इतनी जल्दी तो मैं रुख़सत नहीं ले पाऊँगा ज़िंदगी मुझ को तिरा हक़ भी अदा करना है — salman khan "samar"
कोई राजा हो इक दिन राजधानी छूट जाती है सिकन्दर आते जाते हैं कहानी छूट जाती है — divya 'sabaa'

Ijazat Shayari Captions

Use ijazat shayari captions for Instagram and social media posts with emotional depth.

छूट ले लो ग़ज़ल हसीं होगी हिज्र को भी कहो मोहब्बत है — Chetan
ये साल भी रुख़्सत हुआ इक उम्र चुरा कर हम हैं कि उसे जाता हुआ देख रहे हैं — Shakir Dehlvi
आँखों के कोनों से फिसली और पलकों से छूट गई नींद भी इक धागे जैसी है टूट गई तो टूट गई — Mohit Subran
फिर हो रही है रुख़्सत उस की महक यहाँ से ये कमरा ये जहाँ फिर सुनसान होने को है — MIR SHAHRYAAR
किसी ने फूल भेजा है किसी ने ख़त लिखा है किसी ने डबडबाई आँखों से रुख़्सत लिखा है — Saarthi Baidyanath
कराऊँ सच से जो वाक़िफ़ तो अपने छूट जाते हैं बड़े ही खोखले रिश्ते हैं अक्सर टूट जाते हैं — Neet Bhawna Jaiswal
लोग तो रुख़सत कर जाते हैं दुनिया से उन की बस यादें जिन्दा रह जाती हैं — salman khan "samar"

FAQs

You can use ijazat shayari when expressing farewell, seeking emotional closure, or sharing heartfelt thoughts about letting go or giving someone space.
Yes, ijazat shayari often connects with breakup or goodbye moments, as it reflects the emotional need to seek or give permission before parting ways.
Absolutely, ijazat shayari works well as WhatsApp status or captions when you want to express subtle emotions or a quiet goodbye.
Common emotions include longing, respect, sadness, acceptance, and the need for closure in relationships.
No, while it often relates to love, ijazat shayari can also express feelings about friendships, life decisions, and personal growth.
Yes, ijazat shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The emotion matters more than the language.